Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बाढ़ की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बाढ़ की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी

सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बाढ़ क्षेत्रों में जाकर राहत शिविरों के लिए निर्धारित जगहों को देखा. वहां कैसे बेहतर व्यवस्था हो इसके लिए एसडीएम व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.
News Desk 14 August, 2017
जिलाधिकारी ने राहत शिविर/बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण
बलिया। सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बाढ़ क्षेत्रों में जाकर राहत शिविरों के लिए निर्धारित जगहों को देखा. वहां कैसे बेहतर व्यवस्था हो इसके लिए एसडीएम व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.
सोमवार को जिलाधिकारी रेवती क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र गोपालनगर, वशिष्ठनगर, मानगढ़ क्षेत्र में जाकर बाढ़ चौकी/राहत शिविर के लिए निर्धारित किए गए जगहों का जायजा लिया. उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों पर नाव, जरूरी दवाएं, दस ट्रेंड होमगार्ड के जवान जो गोताखोर हों, आदि की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीणों से भी बाढ़ के कारण आने वाली उनकी समस्याओं के बावत जानकारी ली. भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में प्रशासन हरसम्भव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा.
जिलाधिकारी ने कटान का लिया जायजा, युद्धस्तर पर बचाव कार्य करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सोमवार को बैरिया क्षेत्र के अठगांवा में जाकर कटान की स्थिति देखी. वहां कटान की भयावह स्थिति देख उन्होंने चिंता जताई. बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटान रोकने के लिए बचाव कार्य तेज किए जाए. हर हाल में बंधा सुरक्षित रहना चाहिए. उन्होंने कटान रोकने के सम्बन्ध में स्थानीय ग्रामीणों से आवश्यक सुझाव लिए. ग्रामीणों ने कार्य पर संतोष जताया. साथ ही कहा कि घाघरा की धारा तेज होने से कटान की भयावह समस्या आ रही है. इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंघल, एसडीएम राधेश्याम पाठक, एसओ अतुल कुमार राय, रेवती एसओ कुंवर प्रभात सिंह आदि साथ रहे.
नेपाल एवं तराई क्षेत्र में अधिक वर्षा के कारण घाघरा नदी में बहाव तेज हो गया है
नेपाल क्षेत्र से करीब चार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर में बढ़ोत्तरी के कारण तहसील बेल्थरारोड, बांसडीह व बैरिया तहसील के घाघरा किनारे गांव प्रभावित होंगे. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, थानाध्यक्ष व राहत से जुड़े सभी सम्बन्धित अधिकारियों को बकायदा निर्देश भी जारी कर दिया है. राहत व बचाव सम्बन्धी मुकम्मल तैयारी रखने को कहा है. मेडिकल सचल दलों को भी सक्रिय रहने का सख्त निर्देश दिया है. जरूरत के अनुसार वितरित करने के लिए मिट्टी तेल व खाद्यान्न की व्यवस्था रखने का निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया है. 
जिलाधिकारी ने बताया है कि विशेष रूप से मनियर के आसपास, रेवती क्षेत्र के डेंजर जोन के पास बंधा के अलावा बैरिया तहसील के ग्राम गोपालनगर, वशिष्ठनगर, शिवाल के मठिया, मानगढ़, दुर्जनपुर, दतहां, रामनगर, मसरीक, शिवपुर, नवकागांव, झरकटहां एवं अठगांवा के अलावा अन्य गांवों में सतर्कता बरतने की जरूरत है. अधिकारियों को इन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बढ़ाने के साथ गांव वालों को भी बाढ़ की सम्भावित स्थिति से अवगत कराते रहने को कहा है. जनपद व तहसील स्तर पर कन्ट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट व सक्रिय कर वहां अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.
जिलाधिकारी ने अपर मुख्याधिकारी को निर्देश दिया है कि पंजीकृत नाव चालकों, नाव के ठेकेदारों, नाव समितियों से सम्पर्क कर आवश्वक स्थानों पर नाव उपलब्ध करायें. अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि एनडीआरएफ टीम व ईंजनचालित नावों को ईंधन की व्यवस्था कराएंगे. संवेदनशील क्षेत्रों में सोमवार की शाम तक होमगार्ड के गोताखारों को भी तैनात कर देने को कहा है.
पशुओं के टीकाकरण युद्धस्तर पर करने, जानवरों के लिए चारा व आवश्यक औषधियों की व्यवस्था करने का निर्देश सीवीओ को दिया है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी बीडीओ क्षेत्र के एसडीएम के सहयोग में रहेंगे. राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी एआरटीओ को दी गयी है. शिक्षा विभाग के अध्यापक, बिजली विभाग भी प्रशासन व पुलिस के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे.
Tags: बाढ़ बांसडीह बिल्थरारोड बैरिया मानगढ़ रामनगर रेवती वशिष्ठनगर शिवपुर

Post navigation

Previous: शिक्षामित्रों का बीएसए कार्यालय पर सत्याग्रह 17 से
Next: घर से बुलाकर की अधेड़ की पिटाई, गम्भीर, वाराणसी रेफर

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.