Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब के बारे में हम लोगों को बचपन से ही पढ़ाया जाता रहा है पर वास्तव में हम लोग बाबा साहब के बारे में बहुत कम जानते हैं। हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति असाधारण प्रतिभा से आगे बढ़ता है और भारत का संविधान लिखता है.
Central Desk 14 April, 2022
Ambedkar Jayanti celebrated with pomp

बलिया. भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई. जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको याद किया. इस अवसर पर सभागार में एक गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब के बारे में हम लोगों को बचपन से ही पढ़ाया जाता रहा है पर वास्तव में हम लोग बाबा साहब के बारे में बहुत कम जानते हैं। हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति असाधारण प्रतिभा से आगे बढ़ता है और भारत का संविधान लिखता है. अन्य महापुरुषों से बाबा साहब की तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि बाबा साहब का जीवन दर्शन ज्यादा मायने रखता है. उन्होंने शोषण का विरोध किया, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक व्यक्ति को मिलना चाहिए तभी हम अपने आरक्षण के सिद्धांत में सफल हो पाएंगे. उन्होंने सभा में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. आप सभी लोग अपने घरों में जाकर अपने परिवार में बाबा साहब के बारे में चर्चा करें और उनके बारे में जो भी जानकारी मिल सके इकट्ठा करें और उनसे संबंधित पुस्तकों का अध्ययन करें.

उन्होंने कहा कि आज के दिन को अवकाश के रूप में ना मना. इस दिन को समाज के वंचित लोगों की भलाई में लगाये तथा उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास करें. यह हम सभी का दायित्व है कि हम समाज के दबे कुचले लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास करते रहे.

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जीवनी हमें जिम्मेदार बनाती है. बाबा साहब ने सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर दिया है. सरकार का स्कूल चलो अभियान बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देता है. जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के दौरान बच्चों के बीच किसी प्रकार की हीन भावना नहीं आनी चाहिए तब जाकर हम सच्चा लोकतंत्र स्थापित कर पाएंगे.

जिलाधिकारी ने कहा हमें कागजी समानता नहीं , हमें वास्तविक समानता देनी है. जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोग जाने अनजाने में भी भेदभाव करते हैं. हमें इससे बचने का प्रयास करना चाहिए.

गोष्ठी में जिलाधिकारी के अतिरिक्त अपर जिला अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट के अन्य सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: भारत रत्न भीमराव अंबेडकर

Post navigation

Previous: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाई अंबेडकर जयंती
Next: पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर 16 को बलिया बंद का एलान

ये भी पढ़ें

SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.