Skip to content
8 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • [News Shorts] प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता: अयोध्या व वाराणसी में होगा खिताबी मुकाबला
  • न्यूज़ Shorts

[News Shorts] प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता: अयोध्या व वाराणसी में होगा खिताबी मुकाबला

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के हरेक जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।वहीं रविवार को छुट्टी के बावजूद भी बांसडीह कस्बा में बुलडोजर पहुंच गया. रविवार को बुलडोजर स्टेट बैंक से होकर बड़ी बाजार तक पहुँच गया
Central Desk 29 May, 2022 1 minute read
bolliball turnament

नरहीं, बलिया. मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में प्रदेश स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला अयोध्या व वाराणसी के मध्य खेला जाएगा. उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन से रजिस्टर्ड उक्त प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने धनबाद रेल को 25-16, 25-21 से व दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या हास्टल ने छपरा को 27-25, 23-25, 25-19 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया. आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज नरहीं के खेल मैदान आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में वाराणसी ने छपरा को 25-19, 25-19 से, धनबाद रेल ने विद्यापीठ 25-21, 23-25, 25-22 से, अयोध्या हास्टल ने देव अकेडमी को 25-16, 25-17 से छपरा ने प्रयागराज को 25-20, 27-25 से पराजित किया. निर्णायक की भूमिका डा विनोद सिंह, शेषनाथ कुशवाहा, रामजीत, संतोष पटेल, शिवाजी सिंह आदि ने निभाई .मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव व आयोजन सचिव कृष्णानंद उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों का स्वागत किया. इस अवसर पर प्रयागराज वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार राय, निरंजन राय, अक्षय कुमार राय, अमरदेव राय, शिव कुमार राय, मदन उपाध्याय, जितेन्द्र नाथ राय, विनय राय, अनूप राय, आदि उपस्थित रहे . मैच में कमेंट्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय व सुशील तिवारी व पियूष राय ने की .

(नरहीं से विश्वंभर प्रसाद की रिपोर्ट)

 

बेल्थरारोड, बलिया. शासन के निर्देश पर रविवार को मधुबन रेलवे ढाला के मुख्य सड़क किनारे नाले पर अवैध अतिक्रमण पर चला बाबा का बुल्डोजर जिससे लोगों में हडकंप मच गया.  यह अभियान आज बस स्टाप होते हुये चौधरी चरण सिंह त्रिमोहानी होते हुए चौकिया मोड इमिलिया मार्ग अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुल्डोजर शनिवार को नगर प्रशासन के तरफ से अवैध कब्जा पर सीमांकन कर लाल निशान मार नोटिस जारी किया गया था जिससे अधिकाशं लोगों ने निशान देख पहले ही खाली कर दिया था. इस मौके पर नगर पंचायत ईओ बृजेश गुप्ता तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय उभांव थाने इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार सिहं सीयर पुलिस प्रभारी मदन लाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

(बेल्थरा रोड से उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

 

बलिया जनपद नहीं राष्ट्र है, इसे स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग दें- वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलने वाली सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और उसकी समीक्षा की. इस बैठक में सांसद ने चिकित्साधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि जनता का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है. सभी चिकित्साधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में निवास करें और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे. जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण हो चुका है वहां पर चिकित्सकीय कार्य अविलंब आरंभ कर दिया जाए. साथ ही नवनिर्मित चिकित्सकीय भवनों को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए और वहां पर डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर चिकित्सा अधिकारियों की कमी है वहां पर रोस्टर वाइज चिकित्सकों को नियुक्त किया जाए जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके. उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए किसी भी मरीज को एंबुलेंस के कारण स्वास्थ सुविधा में देरी नहीं होनी चाहिए. सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बलिया से बाहर रिफर करना बंद कर दीजिए अगर अति आवश्यक हो तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य जनपदों के चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करके इलाज किया जाए. रेफर करने से मरीजों को ना केवल स्वास्थ्य असुविधा होती है अपितु धन की भी हानि होती है. उन्होंने कहा कि बलिया को स्वास्थ्य का हब बनाना है. कहा कि चिकित्सक ईश्वर का रूप होते हैं. अपने कर्तव्य को ठीक प्रकार से निर्वहन करें और जनता का भरोसा हासिल करें. सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा बहुत सी स्वास्थ्य योजनाएं जनता के लिए चलाई जा रही है. सभी का लाभ जनता को मिलना चाहिए. जल्द से जल्द सभी का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन जाए जिससे की गरीब जनता को इसका लाभ मिल सके. सांसद ने कहा कि बलिया में ऑक्सीजन प्लांट पर्याप्त मात्रा में लग चुके हैं अब बलिया अन्य जनपदों को भी ऑक्सीजन दे सकता है. उन्होंने कहा कि बलिया जनपद नहीं राष्ट्र है इसे स्वस्थ बनाए रखने में सभी के योगदान की आवश्यकता है. सांसद ने निर्देश दिया कि जिन ट्रामा सेंटरो में स्टाफ की कमी है. वहां पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जाए.कुछ चिकित्सा अधिकारियों ने भी अपनी बात सांसद के समक्ष रखी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग डॉक्टरों को डराने धमकाने का प्रयास करते हैं. इस संदर्भ में सांसद ने कहा कि आपको भरोसा दिलाया जाता है कि आपके ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं रहेगा. सरकार ने इसके लिए कानून बनाया है. डॉक्टरों को डराने धमकाने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी.डॉक्टरों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में से एक है. इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज कुमार पांडे तथा अन्य सभी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

कुलपति की अध्यक्षता में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कल्पलता पांडेय की अध्यक्षता में जिला अस्पताल बलिया के सहयोग से बसंतपुर ग्राम में मिशन शक्ति 2022 के विशेष अभियान के तहत एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे डॉ0 सिद्धार्थ मनीष दुबे ,शिशु रोग विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साकेत बिहारी, सिटी डॉ. सी.पी.पांडे, डॉ.शैलेश कुमार, डॉ.फैजल यूनुस खान, तथा डॉ0 शशि प्रकाश की टीम द्वारा गांव वासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण, मुफ्त में दवाओं का वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई. कार्यक्रम का संचालन डॉ0 पुष्पा मिश्रा, डॉ0 सुचेता प्रकाश, डॉ0 प्रियंका सिंह एवं डॉ0 अपराजिता उपाध्याय एवं सभी जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के द्वारा किया किया गया.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

रसड़ा, बलिया. क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर गांव में रविवार की सांय बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल वृद्ध महिला को अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मरा हुआ घोषित कर दिया. मरने की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. कोतवाली क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर निवासी शांति देवी 65 वर्ष पत्नी कन्हैया शाह बाल्टी में मिट्टी लेकर घर जा रही थी. की बाइक सवार युवक शांति देवी को पीछे से धक्का मारते हुये भाग निकला. बाइक से धक्का लगते ही शांति देवी सड़क पर दूर जा गिरी. घायल शांति देवी को एम्बुलेंस अस्पताल लायी जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया. सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया. मृतका के पति कन्हैया की अज्ञात बाइक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गयी.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

विरहा सम्राट जद्दू गौवापारी व विरहा गंगाधारी विरहा महोत्सव एवं सम्मान समारोह

बेल्थरारोड. बलिया. क्षेत्र के पूरा चट्टी पर शनिवार की शाम आयोजित विरहा सम्राट जद्दू गौवापारी व विरहा गंगाधारी विरहा महोत्सव एवं सम्मान समारोह के बीच पूर्व एमएलसी एवं विरहा सम्राट काशीनाथ यादव बोल रहे थे. उन्होने कहा कि आज हमारे बीच से भाई चारा समाप्त होता जा रहा है. इसे जोड़ने के लिए मात्र एक भाषा की मिठास भोजपुरी है. भोजपुरी जितना शब्द कोष रखती है वह अन्य भाषाओं में नहीं है. इस मामले में अग्रेजी सबसे गरीब भाषा है. वह जमाना चला गया जब 40 वर्ष पहले 8 बजे रात को विरहा शुरु होता था तो प्रातः में समाप्त होने से पहले एक और विरहा की मांग हो जाती है. आज संस्कार विहीन समाज हो चुका है सम्मान देने की बजाय हम दूसरे को नीचा दिखाने के लिए लग जाते हैं. अंत में उन्होने समारोह आयोजक रामकृपाल कवि व उनके सहयोगियों को धन्यबाद ज्ञापित किया. समारोह के मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश अंचल के प्रतिनिधि के रुप में पधारे पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने समारोह का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद कहा कि आज विरहा महोत्सव में मनोरंजन का आयोजन है. खुशी व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना किया और कहा कि प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को किया जाना चाहिए. उन्होने भरपूर सहयोग का बचन भी दिया, साथ ही इस महोत्सव में पधारे सभी विरहा गायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया. रामसोच यादव ‘‘सोच‘‘ द्वारा लिखी पुस्तक ‘‘भोरे से एड़ी रंगाये लागल‘‘ का विमोचन भी किया गया. इस मौके पर शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष आनन्द यादव, छात्रनेता ओमप्रकाश यादव, डा0 इन्द्राशन यादव, जयबहादुर यादव, गोपाल जी, नीरज यादव आदि मौजूद रहे. व्यवस्थापक मण्डल में राजहंस राजभर, भावनाथ यादव, वशिष्ठ नारायण यादव, सुनिल मद्धेशिया, रामप्रवेश यादव व नन्द किशोर यादव, बंशीधर यादव, निर्भय नारायण सिंह, राजकुमार पटेल, उमेश ठाकुर, सोनू राजभर, मंगलदेव यादव ने अतिथियों का स्वागत किया. संचालन रामकृपाल कवि ने किया.

 

लोकगीत व विरहा कलाकारों ने लिया भाग

लोकगीत विरहा कलाकारों में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव गाजीपुर, परशुराम यादव बलिया, अवध विहारी मितवा रामसोच यादव ‘‘सोच‘‘,बाला जी मास्टर बलिया, चन्द्र किशोर पाण्डेय मऊ, कु0 ज्योति सरगम रेवती पुर, गाजीपुर, अमृता गौतम गाजीपुर, सोनाली भारद्वाज, रामकेवल यादव गाजीपुर व रामनाथ यादव बलिया ने अपना जलवा विखेर श्रोताओं का मन मोहा.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

सिकंदरपुर, बलियाः श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर बलिया, मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत  “सड़क  सुरक्षा  सप्ताह मनाये जाने के क्रम में स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. रविवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस. एन. मिश्र के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उदय पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रैली के दौरान सिकंदरपुर – नगरा मुख्य मार्ग पर आने -जाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट, सीटवेल्ट एवं अन्य सड़क सुरक्षा सम्बन्धी मानको की जानकारी देते हुये उनके महत्व को बताया गया. यह रैली नारों एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए महाविद्यालय परिसर में वापस लौट आई. उसके बाद महाविद्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ उमाकांत यादव, मिशन शक्ति के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार, रोवर- रेंजर के प्रभारी श्री चन्द्र प्रकाश, अमृत महोत्सव के समन्वयक श्री विनीत तिवारी, श्री दिलीप कुमार एवं डॉ अनिल कुमार सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे. सभी स्वयं सेवकों/सेविकाओं को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसी क्रम मे सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गई।अंत में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वयं सेवकों/सेविकाओं के मध्य सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण, स्लोगन एवम वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

हाईटेंशन विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

दुबहर, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के भरसर गांव में रविवार की सुबह 11,000 विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहर पुलिस आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बलिया जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार भरसर गांव निवासी अजीत कुमार राम उर्फ कैलाश उम्र लगभग 25 वर्ष रविवार की सुबह नीम के पेड़ पर चढ़कर दातुन तोड़ रहा था. इस बीच नीम के पेड़ के ऊपर से गया 11,000 वोल्ट के विद्युत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और पेड़ में ही चिपक गया.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उसे बलिया जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था. उसका विवाह पिछले वर्ष ही हुआ था. वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊं सदस्य था, जो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. युवक की मौत होने से उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है. युवक की असमय मौत से परिवार सहित गांव में शोक की लहर व्याप्त है.

 

 

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया रोजगार परक प्रशिक्षण

बलिया. हनुमानगंज विकास खण्ड के निधरिया ग्राम पंचायत में कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट बलिया के बैनर तले ग्राम प्रधान रामनरायण के अध्यक्षता में रोजगार परक ‌ प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रैली निकाली गई. जिसमें अनुदेशक हरिशंकर बर्मा ने मशरूम उत्पादन ,मिक्स आचार ,सेव का जैम , अगरवत्ती, मोमबत्ती,आदि रोजगार परक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी. तथा यह भी कहा कि हुनर के बल पर ही ‌ व्यक्ति ‌ अपनी भविष्य बना सकता है. ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत में ट्रस्ट के बैनर तले रजगार परक प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ताकि गांवों में लघु उद्योग का स्थापना हो सके क्योंकि वह जानता कार्यक्रम में शीला कुसुम , सरस्वती, रम्भा,रेशमी, अन्जू, ‌बबीता शर्मा, रेनू, विद्यावती, मीना, रामावती ,रेखा, आदि लोग मौजूद रहे.

(रिपोर्ट -केके पाठक)

 

रसड़ा,बलिया. नगर में भगत सिंह मोड़ से चन्द्रशेखर आजाद चौराहा पर अतिक्रमण हटाओ का चाबुख चला. इस दौराम व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा. अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र प्रसाद क्षेत्राधिकारी एस एन वैस एवम तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह के साथ भारी फोर्स के साथ भगत सिंह तिराहा पानी टंकी मोड़ मुसफी तिराहा प्राइवेट बस स्टैंड चंद्रशेखर आजाद चौराहा पर नालियों पर से अवैध निर्माण को जेसीबी से हटवाया.अतिक्रमण हटाते देख व्यापारियों ने रोते हुये अपना समान स्वयं हटा लेने का अनुरोध करते रहे। इस मौके. पर कोतवाली प्रभारी चन्द्र प्रकाश कश्यप, उत्तरी चौकी इंचार्ज रविन्द्र पटेल दक्षिणी चौकी इंचार्ज राज कपूर सिंह, प्रदीप गुप्ता, खुर्शेद आलम, आदि नपा कर्मी एवम पुलिस बल मौजूद रहे.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

नहीं थमेगा बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त होगा बांसडीह- दीपशिखा ,

बांसडीह. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के हरेक जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।वहीं रविवार को छुट्टी के बावजूद भी बांसडीह कस्बा में बुलडोजर पहुंच गया. रविवार को बुलडोजर स्टेट बैंक से होकर बड़ी बाजार तक पहुँच गया. जहां पहले से ही अतिक्रमण करने वाले अपना दुकान ,मकान से अतिक्रमण हटा लिये. एसडीएम दीपशिखा सिंह ने कहा कि शासन के मंशानुरूप अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है. बांसडीह नगर पंचायत में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. एसडीएम ने कहा कि बुलडोजर तब तक नहीं थमेगा. जब तक अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र न हो जाय. एसडीएम ने कहा कि विवादों को बिना मतलब का तूल देकर समाज दुश्मनी मोल लेना उचित नहीं. इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र,अधिशासीअधिकारी सीमा राय,पहाड़ी सिंह ,सुरेश मिश्र सहित अन्य रहे।

(रिपोर्ट-रवि शंकर पाण्डेय)

 

सिकंदरपुर. परमज्ञानसेवा संस्थान द्वारा एकलव्य शैक्षिक एवं सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट जलालीपुर चौराहा सिकंदरपुर पर किया गया. जिसमें मुख्य रुप से समाज और गांव में शिक्षा का स्तर, शिक्षा का मुख्य धारणा, शिक्षा के प्रति समर्पण एवम सामाजिक सम्मान हेतु कौन से कार्य, कौन सी शिक्षा, अथवा किस पद्धति पर करना है या किया जा सके. इस सब पर सभी उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी बातें रखीं. जिसमें ग्रामीण शिक्षा और शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्राइवेट प्रकरण और शिक्षा की व्यक्तिगत व्यवसाय बनाने के नाम सरकार की मंशा और नीतियों पर बातें की गई. सॉफ्टनेट कम्प्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अजय साहनी ने टेक्निकल शिक्षा को आमजन एवं ग्रामीण स्तर तक के छात्र छात्राओं को निम्न शुल्क पर कैसे उपलब्ध कराया जाए और अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को नौकरी पेशा एवं व्यवसायिक पद्धति के लिए अग्रसर किया गया. एकलव्य मिशन के संस्थापक ज्ञानेश्वर कश्यप ने एकलव्य शिक्षा एवम सामाजिक पद्धति को अथवा इस प्रकरण को प्रत्येक ग्रामीण स्तर पर एवं सामाजिक स्तर पर चलाने की बात कही. संगोष्ठी में इंटर कॉलेज के अध्यापक घनश्याम जी, राजेश कुमार साहनी जी, रामजन्म बिंद, काशीनाथ, रत्नेश कश्यप, ई. भारतेंदु साहनी, साहनी टेंट हाउस के प्रोपराइटर अमित कुमार साहनी, BDC बृजनाथ साहनी, और छात्र नेता अनिकेत साहनी ने अपनी अपनी बातों को रखा. संगोष्ठी में सोनू कश्यप आदित्य राज, फुल बदन, दीपक, मनीष, धीरज, सत्येंद्र, दिलीप, मुकेश, आशीष, छित्तेश्वर बिंद, अशोक कश्यप, ध्रुवनाथ साहनी, किशन साहनी, रविकांत कश्यप, सतीश कश्यप, गौतम आदि लोग उपस्थित रहे.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

Tags: बलिया समाचार बांसडीह रसड़ा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: पत्रकारिता दिवस पर खास रिपोर्ट: दूध नहीं छाछ फूंक कर पीने वाली हो गई है पत्रकारिता
Next: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां
  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

You may have missed

SDM Bansdih Diwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां

General Desk 8 November, 2026
Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.