चाकूबाजी में पांच युवक घायल, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

Rasda_Thana_kotwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया

रसड़ा,बलिया. रसड़ा क्षेत्र के नागपुर गांव में शनिवार की देर रात्रि पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी में पांच युवक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया जिसमें दो युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया।

राजकुमार राजभर के यहां बारात आई हुई थी। गांव के ही आदित्य सिंह अपने साथियों संग नाच देखने गया था।  जिसमें पहले से घात लगाए तीन युवक सहित अन्य युवक धारदार हथियार से आदित्य सिंह उर्फ धनु 20 वर्ष पर हमला बोल दिया। आस पास के साथी बचाने जाते तब युवकों ने परमजीत सिंह जीतू 18 वर्ष,  हरि नारायण मिश्रा 21 वर्ष, विशाल कुमार गोंड 20 वर्ष,  बैजनाथ सिंह उर्फ विराट सिंह 25 वर्ष को चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। जिसमें आदित्य सिंह एवं विशाल कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया। एक वर्ष पूर्व शादी में ही गांव के गोलू राजभर पुत्र मेवालाल से इन युवकों का विवाद हो गया था। विराट की तहरीर पर पुलिस ने नागपुर निवासी गोलू राजभर एवं चितबड़ागांव निवासी बृजेश राजभर तथा आदर्श राजभर को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुट गई।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel