Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यों में कोई पावर सीज नहीं..डीएम बलिया ने किया स्पष्ट तो नपा अध्यक्ष ने किए कई सवाल
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यों में कोई पावर सीज नहीं..डीएम बलिया ने किया स्पष्ट तो नपा अध्यक्ष ने किए कई सवाल

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष की वित्तीय, प्रशासनिक या किसी भी प्रकार की शक्तियां शासन द्वारा कम नहीं की गई हैं
General Desk 25 November, 2025 1 minute read
DM Ballia Dadri mela

Ballia-नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यों में कोई पावर सीज नहीं..डीएम बलिया ने किया स्पष्ट तो नपा अध्यक्ष ने किए कई सवाल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया.

बलिया. ददरी मेला 2025 के आयोजन में नगर पालिका परिषद बलिया की भूमिका को लेकर चल रहे विवाद के बीच  जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष की वित्तीय, प्रशासनिक या किसी भी प्रकार की शक्तियां शासन द्वारा कम नहीं की गई हैं और न ही नगर पालिका के सामान्य कार्यों पर कोई रोक है। केवल ददरी मेला को सुचारू, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी को विशेष निर्णयाधिकार प्रदान किए गए हैं।

बताया कि नगर पालिका में सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्य—जैसे वेतन भुगतान और कर्मचारियों की तैनाती—पालिका का दायित्व है, जिसके लिए अध्यक्ष नगर पालिका और अधिशासी अधिकारी दोनों जिम्मेदार हैं। वर्तमान में सफाई कर्मियों का वेतन भुगतान न होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। अधिशासी अधिकारी द्वारा वेतन बिल पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं, लेकिन अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा हस्ताक्षर न किए जाने से भुगतान रुका हुआ है, जो जनहित के प्रतिकूल बताया जा रहा है।

शासन या न्यायालय से किसी प्रकार की रोक नहीं

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अध्यक्ष की हस्ताक्षर शक्ति सीज किए जाने या उच्च न्यायालय से रोक लगाए जाने की बातें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं। न तो शासन ने ऐसी कोई रोक लगाई है और न ही न्यायालय से कोई निर्देश प्राप्त हुआ है।

उधर नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता “मिठाई लाल” की ओर से नए सिरे से कई सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा है कि उन्हें सोशल मिडिया पर सीआरओ बलिया का एक विडियो दिखा जिसमें वह कर्मचारियों के बीच बता रहे है कि नगर पालिका चैयरमैन संत कुमार का कोई पावर सीज नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि ‘तो मेरे आवास पर प्रशासन के द्वारा दिनांक- 28.10.2025 कैसा नोटिस चस्पा किया गया जिसमे साफ शब्दो मे लिखा गया है कि मेरी वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों कृत्यो एवं कर्तव्यों के प्रयोग का निष्पादन एवं निर्वहन करने से तब तक के लिए प्रविरत (सीज) क्यों नही किया जाये जब तक कि उनको आरोप मुक्त न कर दिया जाये इसमे ‘मेले’ जैसे शब्द का प्रयोग ही नहीं किया गया है।

Sant Kumar Nagar Palika Chairman
नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता “मिठाई लाल”

नपा अध्यक्ष ने कहा कि वीडियो में कहा जा रहा है कि इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है, इस पर मै साफ कहना चाहता हूँ कि इसके लिए जिला प्रशासन ही पूर्ण रूप से दोषी है क्योकि मेरे द्वारा दिनांक-18 नवम्बर 2025 को ही जिलाधिकारी, बलिया एवं सी०आर०ओ० बलिया एवं अन्य शासन के उच्चाधिकारियो को पत्र के माध्यम से मार्गदर्शन मांगा गया था कि क्या मुझे नगर पालिका परिषद के अन्य कार्य जैसे वेतन एवं अन्य कार्यो सम्पादित करने का अधिकार है तो कृपया मुझे लिखित रूप से अवगत कराया जाये परन्तु जिलाधिकारी द्वारा मुझे कोई मार्गदर्शन लिखित रूप से प्राप्त नहीं हुआ है।

आज हमारे नगर पालिका के कर्मचारियो का हित सी०आर०ओ० बलिया के ध्यान में आ रहा है, अगर यह आज से एक सप्ताह पूर्व ही आ गया होता तो आज हमारे नगर की यह स्थिति नही होती। नपा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर और भी कई सारे आरोप लगाए हैं और सवाल उठाए हैं।

इससे पहले 24 नवंबर को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ सहित भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की उपस्थिति में नगर के गंभीर कूड़ा संकट पर चर्चा की गई।

स्थिति लोकहित में अत्यंत चिंताजनक होने के कारण जिला प्रशासन को कठोर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आउटसोर्स फर्म को तत्काल भुगतान कराया गया तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रशासनिक सहयोग देकर सफाई व्यवस्था सुधारने के प्रयास तेज किए गए। अन्य निकायों और विकास खंडों के सफाई कर्मियों को भी आवश्यकतानुसार तैनात किया जा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट व मुख्य राजस्व अधिकारी भी लगातार समन्वय बैठकें कर रहे हैं। नियमित सफाई कर्मचारियों को अपील की गई है कि उनका वेतन अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर न करने के कारण रुका है, परंतु वैकल्पिक कार्यवाही कर उनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों का वेतन अतिशीघ्र जारी कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों से जनहित में नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने और कूड़ा निस्तारण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: Ballia-मोटरसाइकिल के साथ बंधा हुआ गंगा में डूबा मिला टेंट कारोबारी का शरीर, तीन दिन से था लापता
Next: बलिया तक दौड़ी गई स्व.मुलायम सिंह यादव हाफ मैराथन, 401 धावकों ने लगाया दम, यह रहे विजेता

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.