रसड़ा नगरपालिका मैरिज हॉल बना ऐय्याशी का अड्डा

बलिया. रसड़ा नगरपालिका मैरिज हॉल बना ऐय्याशी का अड्डा

नगरवासियों ने युगल जोड़े को कमरे से पकड़कर किया पुलिस के हवाले

नगरवासियों ने कमरे का ताला खुलवाकर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

से़गर वंशीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में पदाधिकारियों का हुआ चयन

रसड़ा(बलिया). श्रीनाथ मठ के प्रांगण में सेंगर वंशीय क्षत्रिय महा सभा की बैठक रविवार को पदाधिकारियों का चयन किया गया.  नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठित रहने की हुंकार भरी.

नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी अपना रहे नाना प्रकार के हथकंडे

रसड़ा,बलिया. नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है. वही नेताओं की भी खूब …

192 मरीजों के जांच के बाद किया गया दवा का वितरण

नेत्र सर्जन डा. शास्वत सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों ने 192 मरीजों का जांच कर दवा का वितरण किया. प्रबंधक गोविन्द नारायण सिंह ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा 78 मरीजों को आपरेशन लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किया गया है.

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई. कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरेम निवासी मनोज कुमार राजभर 25 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल राजभर बाइक से सिवरी अमहट से अपने मामा को छोड़ कर अपने घर आ रहा था कि बोलेरो से जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

नागरिक विकास पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों किया सम्मानित

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि जब तक भारत के प्रत्येक नागरिकों का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास होना संभव नहीं है। हमारी पार्टी भयमुक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक कर देश में क्रांति लाएगी. उन्होंने कहा कि बागी बलिया से पार्टी के स्थापना दिवस पर बिगुल फूंक दिया गया है. उन्होंने कहा की सिस्टम को बदलने से ही आमजन मानस का विकास होगा.

गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त को पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा

प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह ने बताया कि धारा 2/3(1)यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना नगरा से सम्बन्धित अभियुक्त संजीव कुमार यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी लौहर देवकली थाना सिकन्दरपुर निवासी रेलवे स्टेशन रसड़ा के पास कही भागने की फिराक मे था जिससे घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

मोबाइल की बैट्री फटने से लगी आग, हजारों रुपयों के लैपटाप समेत अन्य समान जल कर स्वाहा

क्षेत्र के कोटवारी गांव के बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार की दोपहर में मोबाइल की बैट्री फटने से आग लग गई. ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक हजारों रुपयों के लैपटाप समेत अन्य समान जल कर स्वाहा हो गया.

आम आदमी पार्टी ने गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ के अंतर्गत निकाली झाड़ू रैली

आप नेता अर्जुन जयसवाल एवम विधान सभा अध्यक्ष अंजनी तिवारी के नेतृत्व में झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ यात्रा का शुभारंभ किया.

road accident Symbolic

बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी आशीष सिंह उर्फ डंपी 35 वर्ष पुत्र रामनाथ सिंह बाइक से रसड़ा से बाजार करके घर जा रहे थे की अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में एक युवक से जोरदार टक्कर हो गई.

रसड़ा के प्रवीण कुमार सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर किया बलिया जिले का नाम रोशन

अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा से इंटर की शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रवीण कुमार सिंह ने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में हासिल की है. उन्होंने अपनी सफलता को श्रेय निरंतर संघर्ष साथ-साथ माता शीला सिंह, पिता अजीत सिंह सहित अन्य परिजनों के अलावा अपने साथी प्रवक्ता अमित कुमार सिंह सहित आशुतोष सिंह, शिव दत्त वर्मा, अभिषेक सिंह को दी है.

पियरिया में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से लड़ा बाइक सवार, मौके पर हुई मौत

रसड़ा थाना अंतर्गत पहाड़पुर निवासी राजेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ यादव उम्र लगभग 50 वर्ष बलिया ड्यूटी करके घर लौट रहे थे. पियरिया चट्टी से पश्चिम तरफ रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा लड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लगभग 8:30 सुबह की है. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

रामलीला मैदान में मंगलम सेवा संस्थान के तत्वधान में शिव गुरु शिव चर्चा महोत्सव का आयोजन

मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह एवं कार्यक्रम के आयोजक विनय कुमार जयसवाल ने भगवान शिव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया. कथा वाचक स्वामी अंजनी दास ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए कहा की भगवान शिव महादेवों के देव एवम गुरुओं के गुरु है. भगवान शिव के नाम उचारण से ही कष्ट दूर हो जाते है इनका पूजा अर्चन से सब कुछ पाया जा सकता है.

होम गार्ड के जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया संदेश

मुख्य अतिथि श्री मठ के महन्त कौशलेंद्र गिरी होमगार्ड के जिला कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने सयुक्त रूप से दर्जनों पौधों को लगा कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया.

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

वरिष्ठ नेता शिवजी तिवारी ने कहा कि हर हाल में नगर पालिका परिषद का चुनाव जीतना है. इसके लिए हमें अभी से ही तैयारी शुरू कर देना है. पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित होगा कार्यकर्ताओं जी जान से जिताने का कार्य करेंगे.

रसड़ा: डीआरएम रामाश्राय पांडेय ने रेलवे स्टेशन परिसर के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे से संबंधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा. उन्होंने प्लेटफार्म नम्बर एक, साफ-सफाई, निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाये आदि का निरीक्षण किया.

बहोरापुर अनुसूचित बस्ती की महिलाओं ने जलनिकासी की समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

रसड़ा, बलिया. तहसील प्रांगण में नगरा थाना की पिपरा पट्टी बहोरापुर अनुसूचित बस्ती के ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या के विरोध में नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया.   आक्रोशित ग्रामीणों में उपजिलाधिकारी …

रसड़ा: लगभग दो लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा

गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप घेराबंदी कर स्कार्पियो में शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा. चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में कुल 311.04 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब लगभग दो लाख रुपये की बरामद की गई.

श्रीनिवास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाने की घोषणा

क्षेत्र के बस्ती गांव स्थित श्रीनिवास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित स्वागत समारोह में विधायक उमाशंकर सिंह को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

बेरोजगार युवाओं ने किया अग्निपथ योजना का विरोध

बेरोजगार युवक अपनी तीन सूत्रीय मांग पत्र भारत सरकार रक्षा मंत्रालय द्वारा नई भर्ती नीति टी.ओ.डी चार वर्ष की अग्निपथ योजना हेतु सेना भर्ती को निरस्त किया जाए तथा इसे पूर्णकालिक पूर्वानुसार बनाया जाए. पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल की जाए.