Ballia-पुलिस मुठभेड़ में वान्टेड हिस्ट्रीशीटर को गोली लगी, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर की थी फायरिंग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

गड़वार, बलिया. गड़वार थाना पुलिस ने गो-तस्करी में वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है।

घायल बदमाश सुनील कुमार गुप्ता उर्फ राजकुमार गुप्ता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा देशी .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा काले रंग की एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे गड़वार थाना पुलिस जिगनी नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक पर आ रहे व्यक्ति को रुकने का पुलिस ने इशारा किया, परंतु मोटरसाइकिल सवार अपने को घिरता देख पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसल गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश सुनील कुमार गुप्ता उर्फ राजकुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता (निवासी रक्शा डैनिया, थाना पकड़ी, जनपद बलिया) को दाहिने पैर में गोली लगी,  जिससे बदमाश घायल हो गया।

पूछताछ पर पकड़े गये बदमाश ने बताया कि उसने और उसके साथी डिम्पू कुमार कन्नौजिया पुत्र जीयन कन्नौजिया (निवासी ताड़ीबड़ा गाँव थाना नगरा बलिया), सुनील यादव पुत्र राजेश यादव (निवासी सिकिया थाना सिकन्दपुर बलिया) व तैय्यब खान पुत्र टुनटुन खान (निवासी बसारिकपुर थाना सिकन्दरपुर बलिया) के साथ मिलकर अवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर पिकप में लादकर बिहार ले जाकर बेच देते है, जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते है।

13 सितम्बर 2025 को हम चारों लोग एक पिकप वाहन में गोवंशीय पशु लादकर ले जा रहे थे, तभी उभांव थाना पुलिस द्वारा पिकअप चला रहे डिम्पू कुमार कन्नौजिया को पकड़ लिया गया था। मैं और मेरे दो साथी सुनील यादव व तैय्यब खान वहां से भाग निकले थे। मैं इधर देखने आया था कि कहां-कहां अवारा पशु घूमते है, तभी पकड़ लिया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel