Ballia-घाघरा में युवती का शव मिलने से सनसनी, शव के पास दो चादर मिलने से रहस्य गहराया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज के सामने घाघरा नदी से एक युवती का शव शनिवार की शाम बरामद किया गया। लगभग 18 वर्ष की उम्र की लड़की के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों की माने तो नदी किनारे युवती का शव शनिवार दोपहर से ही देखा जा रहा था। नदी के पानी में शव के पास दो रंगीन डिजाइनदार चादर भी देखे गये। मृतका के गर्दन में गला घोंटने जैसे घाव के निशान भी होने की बात कही जा रही है। यह घटना रहस्यमय बना हुआ है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

वैसे ग्राम में इस बात की भी तेज चर्चा हो रही है कि शनिवार की सुबह में करीब 10 बजे एक बोलेरो गाड़ी नदी की तरफ गयी। बोलेरो से उतर कर कुछ लोग चादर में बंधी गठरी को नदी में फेक कर वापस हो गये। वहां खेलने वाले बच्चों ने यह समझ कर कोई ध्यान नही दिया कि चादर में शायद पूजा-पाठ की सामग्री होगी।

जल्दबाजी में जा रही बोलेरो भी वापस मुड़ने की कोशिश में पलटने से बच गयी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता संग उभांव पुलिस सूचना पाकर मौके पर जाकर घटना के बावत जानकारी हेतु ग्रामीणों से पूछ-ताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया है। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि इस प्रकरण में वे गहराई से छान-बीन में जुट गये हैं। और शीघ्र ही इसका राज-फाश करेगें।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE