Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • 23 अगस्त सुखपुरा के लिये गौरव का दिन, यहाँ के क्रान्तिकारियों ने रचा इतिहास
  • जिला जवार

23 अगस्त सुखपुरा के लिये गौरव का दिन, यहाँ के क्रान्तिकारियों ने रचा इतिहास

General Desk 23 August, 2017
1

सुखपुरा (बलिया)। 23 अगस्त 1942 को बलिया पर पुनः अंग्रेजो का अधिपत्य कायम हो गया था. बंदूके छीने जाने व सिपाहियों की बेइज्जती से बौखलाई अंग्रेजी हुकूमत लाव लश्कर के साथ सुखपुरा में कहर बरपा रही थी. पूरा गांव खाली हो गया. कस्बे के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंडी प्रसाद को सुखपुरा चट्टी पर गोली मार दी गई. गौरीशंकर को उनके घर मे मौत की नींद सुला दिया गया. कुलदीप सिंह फरार हो गए, जो कभी लौटे ही नहीं. बताते हैं की फरारी के दौरान ही बिहार में कहीं उनकी मौत हो गई थी. 19 अगस्त को बलिया आजाद हुआ था. चित्तू पांडेय बलिया के कलेक्टर बनाए गए. 20 अगस्त को तुर्तीपार से घाघरा नदी पार कर पांच अंग्रेज सिपाही पैदल ही जिला मुख्यालय आ रहे थे. सुखपुरा के लड़ाकों को इसकी जानकारी दें भरखरा गांव के पास बंदूकें तो छीन ही ली गई वर्दी भी उतार लिया. सिपाहियों को धोती पहनने को मजबूर किया गया. यही नहीं सुखपुरा चट्टी पर पहुंचने पर सुखपुरा वासियों ने मनावता दिखाते हुए उन सिपाहियों को जलेबी पूरी खिलाकर बलिया के लिए रवाना किया. बन्दूक छिनने मे मुख्य रुप से नागेश्वर सिंह, रामकिशुन सिंह, मुसाफिर चौधरी, बैजनाथ पंडित ,राज नारायण सिंह आदि शामिल थे. घटना के बाद सभी भूमिगत हो गए. इसी बीच सुखपुरा के क्रांतिकारियों ने बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित आवाला नाले पर बने पुल को तोड़ दिया. ताकि कोई प्रशासनिक अधिकारी लाव लश्कर के साथ ना आ सके. बन्दूक छीने जाने से बौखलाई अंग्रेजी हुकूमत ने सुखपुरा में कहर बरपाना शुरू किया. उस समय अमन शांति सेना के अध्यक्ष यदुनाथ गिरी थे. सरकार ने उन्हें आदेश दिया कि पांचों बदुकं तुरंत मिलनी चाहिए. महंथजी को 22 अगस्त तक का समय दिया गया. 23 अगस्त को अग्रेज अधिकारी पूरे लाव लश्कर के साथ सुखपुरा को घेर लिये. वह क्रोध में पागल थे, पहले गांव के मठिया पर गए वहां पर कुत्ते के प्रति प्रतिरोध करने पर कुत्ते को गोली मार दिये. उसके बाद महन्थ जी के हाथी को गोली मारे, तब तक महंत जी घर के पीछे से भाग निकले. अंग्रेज सिपाहियों ने मठिया में आग लगा दी. तब तक गौरी शंकर प्रसाद को जंगले के झरोखे से देख लिया और उन्हें भी गोली मार दिया. चंडी लाल घर से अपने खेत करमपुर जा रहे थे. उमर खान सिपाही ने बता दिया कि यह कांग्रेसी नेता है. तब क्या था उन्हें वहीं गोली से छलनी कर दिया गया. उन्हें खडसरा के अस्पताल पहुंचाया गया. बाद में बलिया ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. कुलदीप सिंह पहले से ही फरार हो गए थे. उनका आज तक पता नहीं चला. तीनो रणबांकुरों की याद में सुखपुरावासी 23 अगस्त को शहीद दिवस के रुप में मनाते आ रहे हैं

Tags: सुखपुरा

Post navigation

Previous: उप चुनाव में गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की जीत
Next: सुखपुरा में डेरे पर से लकड़ी ले जाने के विरोध पर वृद्ध को डंडे से पीटकर मार डाला

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.