Ballia-नहर टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, सिंचाई विभाग ने चूहे और शाही को बताया जिम्मेदार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. दोहरीघाट सिंचाई परियोजना की मुख्य नहर भुजैनी और डफलपुरा के मध्य लोहटा-पचदौरा के सामने अचानक टूट गई, जिससे सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी भर गया.

इससे सिकरिया मालीपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। मौके पर सिंचाई विभाग ने मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू की । प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर में पानी छोड़े जाने के 13-14 दिन बाद जब अंतिम माइनर पशुहारी रजवाहा में पानी पहुंचा, उसी दौरान नहर का एक बड़ा हिस्सा रिसाव के चलते ध्वस्त हो गया।

नहर टूटने से जहां किसानों की धान की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है, वहीं संपर्क मार्ग बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर मुन्ना कनौजिया ने नहर टूटने के पीछे चूहों और शाही जैसे जंगली जीवों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने बताया कि तेज गर्मी के चलते ये जीव तेजी से अपने बिल खोदते हैं, जिससे नहर की मिट्टी कमजोर होकर रिसाव बढ़ाता है और अंततः नहर टूट जाती है। इसी कारण सड़क भी धंस गई और मार्ग अवरुद्ध हो गया।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहरों की नियमित निगरानी और मेंटेनेंस सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसी घटनाएं फसल को नुकसान न पहुंचा सकें। विभाग द्वारा रास्ता बहाल करने और नहर की मरम्मत का कार्य जारी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel