Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा कोतवाली अंतर्गत रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर चीनी मिल गेट के समीप सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे तेज रफ्तार बोलेरो की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज हुई कि मोटरसाइकिल समेत युवक उछल कर कुछ दूर फेंका गये और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे झोपड़ी में घुस गई। इस हादसे में हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि माधोपुर गांव के पुष्पेंद्र सिंह (40) पुत्र रणधीर सिंह शाम को घर से चीनी मिल के समीप स्थित चट्टी पर चाय पीने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही चाय दुकान पर जाने के लिए सड़क क्रास कर रहे थे तभी बलिया की तरफ से तेज रफ्तार में रसड़ा आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी होते ही परिजन व अन्य लोग उन्हें तुरंत स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही गांव समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।
युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


