कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रसड़ा(बलिया)। डाक बंगले पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी ने कहा कि पार्टी ने मुझे प्रदेश सचिव बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस कसौटी पर उतरने का पूरा प्रयास करूंगा. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है. देश में आपात काल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर सरकार लाठीया बरसा कर को जेल में डालने का काम कर रही है. जिसका युवा एवं किसान मुंहतोड़ जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में देंगे. इस मौके पर मौके पर बलिया लोकसभा प्राभारी दुर्गेश कुमार सिंह, सूर्यकान्त यादव, दिनेश राजभर, सोनू सिंह, आमिर अंसारी, कृष्णा गुप्ता, समीर अंसारी, नंदलाल पटेल, प्रदीप राम, हरीश राम, अजय मिश्रा, बृजेश यादव बागी, डॉ अखिलेश सिंह, डॉ ए हाशमी, उदय शंकर राजभर आदि लोग उपस्थित रहे. अध्यक्षता दिनेश पाण्डेय एवं संचालन मिहिर सिंह ने किया.