Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 14 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडे की 13वीं पुण्यतिथि पर कदम चौराहा स्थित मंगल पांडे स्मारक तथा टाउन हॉल मैदान में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने जनपद के विकास में उनके योगदान की चर्चा की.

बलिया: गंगा यात्रा अब महुली घाट से नहीं, बल्कि अपने जिले के ही किसी गंगा घाट से शुरू होगी. घाट तय करने के लिए कमिश्नर कनक त्रिपाठी, डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, विधायक सुरेन्द्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने मंगलवार को बाकायदा भ्रमण कर स्थिति देखी. अंत में दूबेछपरा के सामने गंगा घाट सबसे उपयुक्त जगह के रूप में चुना गया. वहीं से यात्रा शुरू होगी और पचरुखिया तक जलमार्ग से जाएगी.

दुबहर : शहीद मंगल पांडेय इण्टर कालेज नगवां में लंबे समय तक प्रधानाचार्य रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडे की 13 वी पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई.

बैरिया : एक बुजुर्ग की जेब से दिनदहाड़े 40 हजार रुपये पॉकेटमार ने उड़ा लिये. बैंक में ही बुजुर्ग द्वारा शोर मचाने पर वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने चैनल बंद कर सबकी तलाशी ली. रुपये का पता नहीं चल पाया. घटना सेन्ट्रल बैंक शाखा रानीगंज की है.

सहतवार : स्थानीय नगरपंचायत के वार्ड नं 8 की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया. चुनाव में कुल 48.8 प्रतिशत मत पड़े. एक दिन पूर्व से ही पुलिस प्रशासन ने कैंप कर लिया था.

बांसडीह: ग्राम सभा दादर अब्दुलहपुर में एक 74 वर्षीय बृद्ध महिला की झुलसने से मौत हो गई. घर वालो ने वृद्धा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया. स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.वहाँ एक दिन के उपचार के बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

• कोई कोचों के शीशे टूटे हुए थे. यात्री जख्मी थे. परिजनों की आगवानी के बलिया रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद लोगों ने जब अपनों को सही सलामत देखा तो जान में जान आई. जी हां, सोमवार की सुबह अप सियालदह बलिया एक्सप्रेस के बलिया रेलवे स्टेशन पर यही नजारा था. असल में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने कई स्टेशनों पर अपनी वीरता और बहादुरी का नमूना इसी अंदाज में दिखाया. जिन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकी वहां जमकर पथराव हुआ. यह तो एक बानगी भर है. कई ट्रेनें उनकी बहादुरी का सर्टिफिकेट लिए अपने अपने घरों को लौट रहे यात्रियों को सही सलामत पहुंचाई. ट्रेन यात्रियों की भलमनसाहत की भी दाद देनी पड़ेगी. आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि किसी यात्री की शिकायत न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है.

• लबों पर वंदेमातरम. भारत माता की जयघोष, हाथों में तिरंगा, सीएए के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां और भगवा साफा. 151 मीटर लम्बा तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम. पूरा नगर केसरिया नजर आ रहा था. अगराने का हक तो सभी को है. चाहे वह कैबिनेट मंत्री ही क्यों न हो. फिर सड़कों पर एकमुश्त इतनी भीड़. समर्थकों की भीड़ देख गार्डेन गार्डेन हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब नए कानून का विरोध कर रहे विपक्षी दलों के मुंह पर करारा तमाचा है. बलिया सिटी के रामलीला मैदान से समारोह पूर्वक निकली यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों एलआइसी रोड, शहीद चौक, स्टेशन रोड, चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए टीडी कालेज चौराहा पहुंच कर समाप्त हुई. वहां हजारों की तादाद में मौजूद समर्थकों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर वातावरण को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

• नगर पंचायत बनने जा रहे नगरा और रतसर की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए होमवर्क अभी से ही शुरू कर दिया जाना चाहिए. ऐसा कहना जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक के मुताबिक कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को डाकबंगले में डीएम, एसपी, सीडीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत में ये बातें कहीं. मंत्री के मुताबिक जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत आदि का खाका अभी से ही खींच लेना चाहिए.

• रेवती में एक दुकान पर छापेमारी कर आरपीएफ ने अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दिनेश पुत्र भरत प्रसाद शाह वशिष्ठनगर (झरकटां) का रहने वाला है. आरोप है कि वह अनाधिकृत मेल आईडी के जरिये ई-टिकट बनाता है. आरपीएफ प्रभारी के मुताबिक उसकी दुकान से भारी मात्रा में ई टिकट, 48 हजार 800 रुपये नगद, एक मोबाइल, एक लैपटॉप व दो प्रिंटर आदि बरामद किया गया है. आरोपित के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर किया गया है.

• मौत बहाने ढूंढने में माहिर होती है.पैर फिसलने से बुजुर्ग महिला ट्रैक्टर की नीचे आ गई. नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा के मुताबिक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ईस्सार पीथा पट्टी बाजार में यह हादसा हुआ. खैराहितपुरा निवासी ददन राजभर की 60 वर्षीय पत्नी मनभावती देवी सोमवार की शाम किसी से मिलने ईस्सार पीथा पट्टी गांव में गई थी. लौटते वक्त यह हादसा हो गया.

• उद्घाटन मैच में मुकाबला रोमांचक हुआ. दुर्गापट्टी बलिया की टीम ने कंसो रसड़ा को 21-18 के अंतर से हरा कर अगले दौर में प्रवेश कर गई. मौका था डा. भीमराव अंबेडकर अंतरजनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का.श्रीजंगली बाबा की जन्मभूमि जाम गांव में हुआ यह आयोजन. शुभारंभ सोमवार को रसड़ा विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह, संयोजक समाजसेवी समर बहादुर सिंह ने फीता काटकर औऱ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मंगलवार को गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ आदि की टीमें अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगी

• 74 किलोग्राम भार वर्ग में सरफराज अंसारी प्रथम, प्रकाश मौर्या द्वितीय स्थान पर रहे. जबकि मुकेश यादव औऱ राजू कुमार गुप्ता को तीसरा स्थान मिला. इसी तरह 86 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान पर अभिषेक पांडेय, द्वितीय स्थान पर पवन यादव और तृतीय स्थान पर अजय राजभर व नवनीत यादव रहे. वीर लोरिक स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. अलग-अलग भार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 85 पहलवानों ने प्रतिभाग किया. विजेता पहलवानों को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सम्मानित किया.

• सेना भर्ती के फिजिकल और मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 19 जनवरी को होगी. परीक्षा वाराणसी के रणबांकुरे मैदान और सेना भर्ती कार्यालय में कराई जाएगी. भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को 18 जनवरी की रात एक बजे तक प्रवेश पत्र के साथ छावनी स्थित भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा. परीक्षा 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी. आपको बता दें कि सेना भर्ती की रैली बीते एक नवंबर से 25 नवंबर तक हुई थी. इसमें बलिया समेत 12 जिलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था.

• ददरी मेले को राजकीय मेले का दर्जा भले न अभी तक मिला हो. मगर एक अच्छी खबर जरूर है. ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर सम्पन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ददरी महोत्सव’ के लिए प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने 90 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं. विशेष सचिव शिशिर ने संस्कृति निदेशालय को पत्र लिखकर इस मामले में जरूरी कार्यवाही करने को कहा है. लंबे अरसे बाद ऐसा हुआ है. नब्बे के दशक में बलिया के विधायक रहे पूर्व नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के प्रयास से राज्य सरकार की सहायता मिली थी. संयोगवश आज ही विक्रमादित्य पांडेय की पुण्यतिथि भी है. उनका जिला उन्हें बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है.

• फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव निवासी महेश साहनी पुत्र गिरिजा शंकर साहनी का मोबाइल हैक कर हैकरों ने 50000 उड़ा दिया. उधर, रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवास छोटेलाल वर्मा की पत्नी बासमती देवी का पूर्वांचल बैंक की स्थानीय शाखा में सेविंग एकाउंट है. छोटेलाल वर्मा का आरोप है कि बैंक के कुछ कर्मचारियों ने सादे विड्राल पर धोखे से उसका हस्ताक्षर कराकर उनके एकाउंट से एक लाख 31 हजार रुपये निकाल लिया है. फिलहाल दोनों ही मामलों की सूचना स्थानीय थानों में पीड़ितों ने दे दिया है.

• धारयेति इति धर्म: यानि जो धारण करने योग्य हो. धारण वही किया जा सकता है, जो योग्य और सर्वोत्तम हो. ऐसा कहना है हथियाराम मठ के महंत महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति का. वे बाबा मुरारनाथ की तप: स्थली गोठाईं स्थित झाडी मठ में अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे.

• उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने आज तीन ऐसे महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई जिनका सीधा कनेक्शन बलिया जिले से है. दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखर में मापचाचुंगो हिमनद से निकलने वाली और बलिया छपरा के बीच गंगा में गंगा संग संगम करने वाली घाघरा नदी अब आफिसियल नाम सरयू नदी होगा. वैसे इस नदी का ऊपरी भाग जहां काली नदी के तौर पर पहचाना जाता है. वहीं निचला हिस्सा सरयू के नाम से पहले से ही जाना जाता है. वैसे इसे सरजू और शारदा के नाम से भी जाना जाता है. योगी सरकार का दूसरा बड़ा फैसला है प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करना. इस व्यवस्था के तहत बलिया की एसपी रह चुकी श्रीपर्णा गांगुली गौतम बुद्ध नगर की पहली अपर पुलिस आयुक्त होंगी. तीसरा फैसला है सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग को गोरखपुर शहर से देवरिया बॉर्डर तक चौड़ीकरण और सुदृढीकरण कराए जाने पर मंजूरी दे दी गई है.

• 48 वर्षीय दुर्गावती देवी पर कल रात कुछ अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया. सिवान निवासी पति कृष्णा गुप्ता के निधन के बाद दुर्गावती अपने इकलौते बेटे तथा दो बेटियों के साथ अपने मायके सोनवानी में रहती थीं. दुर्गावती चाट समोसे बेच कर अपना और अपने बच्चों के पेट पाल रही है. मारपीट में गंभीर रूप से घायल दुर्गावती को आसपास के लोग सीएचसी पहुंचाएं. मगर हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

• तो सोनबरसा गांव के पास करोड़ों रुपये लागत से बने नवीन कृषि मंडी में शिफ्ट की जाएगी रानीगंज बीबी टोला की सब्जी मंडी. इसके लिए जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधऱी को दुकानों को कृषि मंडी में स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया है. रानीगंज बाजार के जाम से पूरा द्वाबा आजीज है. इंटक जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने बीते 8 जनवरी को जनसुनवाई के दौरान यह मुद्दा उठाया था. इसी का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया.

• बीजेपी प्रदेश परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा संगठन चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन ने कर दी है. यूपी बीजेपी प्रदेश परिषद में 364 सदस्यों की घोषणा की गई है. पश्चिम क्षेत्र में 66, ब्रज क्षेत्र में 61 कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 45, अवध क्षेत्र में 74, काशी क्षेत्र में 59 और गोरखपुर क्षेत्र में 59 सदस्य बनाए गए है. बलिया से पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, भगवान पाठक, पूर्व प्रत्याशी बांसडीह केतकी सिंह, नकुल चौबे, विनोद शंकर दुबे, मिलन राम, माधव प्रसाद गुप्ता को जगह मिली है.

• सहतवार के वार्ड नं. 8 सभासद पद के लिए चुनाव 14 जनवरी को होना है. मतदान वार्ड नं. 8 में स्थित कुंवर सिंह प्राथमिक विद्यालय में ही होगा.

• सभासद चाँदनी पत्नी सोनूपटवा की मौत के बाद यह स्थान रिक्त हुआ था. फिलहाल कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए यहां फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है. फिलहाल यहां तीन उम्मीदवार मैदान में निर्मला, विमला और रितू. 1475 वोटर इनके भाग्य का फैसला करेंगे. 16 जनवरी को नतीजे घोषित होंगे.

• स्वच्छता और स्वास्थ्य पर आधारित प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिकिया शिक्षा क्षेत्र गड़वार के उमावि.रतसड़ कलां की आठवीं की छात्रा नम्रता गुप्ता ने. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद दिल्ली के निर्देशन में 47वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी लगी थी. नम्रता की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उसे सम्मानित किया…. विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार पटेल और मुख्य अतिथि प्रधान स्मृति सिंह ने नम्रता को संयुक्त रूप से साइकिल, शाल और मेडल देकर सम्मानित किया.

• लगातार तीसरी बार मथुरा पीजी कालेज और बाबा रामदल सूरजदेव पीजी कालेज पर पहुंचे कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह. इससे परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया. आपको बता दें कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की ओर से संचालित हो रहीं एमए तथा बीएड की परीक्षाओं के दरम्यान सोमवार को कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह एक बार फिर अचानक पहुंचे. सोमवार को परीक्षा के दौरान बाबा रामदल सूरजदेव पीजी कालेज में बीएड और एमए में कुल 522 छात्राओं में से 33 ने परीक्षा छोड़ दी. वहीं मथुरा पीजी कालेज में कुल 488 परीक्षार्थियों में 27 ने परीक्षा छोड़ी है. अब तक मथुरा पीजी कालेज में नकल करते चार परीक्षार्थियों को तथा बाबा रामदल पीजी कालेज से तीन परीक्षार्थियों को निकाला जा चुका है.

• तिल, तिलकुट, चिउरा और गुड़ से गमका गुदरी बाजार. तिलवा की डिमांड भी जबरदस्त है. खिचड़ी मनाने के लिए बाजारों में खरीदारों का रेला उमडा़. मकर संक्रांति से ही खरमास का समापन होगा. और उजर दिन का स्वागत दही चिउरा संग करेंगे. वैसे इस पर्व पर जप, तप, स्नान, दान, श्राद्ध व तर्पण का विशेष महत्व है. साथ ही खिचड़ी, दही-चिउरा आदि खाने-खिलाने की भी परम्परा है. वैसे बलिया शहर में जाम ने सारा मजा किरकिरा कर दिया. घंटों मशक्कत के बाद इससे निजात मिली. इसमें सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को हुईं. मगर शाम होते ही स्कूली बच्चों के लिए खिचड़ी और मकर संक्रांति पर गिफ्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दे दी. अत्य़धिक ठंड और गलन के मद्देनजर 14 और 15 जनवरी को आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा बीएसए शिवनारायण सिंह ने कर दी है.

Tags: बीजेपी महिला मोबाइल योगी कैबिनेट वीसी सम्मानित सरयू संस्कृति विभाग सहतवार सैन्य भर्ती सोनवानी स्वच्छता हमला

Post navigation

Previous: सहतवार में रिक्त सदस्य पद के लिए मतदान आज, ये पहचान पत्र होंगे वैध
Next: सैलून की गुमटी का ताला काटकर हजारों के सामान की चोरी

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

You may have missed

Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.