Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 14 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा: गाजीपुर सीमा स्थित टोंस नदी तिराहीपुर पुल से छलांग लगाकर जान देने वाले युवक का शव सोमवार को तड़के पुल के ही कुछ दूर नदी में उतराता मिला. युवक की शिनाख्त दीपक कुमार (26) पुत्र जयप्रकाश हलवाई निवासी हास्पिटल रोड रसड़ा के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए बलिया भेज परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है.

बलिया: कार्तिक मास कल्पवास के साथ ददरी मेले का काउंट डाऊन शुरु, काशी के कैथी मारकण्डेय महादेव से लेकर चिरान्द दिघवारा, छपरा बिहार तक फैली भृगुक्षेत्र के गंगा तट पर संतों ने लगाये कल्पवास के खालसे, नेमियों के साथ – साथ दामोदर मास का पुण्य फल पाने के लिए आस्थावानों ने गंगा नहाना शुरू किया.

बलिया: आरके मिशन स्कूल के छात्र पल्लव सिंह ने इंडियन आयडल में अपनी गायन प्रतिभा का परिचय देकर जनपद बलिया और पूर्वांचल का नाम रौशन किया है. पल्लव की एलकेजी से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा आरके मिशन स्कूल में हुई. उनका बचपन से ही गायन के प्रति रुझान रहा.

बैरिया: बाबा धाम शुभनथहीं में पाठात्मक सहस्त्र चंडी महायज्ञ के प्रथम दिन वाराणसी से यज्ञाचार्य हरेंद्र द्विवेदी पधारे. उन्होंने वैदिक मंत्रों से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वास्तु पूजन, मंडप पूजन, स्तंभ पूजन से लेकर नौ ग्रह आदि का पूजन करा कर यजमानों को यज्ञशाला में प्रवेश कराया. आचार्य के साथ आयी 45 ब्राह्मणों की टोली यज्ञ करा रही है.

चितबड़ागांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के फिरोजपुर राजेंद्र नगर वार्ड 1 निवासी डा०नरेंद्र सिंह का बेटा पंकज सिंह (30) गिरधर इनक्लेव गाजियाबाद में किराये पर रह ईएमएफ कॉलेज गाजियाबाद से एलएलबी की पढाई कर रहा था. इस बीच पंकज दिनांक 9 अक्टूबर से लापता हो गया था. काफी तलाश करने के बाद भी पंकज का कोई पता नहीं चला.

बैरिया: छह महीने का बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर संविदा बिजलीकर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इससे इलाके में बिजली सप्लाई बिगड़ गई है.कर्मियों ने प्रदर्शन कर नारे भी लगाये. विभाग के अवर अभियंता कमलेश कुमार ने वेतन का मामला उनके वश का नहीं कह किनारा कर लिया.

बैरिया: तहसील के दुर्गा मंदिर में सोमवार को पांडेयपुर थाना फेफना निवासी सोमनाथ और इब्राहिमाबाद थाना बैरिया निवासी नीतू का विवाह लोगों की उपस्थिति में हो गया. लड़के के पिता के कारण दोनों की तय हुई शादी टल गयी थी.

बलिया: जनपद के दुबहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दशरथ मिश्र के छपरा निवासी अवधेश पासवान(35) पुत्र जमुना पासवान रविवार की रात NH-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी.अवधेश रात के करीब दस बजे बलिया स्थित अपने किसी रिश्तेदार की तेरहवीं से शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था. तभी NH-31 पर बीसेनी डेरा मोड़ के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

बलिया: जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगाये गये मेडिकल कैंप में 700 मरीजों की जांच कर दवायें दी गयीं. संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में वजीरापुर, मुहम्मदपुर, कांशपुर, बेदुआ, महावीर घाट निचले इलाकों में मेडिकल कैम्प लगाये गये.

• बिल्थरारोड के उभाव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीन पुर गांव में रविवार की शाम रिहायशी मकान की दीवार गिरने से एक महिला समेत दो बालक दब गए, जिसमें संजय राम के दस वर्षीय पुत्र अमन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि धर्मेंद्र प्रसाद का 8 साल का बेटा परमात्मा और 40 साल की फुलवा देवी घायल हो गईं

• बलिया नगर के टैगोर नगर निवासी उमेश पाण्डेय की पुत्री आरूषि फिर मनवाया लोहा…. नेशनल स्केटिंग चैम्पिनशिप में नोएडा के ग्रेनो स्टेडिएम में दूसरी बार कांस्य पदक पर कब्जा किया.

• बाढ़ और बारिश से तबाह जिले के किसान अब सीधे गंगा मईया से ही गुहार कर रहे हैं. क्योंकि उनकी पीड़ा सुनने वाला और कोई है भी नहीं. हालात बेकाबू होते देख बैरिया के नौरंगा गांव के किसानों ने प्रधान राजमंगल ठाकुर की अगुवाई में मां गंगा से सामूहिक तौर पर विशेष पूजन कर प्रार्थना किया.

• बैरिया से भरौली के बीच गंगा के समानांतर स्थित नहर के बंधे को अगर मजबूती से बांध दिया जाए तो हजारों एकड़ फसल प्रतिवर्ष बर्बाद होने से बचाई जा सकती है. यह मांग सोहांव स्थित शिवमंदिर पर गड़हांचल की किसान पंचायत में उठी. इस पंचायत में इलाकाई विधायक और मंत्री उपेंद्र तिवारी के अलावा एसडीएम और उप कृषि निदेशक भी मौजूद रहे. इस पंचायत में बैरिया थम्हनपुरा बंधे में फाटक, लक्ष्मणपुर पलियाखास के रास्ते में पुल और मंगई नदी में जगह-जगह मछली मारने के लिए बनाए गए छेकन के चलते पानी निकासी में हो रही देरी को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.

• उधर बलिया सदर और द्वाबा के किसानों को बाढ़ और अतिवृष्टि ने तबाह कर दिया है. गंगा और घाघरा के दोआब में बसे किसानों की फसलें अक्सर बाढ़, कटान, अतिवृष्टि सूखा, पाला या रोगों-कीटाणुओं की भेंट चढ़ती है. इसके बाद भी अगर बच जाते हैं तो अग्नि कहर बरपाती है. इलाकाई किसानों की अगर माने तो मौटे तौर पर अब भी लगभग 60 प्रतिशत किसान सम्मान योजना से वंचित हैं. बीमा की सरकार ने व्यवस्था तो की है. मगर धरातल पर उससे पर्याप्त राहत नहीं मिलती.

• शामत बांसडीहरोड में भी कम नहीं है. बीते दो हफ्ते से बांसडीहरोड क्षेत्र के कई गांवों मसलन भीखपुर, सलेमपुर, दुबौली, सोनपुरकला, डुमरी, सरयां, श्रीपुर, घघरौली, फुलवरिया आदि गांवों के अधिसंख्य घरों में सुरहा का पानी तांडव कर रहा है. इन इलाकों में कोढ़ में खाज का काम कर रहा है सड़ाध.

• बसपा की बिहार इकाई के प्रभारी छट्ठू राम को अनुशासनहीनता के आरोप में दल से निष्कासित कर दिया गया है. दल के मुख्य जोनल प्रभारी मदन राम ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी.

• रानीगंज बाजार के भागड़नाला पर बने पुल का टूटा एप्रोच रविवार को ठीक कर दिया गया. साथ ही उस पुल से आवागमन भी शुरू हो गया है. बीते मंगलवार को भारी पानी के दबाव के कारण पुल का एप्रोच टूट गया था.

• हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-31 क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते वक्त वाहन की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान बदरपुर दिल्ली निवासी 46 वर्षीय उमेश कुमार के रूप में हुई. उमेश कुमार मूलरूप से यूपी के बलिया जिले का रहने वाला था. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. यह हादसा 8 अक्टूबर को हुआ था. मगर देर से सूचना मिलने के कारण पुलिस ने अब उसके दोस्त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है.

• मधुबन मऊ की शिवांगी पहलवान ने गोरखपुर की रोशनी पहलवान धूल चटा परचम लहराया. मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मुहल्ला जमालपुर में स्थित देवरानी-जेठानी पोखरे पर शरद पूर्णिमा के मौके पर रविवार को लगे मेले में दंगल का आयोजन किया गया. इसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, भलया मऊ, बनारस, जौनपुर, गोरखपुर आदि जगहों से आए पहलवानों ने अपने अपने दांव दिखाए.

• मिर्जापुर के आदर्श नगर पंचायत के पांडेयपुर स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान के मैदान में मंगला राय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 70 जोड़ी कुश्ती हुई. 125 किलो भार वर्ग में तिवारीपुर कछवां के अजीत कुमार दुबे ने बलिया के अमन सिंह को दूसरे मिनट में ही चित कर दिया.

• पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा – बलिया रेलखंड पर स्थित गौतम स्थान स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस में जांच के दौरान जीआरपी ने 60 बोतल अंग्रेजी शराब रविवार को बरामद कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया

• फिलहाल बलिया के लिए आज की सबसे बड़ी खबर बनारस से है. रविवार की दोपहर आखिरकार बुरी तरह से झुलसी इंटर छात्रा नंदिनी सिंह ने दम तोड़ दिया. बीते गुरुवार को जय नारायण इंटर कॉलेज दुर्गीपुर बेरुआरबारी के कैंपस में नंदिनी ने अपने आप पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली थी. यह सूचना मिलते ही छात्रा के सुखपुरा थाना क्षेत्र के धनौती गांव स्थित आवास पर लोग शुभ चिंतकों का हुजुम उमड़ पड़ा. इस दुखद घटना से परिजन ही नहीं इलाकाई लोग भी सदमे में है.

• रविवार की शाम लगभग 4 बजे नगरा इलाके के सलेमपुर स्थित ईंट भठ्ठे से पहले सुनसान जगह पर लगभग 30 वर्षीया एक युवती का शव मिला है. गुलाबी रंग का सलवार पहनी युवती के चेहरे को दुपट्टे से ढ़क कर ईंट से कुचल दिया गया था. शव के बगल में एक बैग और बिखरे पड़े कपड़े मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि चार-पांच दिन पूर्व दुष्कर्म कर हत्या की गई है. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

• बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता नगर मोहल्ले में रामजी गुप्ता के मकान का ताला तोड़ चोर नगदी सहित लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण उड़ा ले गए.

• दुबहर क्षेत्र के दादा के छपरा अखार गांव निवासी 24 वर्षीय अजीत कुमार राय पुत्र चन्द्र प्रकाश राय की शनिवार की देर शाम करंट लगने से मौत हो गई.

• बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात 28 वर्षीय पंकज वर्मा की बाइक असंतुलित होकर पलट गई. गंभीर रूप से घायल पंकज काफी देर तक सड़क पर ही तड़पते रहे. इसकी सूचना मिलने पर बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने अपने निजी वाहन से पंकज को सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया.

• बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के समीप शनिवार की शाम पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन बछड़ों समेत धर दबोचा. आरोप है कि वह बछड़ों को टेंपो में लादकर वध के लिए ले जा रहा था.

• बलिया पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ ने मातहतों के कसे पेंच. लापरवाह थानाध्यक्षों को अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश.

• पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेल खंड पर बलिया-बांसडीहरोड के बीच रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक लेने के कारण रविवार को छह ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया.

• भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के बाद राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार व्यापारियों और उनकी समस्याओं को लेकर फिक्रमंद है. राज्यमंत्री रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय जागरूकता सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे. उधर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का नगवा गांव स्थित आदि ब्रह्म बाबा के मंदिर पर वार्षिक उत्सव में प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक ने स्वागत किया.

• रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में बलिया सिटी के पल्लव ने लहराया परचम. पल्लव ने राहत फतह अली खान के गीत-दिल तो बच्चा है. विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक जैसे दिग्गज जजों ही नहीं महफिल को भी लूट लिया.

Tags: बांसडीह रोड बेरुआरबारी मौत युवती शव सलेमपुर

Post navigation

Previous: इंडियन आइ़़डॉल में चुना गया बलिया का पल्लव
Next: मेडिकल कैंपों में 700 मरीजों की जांच

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.