Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के भीषण कटान से बेघर हुए महाराजपुर नाहर छपरा के परिवारों की दीपावली इस बार बाढ़ शरणालय में गुजर रही है। ऐसे में बांसडीह के उपजिलाधिकारी डा. पुष्कर मिश्रा ने मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए चितबिसाव खुर्द स्थित बाढ़ शरणालय में रह रहे कटान पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई।
एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता उपाध्याय और बच्चों के साथ शरणालय पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवारों और बच्चों के बीच समय बिताया तथा उन्हें फल, मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट वितरित किए। इसके साथ ही दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए दीपक, तेल, माचिस और बाती भी बांटी।
अधिकारियों को अपने बीच परिवार सहित देखकर शरणालय में रह रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। बच्चों के लिए यह पल खास रहा। उन्हें उपहार और मिठाइयां मिलीं तो कुछ देर के लिए ही सही, घर छूटने का दर्द और विस्थापन की पीड़ा पीछे छूटती नजर आई।
इस दौरान एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन मेरे क्षेत्र में सरयू नदी के कटान से महाराजपुर नाहर छपरा उजड़ रहा है। लोगों के घर और जमीन नदी में समा रहे हैं। ऐसे हालात में हमारी अपनी दीपावली भी फीकी पड़ जाती है। जब तक क्षेत्र के प्रभावित परिवार सुरक्षित और खुशहाल नहीं होंगे, तब तक त्योहार की खुशी अधूरी ही रहेगी।
उन्होंने कहा कि कटान प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन और बाढ़ विभाग की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लेकिन यहां बाढ़ शरणालय में रह रहे परिवारों के बीच आकर उनके साथ दीपावली मनाने से जो आत्मिक सुख और संतोष मिला है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यदि इन परिवारों के बीच नहीं आ पाते तो मन में कसक रह जाती।
एसडीएम ने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि सरयू नदी के लगातार कटान से महाराजपुर नाहर छपरा में बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। नदी की धारा आबादी के करीब पहुंचने से कई परिवारों को अपने आशियाने छोड़ने पड़े हैं। कुछ लोग अपने घरों को खुद तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को मजबूर हुए हैं। ऐसे में चितबिसाव खुर्द स्थित बाढ़ शरणालय इन विस्थापित परिवारों के लिए अस्थायी आश्रय बना हुआ है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
