फसल नुकसान कर रही बकरियों को खदेड़ा तो दबंगों ने थूर दिया

कोतवाली  क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार की शाम दबंगों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी. युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

पकवाइनार चट्टी पर बीएसएनएल कर्मी को धक्का मार कर भागे स्कार्पियो सवार

रसड़ा – मऊ  मार्ग स्थित पकवाइनार चट्टी के समीप बुधवार की सुबह  स्कार्पियो से टक्कर में बाइक सवार अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया.

जिला अस्पताल की व्यवस्था में और सुधार की जरूरत -कमिश्नर

मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने बुधवार को सदर तहसील, कोतवाली व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने साफ सफाई को और बेहतर ढ़ंग से करने का निर्देश दिया.

नारी निकेतन निधरिया में विधिक साक्षरता शिविर 10 को

10 अगस्त को सायं 03 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन महिला बाल सुधार गृह नारी निकेतन निधरिया में होगा.

1942 में आज ही के दिन अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने की शुरुआत हुई थी – राधिका मिश्र

1942 की अगस्त क्रान्ति की स्वर्णिम 75वीं वर्षगाठ पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने शहीद पार्क चौक से अगस्त क्रांति उत्सव का शुभारम्भ किया.

भारतीय खो-खो संघ के संयुक्त सचिव का जबरदस्त स्वागत

भारतीय खो-खो संघ में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे विनोद कुमार सिंह का खेल प्रेमियों ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया.

चौकीदारों ने भरी हुंकार – यूपी में अपराध रोकने के लिए दिया जाए मोबाइल सिम व हथियार

पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में चौकीदारों की बैठक शारदा नन्द  पासवान की अध्यक्षता हुई

रसड़ा में हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस

नगर में महावीरी झंडा का जुलूस बड़े ही धूमधाम एवम हर्षोलाष के साथ  हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकला. जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकिया एवं युवाओं के हैरतअंगेज कारनामे आकर्षक के केन्द्र बिन्दु रहे.

लमुही, नगवा व उदयपुरा में भी ‘चोटीकटवा’

जनपद में विभिन्न स्थानों पर चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को दुबहड़ के नगवा व उदयपुरा तथा रेवती के लमुही गांव में भी चोटीकटवा सुर्खियां तलाशता नजर आया. 

ताप्ती गंगा ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

बलिया – मऊ रेल मार्ग स्थित संवरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार को  ताप्ती गंगा  ट्रेन के सामने एक 20 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

भाजपाइयों की सूचना पर बैरिया पुलिस ने लाखों की अंग्रेज़ी शराब बरामद की

भाजपा कार्यकर्ताओं की सूचना पर बैरिया पुलिस ने एनएच 32 पर स्थित मठ योगेन्द्र  गिरी के पास एक फ्लावर मिल के गोदाम से हरियाणा निर्मित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

सुदिष्टपुरी में सीट वृद्धि की मांग को लेकर छात्रनेता बैठे अनशन पर

श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर  महाविद्यालय सुदिष्टपुरी, रानीगंज के स्नातक प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेता नितेश सिंह मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में बेमियादी अनशन पर बैठ गए.

मधुबनी में ताला काटकर चोरों ने दो दुकानों को खंगाला

मधुबनी बाजार में सोमवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों रुपये का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर लिया.

बाबा सैदनाथ मंदिर परिसर में बने रैन बसेरा का लोकार्पण 

बाबा सैदनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में सैदपुर में बाबा सैदनाथ के मंदिर परिसर में बने रैन बसेरा का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी व कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा सपा बांसडीह विधान सभा इकाई के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया

बांसडीह में  फिर भैंसे से टकराई मैजिक, चालक सहित 11 घायल

कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी के पास बांसडीह से बलिया जा रही मैजिक गाड़ी  अचानक भैसे के आने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई.

परिवार के मुखिया को ही राशन देना तुगलकी फरमान: प्रतुल

बायोमेट्रिक मशीन के द्वारा राशन वितरण में परिवार के मुखिया को ही राशन देने की तुगलकी फरमान के विरुद्ध आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर राशन से वंचित कार्डधारकों को राशन देने की माँग की है.

सपा नेता के पिता सुपुर्द-ए-खाक

सपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद भाई के पिता निजामुद्दीन (90 वर्ष) का सोमवार की अपरान्ह अखोप स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था.

उपजिलाधिकारी के स्थानान्तरण की मांग को लेकर अधिवक्ता आन्दोलित 

उपजिलाधिकारी बांसडीह अनिल चतुर्वेदी द्वारा अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर आए दिन दुर्व्यवहार करने का आरोप लग रहा है.