Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग एवं गृह विज्ञान विभाग की ओऱ से एक सप्ताह का जागरूकता अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए हुए गांव बसन्तपुर में हुआ।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विश्विद्यालय द्वारा गोद लिए गांव बसंतपुर में किशोरियों एवं महिलाओं के लिए सामान्य एवं गर्भावस्था के विशेष संदर्भ में पोषण ,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जागरूकता का प्रसार कार्य है। जिससे महिलाएं जागरूक और शिक्षित होकर अपनी एवं अपने आस पास की महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक करेंगी और किशोरियां (जो भावी माताएं है) स्वयं जागरूक और शिक्षित होकर, स्वास्थ और गर्भावस्था से संबंधित समस्याओं के कारण होने वाली मातृत्व मृत्यु जैसे काल के मुख से स्वयं को बचाने में सफल होंगी।
इस एक सप्ताह के जागरूकता कार्यक्रम में प्रत्येक दिन महिलाओं के सामान्य एवं गर्भावस्था के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधित मुद्दों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय खाद्य पदार्थों की पौष्टिकता पर चर्चा, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक, प्रश्न उत्तर एवं व्यक्तिगत परामर्श पर आधारित सत्र आयोजित किएजाएंगे।
इसी क्रम में आज इस अभियान के प्रथम दिन गर्भावस्था के दौरान विशेष पोषण की आवश्यकता पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया । जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ नीलम कुशवाहा महिला चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसंतपुर एवं डॉ अमर प्रताप वर्मा चिकित्सा अधिकारी M.O.NPHC बसंतपुर रहें।
डॉ नीलम ने ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करते हुए गर्भावस्था के समय क्या करे एवं क्या न करें तथा क्या खाए एवं क्या ना खाए, और पोषक तत्वों के विभिन्न स्त्रोतों के विषय में बताया। डॉ अमर प्रताप वर्मा ने गर्भावस्था के दौरान विशेष स्वच्छता एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों के पोषक तत्त्वों के महत्व पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि बहुत महंगे या बेमौसमी खाद्य पदार्थों का सेवन आवश्यक नहीं है बल्कि हमारे आस पास उपलब्ध विभिन्न पौष्टिक आहारों को वरीयता देनी चाहिए ।
चीफ प्राक्टर एवं समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डाक्टर प्रियंका सिंह के निर्देशन और कार्यक्रम का संयोजन डॉ संध्या, डॉ स्मिता एवं डॉ विवेक कुमार यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बसंतपुर की महिलाओं एवं किशोरियों के साथ साथ समाजशास्त्र एवं गृहविज्ञान विभाग के छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


