Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की. स्वास्थ्य विभाग से किसी भी अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभारी सीएमओ को बुलवाया और फटकार लगाई. उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान स्थिति खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों की मनमानी रोकें.
Central Desk 12 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dmballia

बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की. स्वास्थ्य विभाग से किसी भी अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभारी सीएमओ को बुलवाया और फटकार लगाई. उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान स्थिति खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों की मनमानी रोकें. अगर कोई निर्माण कार्य में लेटलतीफी करता है तो उनको नोटिस जारी करें. सुधार नही होने की दशा में ब्लैकलिस्टेड की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं.

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाने की चेतावनी दी. मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की प्रगति की भी जानकारी ली. नवंबर तक सभी लाभार्थियों को चयनित कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए. कायाकल्प योजना के अन्तर्गत विद्यालयों के भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के निर्देश बीएसए व डीपीआरओ को दिया. ग्राम पंचायत के कार्याें की समीक्षा करते हुए कहा कि सिर्फ पंचायत सचिव व प्रधान के भरोसे नहीं रहें, बल्कि सम्बन्धित अधिकारी भी सभी कार्याें पर नजर बनाए रखें. सिकंदरपुर में अग्निशमन भवन का निर्माण निर्धारित तिथि तक पूरा करा देने को कहा. बैरिया में राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के निर्माण को दिसम्बर तक पूरा कराने के निर्देश दिए. न्याय विभाग का कोर्ट रूप बना रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारी को कार्य की रफ्तार बढ़ाने को कहा. जीजीआईसी बैरिया, स्पोर्ट्स कालेज, सीएचसी सोनबरसा भवन निर्माण की प्रगति भी जानकारी ली. आशा, एएनएम आदि के माध्यम से गांवों में जागरूकता फैलाकर वैक्सिनेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए. आयुष्मान कार्ड बनाने व वितरण करने के कार्य में भी सुधार लाने की चेतावनी देते हुए नोडल अधिकारी को प्रतिदिन कैंप लगाने के निर्देश दिए.

कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर हो कार्रवाई

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश बीएसए को दिया. कहा कि अगर कार्य सही ढ़ंग से नहीं मिले तो सम्बन्धित कार्यदायी संस्था का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही हो. राजकीय पॉलिटेक्निक हुसेनाबाद का कार्य ठीक नहीं होने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सुधार नहीं होने की दशा में कार्यदायी संस्था पर कार्यवाही कराएं. राजकीय गर्ल्स हॉस्टल जिगिरसड़ में खराब पानी टंकी को जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। सेतु निर्माण कार्याें की भी प्रगति की जानकारी ली.

पशुओं की मौत पर तय होगी जवाबदेही

गो-आश्रय स्थलों पर वर्मी कम्पोस्ट ठीक ढंग से स्थापित कराने को कहा. जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं में पशुओं की मृत्यु होने पर सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. टेंडर के सम्बन्ध में अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि लोकल पेपर में टेंडर सूचना निकलवाकर औपचारिकता पूरा नही करें, बल्कि लोकल के साथ लीडिंग अखबार में भी विज्ञापन निकलवाएं.

बूथों पर सभी सुविधाएं हो दुरूस्त

परिषदीय स्कूलों में लाईट, सफाई, पेयजल की व्यवस्था, रैम्प की मरम्मत आदि के लिए बीएसए, डीपीआरओ, बीडीओ, ईओ को कड़े निर्देश दिए. कहा कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत पूरी गंभीरता से इन कार्याें को कराएं. पोलिंग बूथ पर जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत चुनाव से पहले ही ठीक कराने को कहा. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: डीएम बलिया बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया समीक्षा बैठक

Post navigation

Previous: खेतों से जलजमाव की समस्या एक सप्ताह में होगी समाप्त
Next: ददरी मेला 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक, प्लास्टिक पर रहेगी रोक

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

You may have missed

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.