बलिया ब्रेकिंग न्यूज: जनऊपुर में कार्यक्रम के दौरान चली गोली, बाल बाल बचे लोग

breaking news update

गोली कांड में गायक कुंवर कमलवास बाल बाल बचे
बलिया। गड़वार थाने के जनऊपुर गांव में सोमवार की रात हनुमत जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से भगदड़ मच गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नही हुआ। बताया जा रहा है कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यकम के तहत मंच पर नारदी गायक कुंवर कमलवास ( बिहार ) का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय गैंग बनाकर आए पांच लोगों में से एक ने अवैध असलहा से निशाना बनाकर फायर कर दिया।

 

गायक कुंवर कमलवास बाल-बाल बच गए। कार्यक्रम सुनने आए लोगों में भगदड़ मच गई। आयोजकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए उप जिलाधिकारी से परमिशन लिया था। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)