Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • योगा और युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन, रोजगार मेला 21 मई को
  • बलिया शहर

योगा और युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन, रोजगार मेला 21 मई को

नेहरू युवा केन्द्र बलिया और सैनिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 16 मई को गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में वार्षिक दौड़ तथा "योग और युवा" कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लगभग 210 युवाओं और युवतियों ने प्रतिभाग किया
Central Desk 17 May, 2022 1 minute read
yoga

जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में लगेगा रोजगार मेला

विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां कर रही हैं प्रतिभाग

बलिया. जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय आई०टी०आई० के संयुक्त तत्वाधान में में 21 मई 2022 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. इस रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है. जिसमे लार्सन एण्ड टर्वो एल० एन०टी० पिलखुआ हापुण वेतन 15000 योग्यता 12वी आई०टी०आई० पास,एस0 आर0 वी0 इण्डस्टील एण्ड हास्पीटेंलटी सिकोरिटी गार्ड वेतन 13000, योग्यता 10वी पास कार्यस्थल पावर प्लान्ट ललितपुर , रोहित हाईबीड सीडस गाजीपुर ,वेतन – 15000, योग्यता स्नातक पास कार्यस्थल गाजीपुर तथा राजकीय आई०टी०आई०बीक्स इण्डिया लिमिटेड, गुजरात वेतन 15000 योग्यता 12वी आई०टी०आई० पास रखी गयी है.

 

इन कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेव साइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है. इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन कार्यालय की पंजीकरण संख्या के साथ 18 से 35 साल के अभ्यर्थी 10वी, 12वीं, स्नातक, आइ० टी०आई० डिप्लोमा पास अभ्यर्थी विभाग की बेवसाइट पर 21 मई 2022 को बलिया में आने वाली कम्पनियों में आनलाइन आवेदन के साथ प्रतिभाग कर सकते है. बिना सेवायोजन कार्यालय की पंजीकरण संख्या तथा कम्पनियों में बिना आनलाइन आवेदन के प्रतिभाग नहीं कर पायेंगे.

 

नहर प्रणाली का संचालन 21 मई से

बलिया. अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम चंद्र बहादुर पटेल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में सिंचाई खंड प्रथम के निर्माणाधीन दोहरीघाट सहायक पम्प नहर प्रणाली एवं चौधरी चरण सुरताल पम्प नहर प्रणाली का संचालन 21 मई 2022 से किया जाएगा.

 

 

योग और युवा कार्यक्रम से दिया फिटनेस का संदेश

बलिया. नेहरू युवा केन्द्र बलिया और सैनिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 16 मई को गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में वार्षिक दौड़ तथा “योग और युवा” कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लगभग 210 युवाओं और युवतियों ने प्रतिभाग किया

 

कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने योग और युवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं और योग ही युवाओं की दिशा और स्वास्थ्य दशा को नया आयाम प्रदान कर सकता है.

योग न केवल शरीर बल्कि स्वस्थ मन का भी विकास करता है. उन्होंने इस तरह के आयोजनों के लिए सैनिक सेवा संस्थान का आभार प्रकट किया. स्वयंसेवक पंकज कुमार द्वारा विभिन्न आसन, योग मुद्राओं, सूर्य नमस्कार के बारे में बताते हुए योग करवाया गया.

 

इसके उपरांत सैनिक सेवा संस्थान सिकन्दरपुर द्वारा युवकों के लिए 1600 मीटर, 05 किलो मीटर और युवतियों के लिए 2 किलो मीटर फिट इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया.

जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा और डॉ आशुतोष गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की गई। 02 किलो मीटर में विजयलक्ष्मी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, साधना तृतीय स्थान पर और 1600 मीटर में सोनू प्रथम, जयप्रकाश द्वितीय, रंजन यादव तृतीय तथा 05 किलो मीटर में श्यामबली प्रथम, साहब सिंह द्वितीय, प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे. सब विजेताओं को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रमाण पत्र और सैनिक सेवा संस्थान द्वारा मैडल व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। जय जवान वसुदेव कुटुम्बकम सेवा मिशन, विजय बहादुर, विवेक कुमार यादव, रामकेश्वर के द्वारा वितरण किया गया.

इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्धक प्रमोद यादव ने सहयोग हेतु सबका धन्यवाद प्रकट किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम के सफल आयोजन में सैनिक सेवा संस्थान गाजीपुर अध्यक्ष सन्तोष मौर्य, प्रमोद यादव, इरफान अहमद, घुरवू यादव, अखिलेश और सैनिक सेवा संस्थान सिकन्दरपुर के दीपक सिंह, पूर्व सैनिक, परमात्मा तिवारी, पूर्व सैनिक काशीनाथ सिंह, विजय बहादुर चौधरी, सुभाष यादव, बबलू यादव, अनिल राजभर, राम प्रवेश वर्मा, रमेश कुमार, सदरे आलम, अनिल भारद्वाज, अखिलेश राजभर और मोहम्मद सैफ, रानू राय, अजीत यादव, मनोज गुप्ता, मोनू राय का योगदान सराहनीय रहा. संचालन दीपक सिंह के द्वारा किया गया.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार रोजगार मेला संचालन

Post navigation

Previous: एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी
Next: कार्यालय में मारपीट के मामले को लेकर रोजगार सेवक हुए लामबंद, बीडीओ, कोतवाल ने दिया आश्वासन

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.