बांसडीह में धूमधाम से निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा, सैनिकों के शौर्य को दी सलामी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. पहलगाम में हुये आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और सैनिकों के शौर्य को सम्मान देने के लिए भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के क्रम में आज बांसडीह नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

बांसडीह ब्लाक परिसर से निकले तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय,हिन्दुस्तान जिंदाबाद, भारत की सेना जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज रहा था.

खराब मौसम के बावजूद भी बाइक रैली में शामिल युवाओं का जोश देखते बन रहा था. पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया था। बाइक तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुये बड़ी बजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर जाकर समाप्त हुई।

विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि शांतस्वरूप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देते हुये आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया और भारतीय सेना के इस कार्य से पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक तथा भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि आज भारत का नेतृत्व कुशल हाथों में है और देश की सेना के पराक्रम और शौर्य के आगे पाकिस्तान में भय व्याप्त है।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, दुर्गेश मिश्रा,मूनजी गोंड,गोपालजी गुप्ता,अखिलेश तिवारी,शिवम गुप्ता,तेजबहादुर रावत,विवेक गुप्ता,अनिल वर्मा,राजेंद्र शर्मा,सुमित रंजन रावत,अनिल पांडे,विशाल तिवारी सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में आये लोगों के प्रति कार्यक्रम के सह संयोजक दुर्गेश मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel