Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia News: रिटायर्ड फौजी को पत्नी ने प्रेमी संग मिल छह भाग में काटा, अलग-अलग फेंके थे अंग, मुठभेड़ में पकड़ाए
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia News: रिटायर्ड फौजी को पत्नी ने प्रेमी संग मिल छह भाग में काटा, अलग-अलग फेंके थे अंग, मुठभेड़ में पकड़ाए

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में मंगलवार की भोर में करीब 1.20 बजे बहादुरपुर के समीप अपराधी अनिल यादव के पैर में गोली मार दिया जिससे वह घायल हो गया।
General Desk 13 May, 2025 1 minute read
Kharid murder case arrest

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात करीब 1.20 बजे बहादुरपुर के समीप मुठभेड़ में अपराधी अनिल यादव के पैर में गोली मार दी वहीं उसके भाग रहे साथी सतीश यादव को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब पूरी कहानी बताई तो सुनने वालों के होश उड़ गए। घटना खरीद दियारा में पिछले दिनों बरामद कटे मानव अंगों से जुड़ी थी और हत्या की वजह तो और भी खौफनाक निकली।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दांव, तमंचा, दो कारतूस एवं संदिग्ध बाइक बरामद किया। पुलिस ने महिला समेत दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। इस प्रकार पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह घटना अवैध संबंध के कारण पत्नी द्वारा प्रेमी व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दी गई थी। जिसमें दो हाथ व दो पैर खरीद घाट के पास बगीचे में पालीथीन में पत्ते से ढका मिले थे। इसके अगले दिन कुछ दूरी पर कुए में धड़ मिला था।

मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 मई 2025 को माया देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार ने अपने पति देवेन्द्र कुमार की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। वही 12 मई 2025 को माया देवी की पुत्री अम्बली गौतम ने अपने पिता देवेन्द्र कुमार की हत्या अपनी माँ माया देवी व उसके सहयोगी अनिल यादव आदि के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था.

तभी 12 मई 2025 को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने अभियुक्त माया देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार निवासी हरीपुर खड़सरा थाना खेजुरी व वर्तमान पता निवासी बहादुरपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया व मिथिलेश पटेल पुत्र मनीष कुमार निवासी बालुपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ अभियुक्ता ने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने पति देवेन्द्र कुमार की हत्या कर उसके शरीर के विभिन्न अंगों को अपने सहयोगियों के साथ छिपाने की बात बताई गई। अभियुक्ता माया देवी व मिथिलेश पटेल की निशानदेही पर मृतक देवेन्द्र कुमार का धड़ खरीद दरौली के सीवान स्थित कुंआ से बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा यह भी स्वीकार किया गया कि शव के हाथ व पैर खरीद दरौली सीवान में एक बागीचे में फेंक दिया गया था। जिसे सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा 10 मई 2025 को बरामद किया गया था।

महिला अभियुक्ता ने अनिल यादव पुत्र सरल यादव, मिथिलेश पटेल पुत्र मनीष कुमार, सतीश यादव पुत्र रामाकान्त यादव द्वारा घटना कारित करना बताया गया। वही शव छिपाने के प्रयोग में बोलेरो को बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त अनिल यादव पुत्र सरल यादव निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर बलिया व सतीश यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी चांदूपाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया द्वारा पुलिस टीम पर चेकिंग के दौरान टाउन पालिटेक्निक परिखरा जेल के पीछे बहादुरपुर के समीप असलहे से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अभियुक्त अनिल यादव के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

एसपी ने बताया कि मृतक देवेंद्र कुमार सेवानिवृत्त फौजी था जिसकी पत्नी माया देवी का अनिल यादव से अवैध संबंध चल रहा था। यह पति को जानकारी हो गई थी। जिसे पत्नी ने प्रेमी व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पहले फौजी को वाहन में बैठाकर ले गए और जहर खिलाया। इसके बाद शरीर को छह हिस्सों में निर्दयी पूर्वक काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था।

10 मई को खरीद घाट के पास स्थित त्रिलोकी यादव के बागीचे में पॉलिथीन में दो हाथ व दो पैर सबसे पहले पुलिस को मिले थे। इसके अगले दिन कुछ दूरी पर कुएं में शरीर के धड़ मिले थे। जबकि सिर घाघरा नदी में बदमाशों ने फेंक दिया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मृतक की दो पुत्रियां है एक गजियाबाद में नौकरी करती है तो दूसरी बलिया रहती है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia-अजय तिवारी ने रची थी अपहरण की झूठी कहानी! उसकी गलत हरकत से साथ देने आए नेताओं की हुई किरकिरी
Next: Ballia-भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ, अरविंद राजभर बोले यह जीत 2027 की सत्ता और दिशा तय करने वाली

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.