Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई : डीएम
  • Featured Story
  • जिला जवार

अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई : डीएम

News Desk 18 May, 2020 1 minute read
DM_BALLIA

कोरोना पॉजिटिव बालिका स्वस्थ और लक्षणविहीन


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने स्पष्ट किया है कि जनपद बलिया में अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बच्ची के संबंध में कुछ गैर जिम्मेदार और शरारती तत्वों द्वारा भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही है, जो सरासर गलत है. इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत घोषित 6 हॉटस्पॉट (नगर पंचायत बैरिया और 5 ग्राम पंचायत) इलाके में होम डिलीवरी के लिए 4 किराना और चार मेडिकल स्टोर को अनुमति दी है.




उन्होंने बताया कि यह बच्ची पूर्णता स्वस्थ है. इस प्रकार की गलत खबर फैलाने वाले सभी व्यक्तियों को चेतावनी दी है कि उनके विरुद्ध भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाने के संबंध में विधिक कार्रवाई कराई जाएगी. इसलिए तत्काल इस तरह की सूचना का अपने सोशल मीडिया से खंडन करें और उसे हटाएं. जिलाधिकारी ने जनसामान्य से भी अपील है कि इस प्रकार की गैर जिम्मेदार व्यक्तियों को हतोत्साहित करें. जिला प्रशासन द्वारा सभी को नियमित रूप से अपडेट दिया जाता है.

हॉट स्पॉट घोषित होने के बाद पिछले तीन दिनों से सील किए गए बैरिया नगर पंचायत समेत बैरिया बाजार, बीबी टोला, मिर्जापुर, मिश्र के मठिया, रानीगंज बाजार, कोटवां, भरत छपरा, देवकी छपरा, मधुबनी, सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर, चांददियर, ठेकहां, पांडेयपुर (जगदेवां), दुर्जनपुर की लगभग एक लाख से अधिक की आबादी को आवश्यक सामानों सहित जीवन रक्षक दवाओं के अभाव में घोर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस संकट पर अफसर मौन साधे हैं.

हॉटस्पॉट बैरिया और मिर्जापुर गांव के तीन किमी की दूरी पर चारों तरफ केंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिए जाने के बाद से रानीगंज बाजार, बीबीटोला व बैरिया के बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है. मुख्य जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है तथा 112 नंबर की पुलिस तथा पुलिस की गाड़ियां पूरे केंटेन्मेंट क्षेत्र में चक्रमण कर रही है.


नगर पालिका/ नगर पंचायत करेगे पेयजल एवं खान पान की व्यवस्था


जिलाधिकारी प्रवासी व्यक्ति, श्रमिक मजदूरों के बाबत निर्देश देते हुए कहा कि चौकियों/ बैरियर पर संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत द्वारा पेयजल की व्यवस्था करायी जाएगी. जनपद में उपलब्ध वाटर टैंकर उक्त स्थलों पर संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत द्वारा संबंधित प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर लगवाया जाए तथा इसकी उपलब्धता न होने की दशा में नगर पंचायत द्वारा अलग से व्यवस्था की जाए.


उक्त स्थान चौकी पर जहां श्रमिक रोके जाएंगे, उन्हें निकटस्थ होल्डिंग एरिया पर भेजा जाएगा और वहां खान-पान की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी. संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त एरिया के नोडल अधिकारियों को इस कार्य हेतु सक्रिय कर कार्य प्रारंभ कराया जाए. जिलाधिकारी ने बताया कि एआरटीओ द्वारा तत्काल 12 प्राइवेट बसों का अधिग्रहण कराकर संबंधित थानों व चौकियों पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे जनपद की सीमा में पैदल श्रमिकों को छोड़े जाने की व्यवस्था तत्काल किया जाए. इन वाहनों का भुगतान निर्वाचन की दर पर किया जाएगा. आवश्यकतानुसार कम या अधिक वाहन उपलब्ध कराए जाएं. मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करायी जाए. किसी भी दशा में सड़क मार्ग एवं रेल पटरी से प्रवासी श्रमिक पैदल न जाएं. उन्हें रोककर उपरोक्त व्यवस्थानुसार जनपद में गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाए. थानेवार/रोडवार ऐसे श्रमिकों की सूची संख्या सहित जनपद के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाए.



प्रत्येक सड़क पर स्थित चौकी/बैरियर को करे सक्रिय: डीएम


बलिया जनपद सीमा में पैदल/ दोपहिया वाहन/ट्रक से कोई भी प्रवासी व्यक्ति प्रवेश न करने के निर्देश निर्गत किए गए हैं और कोई भी प्रवासी व्यक्ति श्रमिक मजदूर यदि पैदल सड़क/रेल पटरी से जा रहा है तो उसे रोका जाए एवं उक्त निकटस्थ कोरन्टाइन फैसिलिटी पर ले जाया जाए और खाने-पीने की व्यवस्था करके उसके उपरांत वाहन उपलब्ध कराते हुए जनपद में उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाए.

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि जनपद की सीमा से आने वाली प्रत्येक सड़क पर स्थित चौकी/बैरियर को सक्रिय कर वहां श्रमिकों को रोककर सूचीबद्ध करते हुए निकटस्थ को कोरन्टाइन फैसिलिटी पर भेजे जाने की व्यवस्था की जाए. निर्धारित स्थल तथा उससे संबंधित थाना का विवरण इस प्रकार है जो एनएच 31 जनपद गाजीपुर के बॉर्डर पर चौकी कोरन्टाडीह के सामने थाना नरही, सिद्धेश्वर इंटर कॉलेज कोटानरायणपुर, नरही थाने के सामने नरही 20 किमी, माइटेक कान्वेंट स्कूल भरौली, कृष्णा इंटर कॉलेज थाना नरही के सामने, चित्तू पांडेय चौराहा थाना कोतवाली 20 किमी सतीश चंद्र महाविद्यालय थाना कोतवाली, दुबहड थाने के सामने 12 किमी, शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा, रामगढ़ चौकी के सामने थाना हल्दी 16 किमी, मीरा देवी इंटर कॉलेज भरसौता, मैनेजर सिंह तिराहा थाना बैरिया 08 किमी, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुबेछपरा, राजकीय इंटर कॉलेज बैरिया, चांद दियर, थाना बैरिया 12 किमी, शिक्षक शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज सिवान राय का टोला.

जनपद देवरिया के बॉर्डर पर उभाव थाने के सामने, आर्मी चिल्ड्रेन रैली स्कूल तुर्तीपार, सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड, सिकंदरपुर तिराहा 20 किमी ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंसी बाजार सिकंदरपुर, गांधी इंटर कॉलेज थाना सिकंदरपुर, श्री बजरंग महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर,  सुखपुरा चौराहा 20 किमी, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा थाना सुखपुरा। एसएच- 01बी पर मनियर थाने के सामने 17 किमी, मनियर इंटर कॉलेज मनियर, बांसडीह तिराहा 14 किमी इंटर कॉलेज बांसडीह, थाना सहतवार के सामने 18 किमी केबी पब्लिक स्कूल सहतवार, रेवती थाना तिराहा 17 किमी गोपाल मेमोरियल स्कूल रेवती।



वही एसएच-34 जनपद मऊ के बॉर्डर पर पुलिस चौकी पकवाइनार के सामने थाना रसड़ा प्राथमिक पाठशाला पकवाइनार,  प्यारे लाल चौराहा 13 किमी, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा, देवस्थली विद्यापीठ सवरा, फेफना तिराहा 20 किमी नागाजी सरस्वती विद्यालय माल्देपुर इन जगहों पर बैरियर लगायी जायेगी.


श्रमिकों को लेकर जा रही बस की चपेट में आई महिला की मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से हल्दी थाना क्षेत्र के रूद्रपुर ढ़ाले पर एक महिला की मौत हो गई. रोडवेज बस बाहर से आए श्रमिकों को लेकर मांझी जा रही थी.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्दी थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि इटावा से आए श्रमिकों को लेकर छिबरामऊ डिपो की बस मांझी जा रही थी. इसी बीच, रुद्रपुर ढाले पर अपनी बकरी लेकर एनएच 31 सड़क पार कर रही अमीना देवी (50) पत्नी शमसुद्दीन बस की चपेट में आ गई.


अकबरपुर गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार की सुबह पेड़ पर लटके युवक का शव देख गांव में सनसनी फैल गई. गांव के युवक जुल्फिकार उर्फ सिद्धू (22) पुत्र मुख्तार खां ने भोर में अपने घर के पास बबूल के खेत में बिजली के तार से फंदा बनाकर फांसी लगा ली.

बिल्थरारोड में आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट का शव मिला

उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्दन पट्टी ढाले के सामने खाली खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया. इस बीच, जुटी भीड़ ने शव की शिनाख्त मुजौना गांव निवासी गुड्डू राजभर (28) पुत्र तुलसी राजभर के रूप में की. परिजनों की माने तो वह आर्केस्टा का एक कलाकार था. रविवार की शाम से घर से लापता था. थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, लिहाजा पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.


सरयू नदी में डूबे युवक का शव मिला

बैरिया तहसील अंतर्गत शिवाल मठिया गांव के सरयू नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद घटना स्थल से पांच किमी दूर नदी के उस पार उतराया मिला. मछुआरे जाकर उस पार से शव गांव में ले आए. शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. आपको बता दें कि रविवार को सुबह सरयू नदी तथा शिवाल मठिया गांव के बीच नदी के उस पार खेत की जोताई कराने के लिए डीजल लेकर जा रहा 25 वर्षीय जितेंद्र यादव डूब गया था.


सुरेमनपुर में मिला अधेड़ का शव

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंचे सुरेमनपुर निवासी विनय प्रसाद ने मृतक अशोक प्रसाद (50) को फकरू राय के टोला (नवका टोला) निवासी बताया. पुलिस जहां मामले की जांच कर रही है, वहीं लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं.


मुकदमों की सामान्य तिथि निर्धारित

लॉकडाउन की अवधि बढ़ जाने के बाद बन्द चल रहे न्यायालयों के दीवानी व फौजदारी के मुकदमों की सामान्य तिथि निर्धारित किया गया है.
जिला जज गजेन्द्र कुमार ने बताया कि बंद चल रहे न्यायालयों के 18 मई के लम्बित पत्रावलियों की सामान्य तिथि निर्धारित की गई है. फौजदारी मुकदमों के लिए 18 मई की तिथि को 29 जून व सिविल मुकदमों के 18 मई की तिथि को 30 जून सामान्य तिथि नियत किया गया है.

Tags: बांसडीहरोड बिल्थरारोड लॉकडाउन

Post navigation

Previous: गंगा में डूबने से युवक की मौत, सरयू में डूबे किसान की तलाश
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्चे की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ये भी पढ़ें

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.