Ballia-विधायक ने किया हाईस्कूल और ईंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय जी.एम.ए.एम. इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2026 में जनपद व विद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान इंटरमीडिएट में जनपद में 9वां स्थान एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सपना वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयशा को द्वितीय एवं कृति प्रजापति को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल में लाईबा नूर को प्रथम, सानिया अली को द्वितीय तथा सानिया परवीन को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय परिसर में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण किया, जिससे अब सायंकाल के समय भी परिसर प्रकाशमान रहेगा। साथ ही मुख्य मार्ग से जीएम फील्ड तक जाने वाले बहुप्रतीक्षित सी.सी. रोड का भी लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, मतलूब अख़्तर, डॉ. फैज़ुर्रहमान, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, खालिद भाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मो० मोबिन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन आमिर शमशाद एवं सुहेल उस्मानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अरशद अली अंसारी,दानिश मोहसिन, अजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, साजिद खान, नीरज राय, ज़ीशान सिद्दीकी, ताहिर खान, जमीउद्दीन खान, सानिया खुर्शीद, संगीता एवं प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य मो० मोबिन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel