बैरिया में सड़क पर बने गड्ढे से दुर्घटना, ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल

CHC Sonbarsa

बैरिया,बलिया.रामगढ़ से बैरिया आ रहे ई-रिक्शा के एनएच 31 पर टेंगरहीं व पांडेयपुर के बीच शनिवार को पलट जाने से उसपर सवार तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें सोनबरसा अस्पताल पहुचाया.

यह ई-रिक्शा तीन सवारियों को लेकर रामगढ़ से बैरिया आ रहा था कि टेंगरहीं-पांडेयपुर के बीच एनएच 31 पर बने गड्ढे में एक पहिया चले जाने के कारण असंतुलित होकर पलट गया.ई-रिक्शा में सवार राजकुमार 35 वर्ष,संतोष 20 वर्ष व गोलू 12 वर्ष घायल हो गए.

बैरिया निवासी ई-रिक्शा चालक संजय कुमार ने बताया कि अनवरत बरसात से एनएच 31 पर बने सभी गड्ढे पानी से भरे हुए है. उक्त गड्ढा अंदाज से कुछ ज्यादा ही बड़ा था जिसमे ई-रिक्शा का एक पहिया जाने के कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)