Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • UP लाइव
  • चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और के.आसिफ जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन
  • UP लाइव

चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और के.आसिफ जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन

फिल्म 'मुग़ले आज़म' के निर्देशक के. आसिफ के जन्म शताब्दी वर्ष में उनके अपने शहर इटावा में के. आसिफ जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया
Remote Desk 26 September, 2021 1 minute read
Chambal Film Festival

इटावा. फिल्म ‘मुग़ले आज़म’ के निर्देशक के. आसिफ के जन्म शताब्दी वर्ष में उनके अपने शहर इटावा में के. आसिफ जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन के.आसिफ़ चंबल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की पांचवी कड़ी के तौर पर आयोजित हुआ। समारोह में अतिथियों ने मांग की कि आसिफ़ के जन्म स्थान इटावा में उनका स्मारक बनाया जाना चाहिये।

 

इस्लामिया इंटर कॉलेज सभागार में ‘सिनेमा संसार: कला या बाजार’ विषय पर विमर्श में वक्ताओं ने कहा कि मुग़ले-आज़म सेल्युलाइड पर रची गयी प्रेम कविता है जो मुहब्बत का पैगाम बांटती है।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा टीवी के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फिल्मकार राजेश बादल और मुख्य वक्ता प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक अजित राय रहे। इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश पाठक, फिल्म क्रिटिक मुर्तजा अली खान, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद और इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक मो. अल्ताफ एडवोकेट भी मंच पर मौजूद रहे।

 

चर्चा की शुरूआत करते हुए इटावा के साहित्यकार डॉ. कुश चतुर्वेदी ने कहा कि इटावा में जन्मे कमरुद्दीन आसिफ का बचपन गरीबी में गुजरा लेकिन वह धुन के पक्के थे। पूरी उम्र बेहद सादगी से रहने वाले के. आसिफ ने मुगले आजम के रूप में उस वक्त की सबसे महंगी और सफल फिल्म बनाई।

 

इसी दौरान के. आसिफ के नजदीकी परिवार में से एक फजल यूसुफ खान ने के.आसिफ के मकान को के.आसिफ स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई। मुख्य अतिथि राजेश बादल ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इटावा में के.आसिफ के नाम पर फिल्म इंस्टीट्यूट बनाये जाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मध्य भारत में एक अच्छे फिल्म इंस्टीट्यूट की बेहद जरूरत है तो क्यों ना इसके लिए आवाज उठाई जाए ताकि केंद्र व राज्य की सरकारें इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि इटावा फिल्म का ऐसा केंद्र बने जहां से कई के. आसिफ निकलें।

 

उन्होंने के. आसिफ से जुड़े एक रोचक घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब फिल्म मुगले आजम बन रही थी तो निर्देशक के. आसिफ ने फिल्म के प्रोड्यूसर शापुर जी पालोन जी से कहा कि उन्हें शूटिंग के लिए असली मोती चाहिए क्योंकि वह उस आवाज को सुनाना चाहते हैं जो सच्चे मोतियों के गिरने से होती है।

 

अधिक खर्च की वजह से उस वक्त शापुर जी इसके लिए तैयार नहीं हुए और दोनों के रिश्ते ऐसे हो गए कि बातचीत भी बंद हो गई। तभी ईद का त्योहार आया। शापुर जी एक बड़े थाल में सोने और चांदी के सिक्के लेकर के. आसिफ के पास गए। इस पर के. आसिफ ने कहा कि असली मोती लाओ, मुझे यह नहीं चाहिए। इसके बाद तराजू के एक पलड़े पर के. आसिफ बैठे और दूसरे पलड़े पर असली मोती तौले गए। जब मोती का वजन के.आसिफ के वजन से अधिक हो गया तब मुगले आजम की शूटिंग दोबारा शुरू हो पाई।

 

सिनेमा संसार: कला या बाजार विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए आत्मा कला है और बाजार शरीर है। आत्मा कभी मरती नहीं है। कला का कोई मोल नहीं होता। उन्होंने कहा कि के. आसिफ में कला थी, वह हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। सिर्फ 3-4 फिल्में बना कर ही वह अमर हो गए।

 

विश्व सिनेमा के जानकार और प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक अजित राय ने कहा कि एक-एक घटना को पर्दे पर ऐसे उतारा कि उसकी तपिश या शीतलता को लोगों ने सिनेमाहॉल में बैठकर महसूस किया। उन्होंने कहा कि अनारकली की कहानी का जिक्र इतिहास में नहीं मिलता लेकिन के. आसिफ ने काल्पनिक कहानी और किरदार को ऐसे पेश किया जिसे हर कोई सच मान बैठा। मुगले आजम बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

 

चर्चित फिल्म क्रिटिक मुर्तजा अली खान ने कहा कि के.आसिफ ने असंभव को संभव करके दिखाया। के. आसिफ के 100वे साल पर भारतीय डाक टिकट जारी हो।

समारोह का संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश पाठक ने कहा कि के. आसिफ ने अपनी फिल्म के जरिये हिन्दू-मुस्लिम एकता और मुहब्बत का पैग़ाम दुनिया को दिया है।

उनकी जिंदगी के तमाम पहलुओं को समेटे एक मुकम्मल किताब और दस्तावेजी फिल्म बनना चाहिए।

इटावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने कहा कि के.आसिफ ने इटावा की खुशबू को बिखेरने का काम किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस महान फिल्म निर्देशक को भारत सरकार द्वारा पद्मविभूषण से नवाजा जाए। अध्यक्षता करते हुए इस्लामिया इंटर कालेज के मैनेजर मो. अल्ताफ एडवोकेट ने कहा कि हमें इस्लामियां इंटर कालेज से पढ़े के. आसिफ जैसी अजीम शख्सियत को उनके पैदाइश के सौवे साल में याद करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन के. आसिफ जन्म-शताब्दी समारोह आयोजन समिति की तरफ से किया गया था जिसमें प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष दिनेश शाक्य, इस्लामिया इंटर कालेज के प्रिंसिपल गुफरान अहमद, दस्तावेजी फिल्म निर्माता शाह आलम, डॉ. रिपुदमन सिंह यादव, डॉ.कमल कुमार कुशवाहा, कुलदीप कुमार बौद्ध, रूद्र प्रताप, मोहित यादव, शीलेन्द्र सिंह, डॉ. हेमंत यादव, वीरेन्द्र सिंह सेंगर, दुर्गेश चौधरी, राम सुंदर यादव, मास्टर विनोद सिंह आदि शामिल रहे। के. आसिफ जन्म शताब्दी समारोह में आए हुए फिल्म अभिनेता अवधेश चौहान, प्रसिद्ध फिल्म सिंगर डॉ. नीता और फिल्म निर्देशक डॉ. अवनीश सिंह को भी सम्मानित किया गया।

Post navigation

Previous: वेतनमान और सेवा नियमावली की मांग को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह के घर पर शिक्षा मित्रों का उपवास
Next: नए हल्दी थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभाला, कहा बेकसूरों को हमेशा न्याय दिलाने का रहेगा प्रयास

ये भी पढ़ें

IPS Tarun Gaba
  • Front Page
  • UP लाइव

लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस तरुण गाबा, सीबीआई में लंबे समय तक काम कर चुके हैं

General Desk 28 July, 2026
Jauhar University
  • Front Page
  • UP लाइव

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं चलेगा बुल्डोजर!

General Desk 27 July, 2026
सांकेतिक चित्र
  • Accident
  • UP लाइव
  • जिला जवार

Ballia-रोजगार के लिए मुंबई गए युवक की फैक्ट्री में करंट लगने से मौत, गांव में शोक

General Desk 4 July, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.