Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 12 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा: श्रीनाथ बाबा मठ स्थित भव्य सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली महोत्सव आयोजित किया गया. छोटी काशी के रूप में विख्यात रसड़ा के पवित्र श्रीनाथ बाबा सरोवर पर सूर्यास्त पर गंगा आरती में हजारों दीपमालाएं एक साथ प्रज्ज्वलित की गयीं. लग रहा था जैसे जमीन पर सितारे एक साथ उतर आये हों. यह अनुपम दृश्य देखने नगर के हजारों लोगों उमड़ पड़े.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia-1024x576.jpg

दुबहर: जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास त्रिदंडी स्वामी घाट पर 5 नवंबर से 12 नवंबर तक जारी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन विधिवत हवन पूजन के साथ हो गया. हवन पूजन में अनेक भक्तों ने अपने परिवार के कल्याण के लिए आहुतियां डालीं.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia1-1024x576.jpg

बलिया: लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक ‘जश्न-ए-सुपोषण’ पूरे शहर और ददरी मेले में प्रस्तुत किया गया. नाटक के जरिए एनीमिया के लक्षण और बचाव के तरीके भी बताये.

बैरिया : फर्जी दस्तावेजों क आधार पर शिक्षामित्र बने विजय कुमार यादव को बैरिया थाने की पुलिस ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है.एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हनुमानगंज निवासी विजय ग्राम प्रधान के परिवार का है. शैक्षणिक दस्तावेज में उम्र कम होने के बावजूद उसे शिक्षामित्र नियुक्त कर दिया गया था.

दुबहर : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नहाने गया किशोर फिसलकर गहरे पानी में डूब गया. उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच एनडीआरएफ की टीम शिवरामपुर घाट पर डूबे किशोर की तलाश में जुट गयी.

सुखपुरा : एक समारोह में तब खलबली मच गयी जब वहां लोगों के बीच एक युवक लड़की को तमाचा मारकर भाग गया. मौका था खेजुरी गांव की एक लड़की की खड़सरा गांव के लड़के के साथ सगाई का. युवक की हिम्मत ने मौजूद लोगों को हैरान कर दिया था. इसकी सूचना लड़की वालों ने सुखपुरा थाने की पुलिस को दी. देर शाम तक पुलिस उस युवक को गिरफ्तार कर पायी.

बलिया में गंगा स्नान करने आया युवक गंगा में डूबा, NDRF की टीम,आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, कोतवाली के श्रीरामपुर गंगा घाट का मामला.

• सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में पूर्वांचल के प्रसिद्ध धनुष यज्ञ मेला के लिए पंडित त्रिवेणी तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ. ततपश्चात बुढवा महादेव और रमजान बाबा के मजार पर विधिवत पूजन अर्चन कर मेला के शानदार और जानदार संयोजन शांतिपूर्ण सम्पन्नता की दुआ मांगी गई. धनुष यज्ञ मेला की तैयारी को फाइनल टच दिया जा रहा है. यह मेला एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा. खास बात यह है कि मेले का पूरा कैंपस सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है. परंपरा के अनुसार सोमवार को ग्राम प्रधान कोटवा/मेला प्रबंधक जनक दुलारी देवी और ग्राम पंचायत सचिव जगरनाथ यादव के अलावा प्रधान के परिजन, ग्राम पंचायत सदस्य और गणमान्य लोगों भूमि पूजन में भागीदारी की.

• कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सोमवार को प्रभाकर सिंह सेवा संस्थान गायघाट रामगढ़ की ओर से गंगापुर गंगा घाट पर मां गंगा की भव्य आरती उतारी गयी. इसके पहले महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने 5100 दीप जलाकर मां को अर्पण किया. दीपदान से पूरा घाट जगमगा उठा.

 

• ददरी मेले की महत्ता को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को रतनपुरा और चिल्कहर स्टेशनों पर रोके जाने का भी फैसला किया गया है. आज 12 नवम्बर को छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी भी कई छोटे बड़े स्टेशनों पर रोकी जाएगी. मंगलवार को छपरा-सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस भी फेफना के साथ साथ चिल्कहर और रतनपुरा स्टेशनों पर रुकेगी. इसके अलावा युसुफपुर, ढ़ोंढाडीह, करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव और ताजपुर डेहमा पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस को रोका जायेगा. इन स्टेशनों से गुज़रने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस दरभंगा पवन एक्सप्रेस भी रोका जायेगा. दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का भी ठहराव ताजपुर डेहमा स्टेशन पर होगा. 12 तारीख को वापसी में भी इस ट्रेन को रोका जायेगा. आप इस खबर को विस्तार से बलिया लाइव डॉट इन पर भी पढ़ सकते हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia2-1024x576.jpg

• इसी क्रम में डीआईजी आजमगढ़ मनोज तिवारी देर शाम बलिया पहुंचे. ददरी मेले के कार्तिक पूर्णिमा पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा तमसा संगम में लगाएंगे डुबकी. DIG ने स्वयं पुलिस वाच टावर पर चढ़ कर गंगा घाट का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी बलिया और अन्य आला अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे.

• दुबेछपरा, केहरपुर, गोपालपुर, उदईछपरा, गंगापुर, रामगढ़, सुघर छपरा आदि गांवों को गंगा के कटान से बचाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं. पार्कोपाइन और जीओ बैग के माध्यम से कटानरोधी कार्य कराने को 23 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बाढ़ खंड बलिया की ओर से शासन को भेजा गया है. इसी क्रम में नौरंगा में पार्कोपाइन विधि से कटान रोकने के लिए 18 करोड़ रुपये का एक अन्य प्रोजेक्ट भी शासन को प्रेषित किया गया है. अगर शासन इस प्रोजेक्ट मंजूरी देती है तो यहां कटानरोधी कार्य कराए जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ 300 मीटर चौड़ाई में 10 किमी लंबाई में गंगा को 150 फीट गहरा खुदाई कराना है. इस पर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia3-1024x576.jpg

• भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी का सोमवार को पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. शहर के अंदर पहुंचते ही उन्होंने चित्तू पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भृगु मन्दिर में मत्था टेका.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia5-1024x576.jpg

• दूषित पानी से चितबड़ागांव के बरइया पोखरे की मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है. वजह पानी में आक्सीजन की कमी है. टहलने आए लोगों ने मछलियों के मरने की सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष केसरी नंदन त्रिपाठी को दी. इसके बाद लोगों ने पूरे पोखरे में चूने का छिड़काव छोटी नाव से कराकर मरी मछलियों को इकट्ठा करके जमीन में गाड़ दिया.

• रसड़ा क्षेत्र के अमहर चट्टी पर अनशन कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी की हालत सोमवार को अचानक बिगड़ गई. मसूद माधोपुर-चितामणिपुर मार्ग सहित अमहर चट्टी से जाम को जाने वाली सड़क मरम्मत की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं. यह सड़क लगभग दो किमी तक पूरी तरह से ध्वस्त है.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia7-1024x576.jpg

• अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने अयोध्या मसले पर ऐतिहासिक फैसला देने वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ के पांचों न्यायाधीश को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मांग की है. सुरेंद्र सिंह ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को देश में बाबर का इकलौता वंशज करार देते हुए कहा कि अयोध्या मामले में न्यायालय के फैसले का सम्मान न करने वाले ओवैसी के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापठक पर बैरिया विधायक ने कहा कि शिवसेना अब स्वर्गीय बाल ठाकरे वाली शिवसेना नहीं रह गई है. अब जो भी इस पार्टी को चला रहे हैं उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है. इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा और भविष्य में शिवसेना शवसेना बन जाएगी.

• महर्षि भृगु की धरती पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा तमसा संगम पर पवित्रतम जल में डुबकी लगाने के लिए आज दोपहर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. जिला प्रशासन ने इसके लिए हर संभव बंदोबस्त किया है. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ सुरक्षा और सहूलियतें मुहैया करवाने के लिए करीबी नजर बनाए हुए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर शिवरामपुर घाट पर स्नान करने का निर्देश जारी किया गया है. जगह-जगह शिविर भी लगाए हैं. रेल प्रशासन ने दो दिन के लिए सभी स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित कर दिया है. स्नान आज आधी रात से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार तक चलेगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia8-1024x576.jpg

• ददरी मेला का ‘मीना बाजार’ कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही मंगलवार को शुरू हो जाएगा. दुकानों के आवंटन में अव्यवस्था से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मेले के अंदर झूला, नौटंकी, जलेबी की दुकानें, जादूगर आदि पूरी तरह तैयार हो गई है. वहीं नंदी ग्राम में भैंस उतरने से रौनक बढ़ गई है. नंदी ग्राम में सोमवार को बैल, भैंस, पड़िया, दुधारू गाय, खच्चर, गदहा और घोड़ों के उतरने से मेला अपने शबाब पर पहुंच गया है. मेले में महावीर घाट संगम तट पर गंगा में स्नान के बाद लोग मेले का लुत्फ उठाते हैं. इसमें गुड़ही जलेबी के साथ ही जमकर खरीदारी करते हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia9-1024x576.jpg

• बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर मौजा में यूपी के नौरंगा के कुछ किसान अपने खेतों में मसूर बो रहे थे, तभी ढाबी की तरफ से बिहार से दर्जन भर असलहाधारी दबंग आए और हवाई फायरिंग करने लगे. किसान अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. अपर पुलिस अधीक्षक बैरिया उमेश कुमार ने मीडिया को बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, फिर भी जांच की जाएगी.

• बलिया सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात गंगा नदी के श्मशान घाट के पास छापेमारी कर टाटा सूमो में साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद किया. तस्कर नाव पर लादकर शराब की खेप गंगा उस पार ले जाने की फिराक में थे. हालांकि पुलिस को देख तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले.

• उधर, बांसडीह पुलिस और एसओजी ने पांच सौ पेटी लदे डीसीएम को मनियर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास जब्त कर लिया. पंजाब निवासी ट्रक ड्राइवर हरमंदिर सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि तस्कर लगभग 36 लाख रुपये की शराब की खेप को बिहार पहुंचाने की फिराक में थे.

• राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2019-20 में जनपद के 156 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है. लाभार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. लोन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में 11 नवंबर से प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है.

This image has an empty alt attribute; its file name is KartikPoornima_Ballia10-1024x576.jpg

 

• सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर दियारे में सोमवार की शाम पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ते समय अधेड़ मजदूर फुलेश्वर असंतुलित होकर गिर पड़े. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें बलिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

• नरही थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय सुघरी देवी पत्नी मनोज पटेल की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

• सिकन्दरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि विश्राम यादव ने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं. नागेंद्र यादव मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक जितेंद्र कुमार यादव का उद्देश्य है कि भोजन का सदुपयोग हो और कोई व्यक्ति भूखा न रहे.

Tags: बांसडीह बिहार बैरिया मीना बाजार मौत शराब श्रद्धालू सुरक्षा सुविधा

Post navigation

Previous: जानिये, कार्तिक पूर्णिमा स्नान और ददरी मेला के लिए मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
Next: घर से निकले तो थे कार्तिक पूर्णिमा पर नहा कर पुण्य कमाने, मगर मौत बाट जोह रही थी

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.