
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया/छपरा. बलिया के आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़ी दो महिला कलाकारों समेत चार लोगों की बिहार राज्य के छपरा शहर से सटे डॉ. पीएन सिंह डिग्री कालेज के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर बिखरे पड़े थे।
बताया जा रहा है कि बलिया जिले की एक आर्केस्ट्रा पार्टी बिहार के छोटा ब्रह्मपुर में आयोजित एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए जा रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे उनको ले जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी के पलटते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा और भयावह हो गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हादसे की भयावहता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसा के बाद चारों शव सड़क पर बिखरे थे। तीन शवों के सिर गायब थे। ट्रक सिर कुचलते हुए गुजर गया। आसपास मांस के टुकड़े बिखरे थे। मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी, राहुल के तौर पर हुई है।
सूचना मिलते ही पहुंची भगवान बाजार थाना की डायल 112 पुलिस टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सारण पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सदर अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
घायलों ने बताया कि वे बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में संचालित ‘मुस्कान ऑर्केस्ट्रा’ में काम करते हैं। ऑर्केस्ट्रा टीम छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के लिए जा रही थी। हम लोग पिकअप में बैठे थे। इसी दौरान स्पीड ब्रेकर की वजह से पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे सभी लोग सड़क पर गिर गए।
लोगों के गिरते ही छपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ की कुछ समझ ही नहीं आया। थोड़ी देर में सड़क पर लाशें बिछ गईं। कुछ लोग दर्द से तड़प रहे थे। मृतकों में अवधेश व सोनी हरदोई जनपद तथा प्रीति उन्नाव व राहुल बलिया के रहने वाले थे।
घायलों में बलिया के दिलीप, हरदोई के शिवम यादव, एटा के श्यामवीर व संगीता तथा उन्नाव के मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

