Ballia-ददरी मेला में भारी भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं की खुली पोल, जलपरी शो के टिकट काउंटर पर बवाल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया.  बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला में रविवार की शाम भारी भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं और मेला प्रबंधन की लापरवाही साफ दिखाई दी. जलपरी शो के टिकट काउंटर पर हुए हंगामे, झूला संचालकों की बदसलूकी, मारपीट और अफरातफरी के बीच मेला गए विजयीपुर, बलिया के रहने वाले एक अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिन्हा की मौत भी हो गई।

परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, टिकट काउंटर पर मौजूद संदिग्ध टप्पेबाज बड़े नोट बदलने के नाम पर लोगों से पैसों का लेनदेन करते थे। कथित तौर पर पैसे कम दिए जाने की आशंका से विवाद बढ़ा और झूला कर्मचारियों के साथ कहासुनी से माहौल पूरी तरह तनावग्रस्त हो गया।

इसी बीच मेले में पहुंचे विजयीपुर, बलिया के रहने वाले एक अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें अचानक माइनर अटैक जैसा दौरा पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CPR दिया और जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

रविवार की घटनाओं ने मेला आयोजकों, प्रशासन और पुलिस की खामोशी पर कई सवाल खड़े किए. ददरी मेला प्रतिदिन हजारों लोगों की भीड़ जुटाता है, लेकिन—

एम्बुलेंस जैसी बुनियादी व्यवस्था नहीं

झूला कर्मचारियों और टिकट काउंटर कर्मियों की लगातार बदसलूकी की शिकायतें

संदिग्ध टप्पेबाजों की मौजूदगी पर कार्रवाई नहीं

भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और मॉनिटरिंग में पुलिस की भारी लापरवाही

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शाम 6:00–6:30 बजे की CCTV फुटेज अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? आखिर किस वजह से प्रशासन और मेला प्रबंधन इस घटना पर चुप्पी साधे है? ददरी जैसा ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाला मेला जहां दूर-दराज से परिवार आते हैं, वहां सुरक्षा का यह स्तर मेला प्रभारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की जवाबदेही को कटघरे में खड़ा करता है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel