Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में जून से शुरू होगा वैना-बाईपास कॉरिडोर के लिए किसानों का पंजीकरण
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

बलिया में जून से शुरू होगा वैना-बाईपास कॉरिडोर के लिए किसानों का पंजीकरण

बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों, सड़कों, पुलों, नहरों, विद्युत व्यवस्था और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
General Desk 16 May, 2026 1 minute read
Ballia Ministers Meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शनिवार को विकास भवन सभागार में लोक निर्माण विभाग के मार्गों एवं सेतु निर्माण कार्यों की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना/विकास कार्य को लेकर जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों, सड़कों, पुलों, नहरों, विद्युत व्यवस्था और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने विधानसभा बलिया क्षेत्र में वैना से बाईपास कॉरिडोर निर्माण पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जून माह से किसानों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। वहीं नगरा से बरौली मार्ग तथा एनएच-31 देवरिया से हल्दी तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने माल्देपुर से बन रहे बाईपास को महावीर घाट तक लगभग दो किलोमीटर जोड़ने हेतु एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सिंचाई विभाग को सुखपुरा नहर से बसंतपुर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुखपुरा टंकी से गांव तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने को कहा। बसंतपुर नहर से सुखपुरा तक सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए दोबारा निर्माण कराने को कहा गया।

चिलकहर ब्लॉक के ग्राम सवरा में निर्माणाधीन पुल को चौड़ा करने तथा सिकंदरपुर-मनियर-लालगंज मार्ग को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। बिहार से चांदपुर मार्ग पर अधूरे पुल निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने को कहा गया। बाढ़ खंड विभाग की वर्तमान में संचालित नौ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने बांध निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग की कार्यदायी संस्था को नहरों की सफाई में लापरवाही पर फटकार लगाते हुए जिले की सभी नहरों की साफ सफाई सुनिश्चित करने तथा उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा।

जिला पंचायत राज अधिकारी को बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हुए कब्जों को हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को जर्जर तार बदलने, आवश्यक स्थानों पर ट्रांसफार्मर और खंभे लगाने तथा स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका को निर्देश दिए कि बरसात से पहले शहर के सभी नालों की सफाई, पार्कों, स्मारकों और मूर्तियों की साफ- सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि शहर में 400 सफाई कर्मचारी तैनात हैं और नियमित रूप से कूड़ा उठान का कार्य किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शहर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी निधि से पांच करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी और जल निगम नगरीय अधिकारियों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।

वहीं बेल्थरारोड मार्ग पर जल निकासी की समस्या से किसानों की फसल बर्बाद होने पर समाधान निकालने के निर्देश भी दिए गए। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मंत्री दानिश आजाद अंसारी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बांसडीह विधायिका केतकी सिंह, रविशंकर उर्फ पप्पू भाई, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बीजेपी बलिया भाजपा कार्यकर्ता भाजपा नेता मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

Post navigation

Previous: Ballia-पोखरे के पास झाड़ियों में मिला वृद्ध का झुलसा हुआ शव, मची सनसनी
Next: Ballia-घाघरा में युवती का शव मिलने से सनसनी, शव के पास दो चादर मिलने से रहस्य गहराया

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.