ददरी मेला – राहुल यादव बने बलिया केसरी

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर शुक्रवार को आयोजित फाइनल में राहुल यादव ने बलिया केसरी का खिताब जीत लिया. उन्होंने पिछले वर्ष के बलिया केसरी रहे अंचल सिंह को परास्त किया है. नगर पालिका परिषद बलिया के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल की शुरुआत बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद फीता काटकर किया.

प्रमुख सचिव सूचना की कार दुर्घटनाग्रस्त, घायल

प्रमुख सचिव सूचना उत्तर प्रदेश सरकार नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्‍हे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है.

स्कार्पियों की चपेट में आए युवक की हालत नाजुक

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बघौता नारायणपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो व साइकिल सवार में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने साइकिल सवार को जिला चिकित्सालय में भिजवाया. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

ज्ञान कुंज छात्रों ने निकाली रैली, गांवों का भ्रमण

ज्ञान कुंज एकेडमी बंसी बाजार में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस विविध आयोजनों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक रैली निकाली जो आसपास के गांवों का भ्रमण कर पुनः अपने स्थान पर पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई.

भासपा नेता की स्कार्पियो की चपेट में आया साइकिल सवार, हालत नाजुक

सुखपुरा थाना क्षेत्र में करनई गांव के पास बोलेरो और टेम्पो की आमने सामने भिड़ंत. इस हादसे में टेम्पो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार. दूसरी घटना में भासपा नेता दीनबंधु शर्मा की स्कार्पियो की चपेट में आया साइकिल सवार. बघौता मोड़ पर अनियंत्रत हो गई स्कार्पियो, हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार, स्थिति नाजुक बनी हुई है.

नोट बंदी के चलते किसानों मजदूरों का संकट गहराया – नारद

मातृ भूमि का कर्ज विकास की गंगा बहाकर ही चुकाने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यहां से मुझे जितना मिला है, उसका बदला नहीं दे सकते. आज जिस विद्यालय में हम सब एकत्रित है हमने इसी से प्रारम्भिक शिक्षा के साथ सहूर की भी तालिम पायी. उक्त बातें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खोरीपाकड़ के प्रांगण मे पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक नारद राय ने अपने सम्बोधन में कही.

यू-डिस कोड तीन दिन के भीतर उपलब्ध करवाएं मदरसे

जनपद के आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित लाट संख्या- 1446, 2018, 1891, 849, 456, 273, 672, 1506 के मदरसों को सूचित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि आलिया स्तर तक के मदरसे जिला विद्यालय निरीक्षक तथा तहतानियां व फौकानियां स्तर के मदरसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर मान्यता की प्रमाणित प्रति एवं सोसाईटी के पंजीकरण की प्रमाणित प्रति के साथ निर्धारित प्रपत्र भरकर अपने-अपने मदरसे के यू-डिस कोड़ प्राप्त कर कार्यालय को तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराये, ताकि सूचना शासन को उपलब्ध कराया जा सके.

ददरी मेला में खेलकूद प्रतियोगिता कल से

ऐतिहासिक ददरी मेला के खेल मैदान पर आगामी 19 नवम्बर से खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी. 19 नवम्बर को पुरुष और महिला टीमों की कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न होगी. 20 नवम्बर को फुटबाल की प्रतियोगिता और 21 को वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न होगी.

माध्यमिक शिक्षकों की बैठक 20 को

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक संघ कार्यालय पर बृहस्पतिवार को 2:00 बजे से हुई. निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर को राज्य कार्यकारणी द्वारा निर्धारित धरना में बलिया से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक भागीदारी करेंगे.

नगरा के गांव में चिंगारी ने राख कर दिया आशियाना

नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मलप के घोघरा मौजे में बुधवार की रात अलाव की चिंगारी से लगी भयंकर आग से दो झोपड़ियों के साथ उसमें रखे सभी सामान जल कर हो गए. इसके अलावा आधा दर्जन बकरियां, दो गायें, बछड़ा और पड़िया आग की लपटों से गंभीर रूप से झुलस कर काल कवलित हो गई, जबकि कुछ मवेशी झुलस गए.

हरिपुर और शिवपुर दियर में आग ने कहर बरपाया

खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिपुर में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में जहां दो परिवारों की गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया, वहीँ एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गंगापार के गांव शिवपुर दियर नंबरी में भी आग ने जमकर कहर बरपाया.

बाइक सवार डाक कर्मी को धक्का मार भाग निकली स्कार्पियो

रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार को दोपहर तीन बजे स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार डाककर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया. आस पास के लोगों ने डाककर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया.

बलिया को हराकर वाराणसी बना चैंपियन

बलिया कप प्राइजमनी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बलिया के कप्तान संजीव मिश्र ने टॉस जीतकर वाराणसी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. वाराणसी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट पर 214 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया. वाराणसी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

कुरेजी गांव के पास पेड़ से टकराई जायलो, तीन की हालत गंभीर

गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव से करीब 500 मीटर आगे पेड़ में जायलो गाड़ी ने टक्कर मार दी. इसमें सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मौके पर लगभग 45 मिनट देर से 108 एम्बुलेन्स पहुंची. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है. गाड़ी में तीन लोग सवार थे. तीनों की हालत गम्भीर बताई जा रही है.

समायोजित शिक्षक एवं शिक्षा मित्र ब्लाक इकाई की बैठक 23 को

रसड़ा जूनियर स्कूल के प्रांगण में आदर्श समायोजित शिक्षक एवं शिक्षा मित्र ब्लाक इकाई की बैठक 23 नवम्बर को की जायेगी.

छात्रवृत्ति के लिए तिथि 30 नवंबर तक

दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास के छात्रवृत्ति की तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ा दी गयी है. जिला विकलांग जन विकास अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त विकलांग विद्यार्थियों से कहा है कि वर्ष 2016-17 के लिए आनलाइन आवेदन 30 नवम्बर, 2016 तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें.

जयंती पर शिद्दत से याद किए गए चाचा नेहरू

क्षेत्र के गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज में बाल दिवस विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक नरेन्द्र प्रसाद गुप्त ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की सलाह दिया.

दो बाइकों में भिड़ंत, दोनों की हालत गंभीर

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार चट्टी के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विद्यालय में लगे पंखे, बीएसए ने किया लोकार्पण

जनपद के शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय, उजियार पर जन सहयोग एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुनेद अख्तर व अन्य अध्यापकों के प्रयास एवं सहयोग से 10 सीलिंग फैन तथा स्टेबलाइजर लगाया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने इसका लोकार्पण किया.