Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • शिक्षामित्रों का बीएसए कार्यालय पर सत्याग्रह 17 से
  • जिला जवार

शिक्षामित्रों का बीएसए कार्यालय पर सत्याग्रह 17 से

सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद अपनी रोजी रोटी की लड़ाई के लिए जनपद के शिक्षामित्रों ने एक बार फिर आंदोलन के लिए बिगुल फूंक दिया है.
News Desk 14 August, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SHIKSHA_MITRA_2

बलिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद अपनी रोजी रोटी की लड़ाई के लिए जनपद के शिक्षामित्रों ने एक बार फिर आंदोलन के लिए बिगुल फूंक दिया है. प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर बलिया जनपद के शिक्षा मित्रों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय स्थित प्रांगण में बैठक कर 17 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक जनपद में चलने वाली सत्याग्रह आंदोलन की रुपरेखा तैयार की.
इस दौरान जनपद के कोने-कोने से उपस्थित सैकड़ों शिक्षामित्रों ने आंदोलन की सफलता के लिए रणनीति तैयार करते हुए कहा कि जनपद के सभी शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर 17 अगस्त से 19 अगस्त तक उपस्थित होकर गांधीवादी तरीके से अपने रोजी-रोटी की बहाली की मांग को लेकर सत्याग्रह आंदोलन का शंखनाद करेंगे.

शिक्षामित्रों ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 दिन का समय लिया था कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन सरकार द्वारा अभी तक शिक्षामित्रों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इससे भी जनपद के शिक्षामित्र आक्रोशित हैं. शिक्षामित्रों के सभी संगठनों की एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ने से जहां जिला प्रशासन हक्लान है, वहीं जनपद के शिक्षामित्रों में पुनः वापस आने की आस भी जगी है. शिक्षा मित्रों की बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहनी ने कहा कि शिक्षामित्र अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. वह अपने जिंदगी के कीमती 17 वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग के सजाने और सवारने में लगा दिया, अब वह कहां जाए. कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से विचार करें.

बैठक में मुख्य रुप से काशी नाथ यादव, जितेंद्र राय, सरल यादव, सुनील मिश्र, चन्द्रशेखर सिंह, अखिलेश सिंह प्रवक्ता, आनन्द सिंह, अजय पान्डेय, भरत यादव, अजय शक्ति, अरविन्द यादव, प्रमोद सिंह, अजीत यादव, गिरीश, परवेज अहमद, राजेश सिंह, परशुराम यादव, सूर्य प्रकाश यादव, विजय प्रताप सिंह, सन्तोष यादव, मनीष , सूर्य प्रताप, देवेन्द्र प्रसाद आदि लोग रहे. अध्यक्षता स्वामी नाथ तिवारी व संचालन पंकज सिंह ने किया.

संघर्ष समिति के जिला संयोजक बने पंकज सिंह एवम सह संयोजक सूय प्रकाश यादव
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 17 अगस्त से 19 अगस्त तक बीएसए कार्यालय पर होने वाले सत्याग्रह आंदोलन के लिए बलिया जनपद के शिक्षा मित्रों ने शिक्षक शिक्षामित्र संघर्ष समिति का गठन किया. जिसमे पंकज सिंह को जिला संयोजक एवम सह संयोजक सूर्य प्रकाश यादव चुना गया . साथ ही 21 सदस्य मनोनीत किए गए. जिसमें मुख्य रूप से काशी नाथ यादव, जितेंद्र राय, सरल यादव, पंकज सिंह, रणजीत सिंह, राजेश साहनी, भरत यादव, विजय प्रताप सिंह, स्वामी नाथ तिवारी, सूर्य प्रकाश यादव, अखिलेश सिंह प्रवक्ता, हरेराम यादव, चन्द्रशेखर सिंह, अवनीश कुमार, चन्द्रभान सिंह, सतेन्द्र कुमार मौर्य, अखिलेश कुमार पांडेय, देवेंद्र प्रसाद, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अनिल गुप्ता, अनुज सिंह, अनिल गुप्ता आदि लोग रहे.

शिक्षा मित्रों की बैठक बीआरसी पर 16 अगस्त को
शिक्षामित्रों के 17 अगस्त से 19 अगस्त तक बीएसए कार्यालय बलिया पर होने वाले आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने के लिए समस्त ब्लॉकों पर गाजी एवम शाही गुट के दोनों ब्लाक ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों की बैठक 10बजे से बीआरसी पर होगी. जिसमें सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की जाएगी. यह जानकारी संघर्ष समिति के जिला संयोजक पंकज सिंह ने दी.

Related

Tags: बीआरसी बीएसए शिक्षा मित्र सत्याग्रह सप्रीम कोर्ट

Post navigation

Previous: प्रधानपुर में सोते समय युवती को सांप ने डंसा, मऊ रेफर
Next: बाढ़ की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.