Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया भाजपा ने महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष के लिए की बड़ी तैयारी
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया भाजपा ने महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष के लिए की बड़ी तैयारी

महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर बलिया भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें केन्द्र व प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित अभियान की जिलास्तरीय तैयारियों पर चर्चा हुई
General Desk 18 May, 2025 1 minute read
BJP Meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बलिया. महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर बलिया भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें केन्द्र व प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित अभियान की जिलास्तरीय तैयारियों पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री  द्वारा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए अहिल्याबाई होलकर के जीवनकाल के प्रमुख विन्दुओं पर बताया कि वह न्याय की प्रतिमूर्ति थी, उनके पुत्र माले राव के रथ से एक गाय का बछड़ा घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई.

लोगों से जानकारी पर वह रथ पर बैठ अपने बेटे को दण्ड देने के लिए स्वयं निकली लेकिन पुत्र माले राव और रथ के बीच वही गाय आ गई जिस गाय के बछड़े को उनके पुत्र के रथ ने कुचला था. उनके द्वारा लोककल्याण को लेकर कुएं के साथ ही सडको व छाया के लिए बृहद रूप से वृक्षारोपण कार्य अनवरत किया जाता था,वहीं भूमि विवादों को समाप्त करने को लेकर खसरा व्यवस्था को उनके द्वारा चलाया गया, उनके द्वारा धर्म रक्षा को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम, कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देशभर में मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराया गया.

बताया कि लोकमाता द्वारा तत्कालीन सामाजिक कुरीतियां सतीप्रथा का खुलकर विरोध किया गया, उपरोक्त विचारों को आधार बनाकर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार देश को आगे बढ़ाने को लेकर लोककल्याण के कार्य किये जा रहे हैं।

संगठन द्वारा आगामी 21 मई से 31 मई के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष को मनाते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि देश में आज नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सहभागी बनाया जा रहा है, हमें गर्व है कि आतंक को बढ़ाने वाले पडोसी देश पाकिस्तान को सबक सिखाने में हमारी मातृशक्ति सबसे आगे थीं। बताया कि इस दौरान बैठकें,गोष्ठीया शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़,कालेज विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है।

जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर हमारी आराध्य हैं। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। भाजपा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन, सामाजिक कार्यों और भारतीय संस्कृति में योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

बताया कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर न काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक तमाम मंदिरों का जीर्णोद्धार व निर्माण कराया। उनका जन्म 31 मई 1725 को औरंगाबाद के बीड तालुल्क के चौड़ी गांव में हुआ था  अहिल्याबाई का जीवन धैर्य, शौर्य, वात्सल्य, माधुर्य भक्ति से भरा था। भारतीय संस्कृति में उनका बहुमूल्य योगदान है। विचार व नैतिक आचरण के चलते ही समाज में उन्हें देवी और मां का दर्जा मिला है।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, राजधारी सिंह, छठ्ठू राम,नीतू पाण्डेय,अमिताभ उपाध्याय,रामजी सिंह, विजय बहादुर सिंह, संजीव डम्पू,सुरेन्द्र सिंह,प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, प्रयाग चौहान, रंजना राय,अरुण सिंह बन्टू, अशोक यादव, संतोष सिंह, कृष्णा पाण्डेय, सतबीर सिंह, जावेद कमर खां, संतोष पाण्डेय, नितेश मिश्रा, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह,आरकेश‌ दूबे, अभिजीत तिवारी, उमेश सिंह,बंटी राय प्रमोद सिंह,दिलीप गुप्ता,पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: गर्मी से बचाव के लिए सामान ढोने वाले मजदूरों को बांटा गमछा
Next: Ballia-बिजली विभाग के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा लोगों ने की शिकायत

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.