Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया के अधिकारियों की तारीफ कर गए सीएम, बाढ़ राहत कार्यों से दिखे संतुष्ट
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर

बलिया के अधिकारियों की तारीफ कर गए सीएम, बाढ़ राहत कार्यों से दिखे संतुष्ट

Remote Desk 13 August, 2021 1 minute read
Yogi Ballia 13 1

बलिया. बलिया दौरे और अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया। कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य में प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है. बलिया में गंगा, सरयू वे  टोंस नदी के बढ़ाव के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है. बाढ़ की चपेट में यहां 112 राजस्व ग्राम है, लेकिन आबादी के रूप में देखा जाए तो 34 गांव की 141450 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की जल पुलिस एवं लोकल गोताखोर व नाविकों के माध्यम से सुरक्षित आवागमन व राहत बचाव कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण एवं राज्य सरकार की तरफ से प्रत्येक जनपद में पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध कराकर वितरित की जा रही है. हर बाढ़ पीड़ित को 10 किग्रा चावल, 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा आलू, 10 किग्रा सूखा चना, भूजा, लाई के अलावा मिर्च-मसाला, नमक, मोमबत्ती आदि आवश्यक सामग्री दी जा रही है.

 

सीएम ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि मिट्टी तेल भी उपलब्ध कराया जाए. जहां मिट्टी तेल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है कि वहां के लिए निर्देश है कि पेट्रोमेक्स या जनरेटर के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए. उन्होंने कहा कि पानी से घिरे या इधर-उधर रह रहे बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थल पर राहत शिविरों में पहुंचाने के साथ उनको फूड पैकेट, सामुदायिक किचन के माध्यम से भोजन एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए. पशुओं का टीकाकरण एवं उनको चारा के लिए युद्धस्तर पर भूसा वितरण के भी निर्देश दिए. जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए भी स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराए. मेडिकल टीम लगातार भ्रमण करें.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि नदी की धारा के बीच छोटी या मझोली नाव को नहीं ले जाया जाए. वहां आवागमन के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ या पीएसी की स्टीमर या बड़ी नाव का भी प्रयोग हो. पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों. खासतौर पर राहत शिविरों में महिला आरक्षियों की तैनाती अनिवार्य रूप से हो. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में जिन नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है, वे बाढ़ निगरानी समिति के साथ समन्वय बनाकर हर पीड़ित को राहत पहुंचाएं. कटान की समस्या जहां हो, वहां सिंचाई विभाग तत्परता से लगकर काम कराकर कटान की समस्या का समाधान कराएं. उन्होंने कहा कि हर हाल में जन-धन हानि को रोकना है. लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाना है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण प्राप्त करने में बलिया में बेहतर काम हुआ. अब यहां एक भी कोरोना के केस नहीं है. ऑक्सीजन की आपूर्ति में आत्मनिर्भरता का यहां किया गया प्रयास सराहनीय है. फेफना में बन रहा 100 बेड का आधुनिक सुविधाओं सहित सीएचसी व 10 बेड के पीआईसीयू वार्ड के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की. वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को तेजी से बढ़ाने और सभी सम्बन्धित को इससे जोड़ने की कार्यवाही लगातार जारी रहे. उन्होंने विश्वास जताया कि कोरोना महामारी के साथ-साथ इस बाढ़ की आपदा पर भी नियंत्रण प्राप्त करने में यहां का प्रशासन व राहत कार्य से जुड़े लोग सफल होंगे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बाढ़ योगी आदित्यनाथ सीएम

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, राहत सामग्री भी बांटी
Next: मुख्यमंत्री के दौरे पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज, कहा –‘खाली हाथ आने से तो बेहतर है न ही आएं मुख्यमंत्री’

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.