बलिया में अखिल भारतीय नाट्य एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता, 10 राज्यों के रंगकर्मी और लोकनृत्य कलाकार शामिल होंगे

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जनपद बलिया दूसरी बार अखिल भारतीय बहुभाषी नाट्य एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव 16 से 18 जनवरी तक आदर्श वाटिका में आयोजित होगा, जिसमें देश के 10 राज्यों के रंगकर्मी और लोकनृत्य कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, ओडिशा, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कलाकार भाग लेंगे। वे अपने नाटकों और लोकनृत्यों की प्रतिस्पर्धी प्रस्तुतियाँ देंगे।

आयोजक संस्थान के संरक्षक डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय और सचिव अभय सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्देश्य बलिया की आध्यात्मिक और बलिदान की धरती पर लोकनृत्य कलाकारों की प्रतिभा को निखारना है। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी, और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में अभिरंग फाउंडेशन मुंबई, स्टेपको सोसाइटी नाहर सिरमौर, बैली अंकुर नाट्य संस्थान हावड़ा, नाट्य वास्तु सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कानपुर, पथ जमशेदपुर, कर्मा थिएटर ग्रुप दिल्ली, विंज एंटरटेनमेंट फिल्म्स गिरिडीह, विश्व रूपम कला संगम वाराणसी, कलाकृति नाट्य मंच जमशेदपुर, अस्मिता नाट्य संस्थान मुगलसराय और रंग थिएटर ग्रुप गिरिडीह जैसे प्रतिष्ठित नाट्य समूह शामिल हैं।

 

लोकनृत्य प्रस्तुतियों में स्मृति कश्यप एवं दल गुवाहाटी (बिहू), सुजीत यादव एवं दल महराजगंज (फरुवाही), रविराज एवं दल गिरिडीह (पायका), ज्योतिदास एवं दल बरहमपुर (ओडिसी), द पोल स्टार मणिपुर (पउसा), नटराज ग्रुप साहबगंज (छाऊ), संदीप मौर्य एवं दल वाराणसी (कथक), प्रियांशु सोनकर एवं दल आजमगढ़ (धोबिया), शिवनाथ पासवान एवं दल बसंतपुर (पखावज) तथा राम अवध गोंड एवं दल सग्गापाली गाजीपुर (कहरवां और गोंडऊ नृत्य) अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

 

इन राष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुतियों के अतिरिक्त, जिले के स्थानीय लोककलाकार और विभिन्न विद्यालयों के नवोदित कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel