Ballia-सीएचसी सीयर में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मानवाधिकार आयोग ने भी डीएम से मांगी रिपोर्ट

Sear CHC

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए गए हैं। भाजपा नेता एवं एमएलसी रविशंकर सिंह के प्रतिनिधि रविशंकर सिंह पिक्कू ने अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक को शिकायती पत्र भेजा है.

भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षित स्तर पर नहीं हैं। अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े कुछ लोगों द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर आर्थिक शोषण किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

कहा है कि सीएचसी सीयर पर बड़ी आबादी की स्वास्थ्य सुविधाएं निर्भर हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है तथा समय पर उपचार न मिलने से मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि सीएचसी सीयर में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि क्षेत्र की गरीब एवं जरूरतमंद जनता को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके।बताया गया है कि इस संबंध में भेजे गए शिकायती पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी बलिया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी प्रेषित की गई है। अब क्षेत्रीय जनता की निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

सीएचसी सीयर भ्रष्टाचार मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, डीएम से मांगी रिपोर्ट

 

बेल्थरारोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कथित भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नं. 5 निवासी मोहम्मद सदाम द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एनएचआरसी नई दिल्ली ने जिलाधिकारी बलिया से मामले में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

आयोग ने अपने पत्र में शिकायत में उठाए गए गंभीर आरोपों की जांच, प्रशासनिक स्तर पर की गई कार्रवाई तथा दोषियों के विरुद्ध उठाए गए कदमों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आयोग के इस हस्तक्षेप के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

शिकायतकर्ता मोहम्मद सदाम का आरोप है कि सीएचसी सीयर में लंबे समय से भ्रष्टाचार, अव्यवस्था तथा मरीजों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। मामले को लेकर उन्होंने मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी। आयोग ने प्रथम दृष्टया शिकायत को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी से जवाब मांगा है। मानवाधिकार आयोग की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.