बलिया: रिश्वत मामले में गिरफ्तार सीएचसी अधीक्षक की जिला जेल वाराणसी में मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक

बलिया: रिश्वत मामले में गिरफ्तार सीएचसी अधीक्षक की जिला जेल वाराणसी में मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर (45) की सोमवार को जिला जेल वाराणसी में हार्ट अटैक से मौत हो गई. डॉ. मौआर को गत गुरुवार को यूपी सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) वाराणसी टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.

बिहार के औरंगाबाद जनपद अंतर्गत खैरा गांव निवासी डॉ. मौआर बलिया शहर के बहादुरपुर में पत्नी प्रिंयका मौआर और दो बेटों विनायक (17) व वेदांत (15) के साथ रहते थे. वे बांसडीह सीएचसी अधीक्षक होने के साथ-साथ मनियर सीएचसी का भी प्रभार संभाल रहे थे.

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (अमृत फार्मेसी) संचालक अजय तिवारी की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने उन्हें ओपीडी कक्ष से घूस लेते गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें वाराणसी ले जाया गया था.

उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. सीएचसी बांसडीह परिसर में कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel