Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • Ballia Big News: बलिया तक जाएगा देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे, 120 किमी की रफ्तार!
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

Ballia Big News: बलिया तक जाएगा देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे, 120 किमी की रफ्तार!

यूपीडा ने फेज टू के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पिछले हफ्ते ही इसकी जानकारी दी थी।
General Desk 19 September, 2024 1 minute read
Ganga Express Way

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

मनोज कुमार, बलिया 

बलिया. जल्दी ही एक और एक्सप्रेस वे बलिया को मिलने वाला है। भाजपा सरकार राज्य की छवि को ‘एक्सप्रेस प्रदेश’ के रूप में बना रही है। ऐसा हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि यूपी में कुल 13 एक्सप्रेस-वे हैं, जिनमें से 6 चालू हैं और सात निर्माणाधीन हैं। इनमें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) द्वारा बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Express Way) काफी महत्वपूर्ण है।

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा यह गंगा एक्सप्रेस वे जल्दी ही आपके अपने बलिया तक पहुंचने वाला है। इसकी डीटेल आपको इसी आर्टिकल में आगे बताएंगे, पहले इस एक्सप्रेस वे के बारे में जान लीजिए। गंगा एक्सप्रेस वे की लंबाई 594 किलोमीटर है और पहले चरण में यह मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। राज्य के 12 जिलों के 518 गांव होते हुए यह 6 लेन में तैयार हो रहा है। इस एक्सप्रेस-वे को आगे जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर 8 लेन का किया जा सकता है। इस एक्सप्रेस वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाई जा सकता है यानी प्रयागराज से मेरठ की दूरी आप कार से मात्र 6 घंटे में पूरी कर सकते हैं।

पहले चरण का काम पूरा होने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा और संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव होते हुए रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज तक पहुंचेगा। इसके बाद इसका दूसरा चरण शुरू होगा।

दूसरे चरण में गंगा एक्सप्रेस वे पांच और जिलों से गुजरेगा

दूसरे चरण में इस गंगा एक्सप्रेस वे को प्रयागराज से आगे मिर्जापुर से बिहार की सीमा तक यानी बलिया तक बढ़ाया जाएगा। ये मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी और गाजीपुर होते हुए यह बलिया पहुंचेगा। दूसरा चरण करीब 350 किलोमीटर का होगा। दोनों चरण मिलाकर गंगा एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई करीब 950 किलोमीटर की हो जाएगी और तब यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा।

उत्तर प्रदेश बन रहा है, एक्सप्रेस प्रदेश#पूर्वांचल_एक्सप्रेसवे, #बुन्देलखण्ड_एक्सप्रेसवे, #आगरा_लखनऊ_एक्सप्रेसवे के साथ ही निर्माणाधीन #गोरखपुर_लिंक_एक्सप्रेसवे व #गंगा_एक्सप्रेसवे के आसपास 29 जनपदों में 30 औद्योगिक केन्द्रों को स्थापित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है…
.
.… pic.twitter.com/0RTug59rns

— UPEIDA (@upeidaofficial) September 18, 2024

बलिया तक इस एक्सप्रेस वे के पहुंचने से बिहार के लोग भी आसानी से सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ जाएंगे। फिलहाल पहले चरण का काम अपने आखिरी चरण में है। सरकार का लक्ष्य कुंभ 2025 से पहले इसे आम जनता के लिए खोलने की है ताकि लोगों को गंगा एक्सप्रेस वे के जरिए संगम नगरी तक पहुंचने की सहूलियत मिल जाए।

गंगा एक्सप्रेस वे को बना रही यूपीडा ने फेज टू के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पिछले हफ्ते ही इसकी जानकारी दी थी।

प्रथम चरण के पूरा होने के बाद गंगा एक्सप्रेस वे के बलिया तक पहुंचने में कुछ महीनों का समय और लग सकता है। इससे पूरे इलाके के विकास को पंख लगेंगे क्योंकि गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे नए औद्योगिक पार्क और हाइटेक शहर बसाने का काम भी भविष्य में संभव हो सकता है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: सरयू की बाढ़ से एनएच 31 राजमार्ग कटा, मांझी पुल से टूटा संपर्क, चार बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी
Next: बलिया: होमगार्ड के साथ हुई लूट मामले में 25 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.