Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड-नगरा राजमार्ग पर विद्युत उप केन्द्र के पास बुधवार की देर शाम करीब 5.30 बजे रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से दीपू कुमार बिंद पुत्र रामकृपाल बिन्द निवासी शाहपुर की मौत हो गयी।
इस घटना की प्राथमिकी उभांव पुलिस ने मृतक के बड़े भाई रामकृपाल बिन्द की तहरीर पर अज्ञात बस व चालक के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दिया है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक दीपू कुमार बिन्द बाईक पर सवार होकर अपने ग्राम शाहपुर से बेल्थरारोड के लिए जा रहा था।
आरोप है कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी. चोटिल हालत में उसे सीएचसी सीयर में उपचार के लिए आसपास के लोगों के सहयोग से दाखिल कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिउ मऊ ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी। मुकदमें की विवेचना थाने के उप निरीक्षक हरिद्वार को सौंपी गयी है।
एक अन्य घटना गुरुवार की शाम करीब 5 बजे स्थानीय नगर के डीएबी इण्टर कालेज के ढाले के पास हुई। जिसमें नगर के वार्ड नं. 8 बीबीपुर निवासी आंशू चैरसिया (26) नामक एक युवक बाईक चला कर जा रहा था और एक टैम्पो में जाकर भिड़ गया। जिससे उसके चेहरे, सीना व जांघ में गम्भीर चोटें आयी हैं। सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


