खड़े ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार दम्पति घायल

सिकंदरपुर(बलिया)। नगरा मार्ग के डकीनगंज चट्टी के समीप खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक से टकरा जाने से बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव निवासी विनोद सिंह (50) अपनी पत्नी सुमन सिंह (45) को लेकर नगरा के तरफ से अपने गांव आ रहे थे. डकिनगंज के समीप बनाने के लिए खड़ी ट्रक में पीछे से उनकी बाइक टकरा गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जुटे लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने विनोद सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जबकि सुमन सिंह के प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.