Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • Uncategorised
  • जिलाधिकारी ने सभासद व कर्मियों के बीच का विवाद सुलझाया
  • Uncategorised

जिलाधिकारी ने सभासद व कर्मियों के बीच का विवाद सुलझाया

निलंबित लिपिक को बहाल करने का निर्णय
General Desk 2 February, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

विवाद का प्रमुख कारण ‘सफाई’ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नगरपालिका स्टाॅफ व सभासदों के साथ बैठक कर नसीहत दी कि आपसी सामंजस्य बनाकर विकास कार्याें पर ध्यान दें. विकास से जुड़े मुददों पर चर्चा करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि अराजकता करने वाला चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त रूख अपनाया जाएगा, और जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी होगी. वहीं नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी से दायित्व निर्वहन का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाएं दुरूस्त रखी जाएं तो काफी सारी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी. कुल मिलाकर सौहाद्रपूर्ण वातावरण में ही बेहतर विकास सम्भव हैं.
बैठक में सभासदों में एक स्वर से सफाई की समस्या को ही बवाल का प्रमुख कारण बताया. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह समस्या जायज है और इसका निस्तारण प्राथमिकता पर होना चाहिए. उन्होंने अधिशासी अधिकारी व सफाई कार्य से जुड़े जिम्मेदार कर्मियों को निर्देश दिया कि जितने भी सफाईकर्मी हैं पहले उनको वार्डवार तैनाती की जाए. फिलहाल कोटेशन बेस पर ही सफाई सामग्री क्रय कर सफाईकर्मियों को देने को कहा. मुहल्लों में इमरजेंसी सफाई के लिए कुछ सफाईकर्मियों का अलग ग्रुप बनाने का निर्देश दिया. बैठक में यह बताया गया कि कुछ सफाईकर्मी ऐसे हैं, जो काम करना नहीं चाहते और नेतागिरी करते हैं और इन पर कार्रवाई हो तो हो-हल्ला करते हुए धरना विरोध प्रदर्शन करने की धमकी देते हैं. जिलाधिकारी ने ऐसे सफाईकर्मियों की एक अलग से सूची मांगते हुए ऐसे सफाईकर्मियों का बेहतर इलाज करने की बात कही.

चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि नगरपालिका के स्टाॅफ व सभासद टीम भावना से काम करें. हर क्षेत्र में विकास हो ऐसा प्रयास हो कि हर क्षेत्र में विकास हो. बैठक में सभासद सुमित मिश्रा गोलू, अमित दूबे, ददन यादव, विकास पांडेय लाला, पल्लू जायसवाल आदि मौजूद रहे.

सभासदों का हो सम्मान, कर्मचारियों से न हो दुर्व्यवहार

जिलाधिकारी ने बैठक मेें कहा कि सभासद नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ कभी दुर्व्यवहार न करें. वहीं कर्मचारी भी सभासदों का पूरा सम्मान करें. जिलाधिकारी ने सभासदों को राय देते हुए कहा, किसी प्रकार की दिक्कत हो तो सभासद अपने चेयरमैन के पास जाएं. वहां समस्या का समाधान नहीं मिलने पर जिलाधिकारी को बताएं. लेकिन कर्मचारियों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं करेंगे. अगर ऐसी शिकायत मिली तो आगे से सख्त रूख अख्तियार किया जाएगा. नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सभासद एक जनप्रतिनिधि है. उनका उचित सम्मान करना होगा. एक सभासद की मांग पर कहा कि सभासदों के बैठने के लिए कार्यालय में कहीं उचित जगह निर्धारित किया जाए. सभासदों को भी ऐसा लगे कि उनका सम्मान हो रहा है. उनकी हर जायज मांगों पर कार्रवाई करने में कर्मचारी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं.

निलंबित लिपिक को बहाल करने का निर्णय

रैन बसेरा में मिली कमियों पर निलंबित किये गये लिपिक अशोक सिंह को बहाल करने का निर्णय लिया गया. जिलाधिकारी ने नगरपालिका स्टाॅफ, चेयरमैन व सभासदों की बैठक में राय विमर्श करने के बाद यह बात कही. बैठक में लिपिक अशोक सिंह ने खेद जताया. इसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि इनको तत्काल बहाल किया जाए. साथ ही कर्मी को भी पूरी तन्मयता के साथ काम करने की नसीहत दी. बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, कोतवाल शशिमौली पांडेय आदि मौजूद थे.

About the Author

General Desk

Subscriber

View All Posts

Related

Tags: बलिया

Post navigation

Previous: गुलाबों की नगरी सिकंदरपुर में बजट को हवा हवाई बताया गया
Next: विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों के कार्य से जिलाधिकारी नाराज, दिए सख्त निर्देश

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.