Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Featured Story
  • चंद्रभानु पाण्डेय की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा में छात्र राजनीति पर हुई चर्चा
  • Featured Story
  • Front Page

चंद्रभानु पाण्डेय की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा में छात्र राजनीति पर हुई चर्चा

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बागी बलिया का पानी बगावती है हम बलिया के लोग हमेशा नेतृत्व किए है और आगे भी हम उस परम्परा पर ही चलेंगे। पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि चंद्र भानु पाण्डेय जनपद के प्रथम विद्यार्थी शहीद हैं, उनके विचारों को जिन्दा रखना हम सबकी जिम्मेदारी हैं।
Assignment Desk 5 December, 2022

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
chandrabhanu-pandey2

बलिया। शहीद चंद्रभानु पाण्डेय की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर टी. डी. कालेज के मैदान में सर्वधर्म सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता,अधिवक्ता,सामाजिक संगठन से जुड़े लोग, कर्मचारी संगठन के लोगों के साथ ही साथ जनपद के सभी महाविद्यालयों के छात्र नेता उपस्थित रहे।

सर्व धर्म प्रार्थना के उपरांत उपस्थित वक्ताओं ने अपने शब्दों के माध्यम से शहीद छात्र नेता चंद्रभानु पाण्डेय के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज देश में चारो ओर एक अलग तरह का माहौल बना हुआ है जो छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें रोजगार की चिंता सता रही है तो किसान को अपने उत्पादों को मूल्य की चिंता सता रही है। वही छोटे एवं सामान्य व्यापारियों को अपने व्यापार की चिंता सता रही है। इन सबके बीच आज देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमरा सी गई हैं। अगर इसके खिलाफ देश के युवा और छात्र एकजुट नहीं हुए तो देश की आने वाले पीढ़ी कभी हमें माफ नहीं करेगी। छात्र और युवा दलगत बन्धन में नही रहते ।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रभान पाण्डेय एक छात्र के सरकारी बस से दुर्घटनाग्रस्त लाश को सम्मान दिलाने के लिए शहीद हुए थे, जो आज के छात्र राजनीति के लिए एक अनुकरणीय बात है। शहीद चंद्रभानु पाण्डेय जीवन पर्यंत सत्य पर खड़ा रहने वाले व्यक्ति थे. शांत एवं न्याय प्रिय छात्र नेता के साथ साथ एक होनहार विद्यार्थी भी थे. आज उनके पुण्यतिथि पर हम सबको यह शपथ लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में सत्य एवं अन्याय के रास्ते पर हमेशा अडिग रहेंगे।

विद्यार्थी राजनीति की चर्चा पर वक्ताओं ने कहा कि देश की दिशा और दशा देश के युवा और छात्र तय करते हैं क्योंकि युवा और विद्यार्थियों में ही वह ताकत है की सही को सही और गलत को गलत कह सकते हैं. देशहित में लामबंद होकर किसी को भी मुहतोड़ जवाब दे सकते हैं।

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बागी बलिया का पानी बगावती है हम बलिया के लोग हमेशा नेतृत्व किए है और आगे भी हम उस परम्परा पर ही चलेंगे। पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि चंद्र भानु पाण्डेय जनपद के प्रथम विद्यार्थी शहीद हैं, उनके विचारों को जिन्दा रखना हम सबकी जिम्मेदारी हैं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने अपनी पार्टी के तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कम्युनिस्ट पार्टी के रामकृष्ण यादव, लोकतंत्र सेनानी संगठन से चंद्रशेखर सिंह, संजय उपाध्याय, राजमंगल यादव, नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय यादव, जितेंद्र सिंह, राजेश पाण्डेय, राघव सिंह, निशीथ श्रीवास्तव, अरुण सिंह, मृत्युंजय, जगत नारायण मिश्र,,अजय पाण्डेय, शिव प्रताप सिंह, दीपक सिंह,अमित सिंह,धनंजय विसेन,राजन कनौजिया, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, मनन दुबे, निशीथ श्रीवास्तव, अशोक केशरी, अनूप सिंह, डा. छितेश्वर नाथ मिश्र, आशुतोष ओझा, डा.अरुण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अजय मिश्र, सुशील त्रिपाठी, पंकज राय श्रीप्रकाश पाण्डेय, चिराग उपाध्याय, बृजेश सिंह, सतेंद्र पाण्डेय, जितेंद्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। स्वागत टी. डी. कालेज के प्राचार्य ने किया। सभी आगंतुकों के प्रति आभार सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने व्यक्त किया.अन्त में सभी ने दो मिनट का मौन रख शहीद के आत्मा के शांति की प्रार्थना किया।

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: #students नारद राय श्रद्धांजलि सभा

Post navigation

Previous: दो लवगुरुओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो लड़कियां भी बरामद
Next: दो कारों की टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे, 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026
august-21-bagi-ballia
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

21 अगस्त 1942: बलिया में चौकीदार से कलेक्टर तक सबने हथियार डाल दिए

Central Desk 21 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.