Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 06 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 06 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 6 November, 2021 1 minute read
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

 

सहतवार. दुकान पर मोबाइल खरीदने के बहाने आये युवक द्वारा मोबाइल लेकर भागते समय युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. जिसे पुलिस ने विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– बिल्थरारोड. बिहार में शराब बंदी के बाद भी जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत का असर अब बलिया जनपद के बिल्थरारोड में देखने को मिला है. उभांव इंस्पेक्टर ने अपने हमराहीयो के साथ शनिवार को क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर एक साथ छापेमारी की.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

– रसड़ा. क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ साथ सरकार द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं को पात्रों तक पहुचाना ही मुख्य प्राथमिकता है उपर्युक्त उद्गार तहसील प्रांगण में पत्रकार वार्ता के दौरान उपजिलाधिकारी दीप शिखा सिंह ने व्यक्त किया. कहा की सभी अधिकारियों एवम कर्मचारियों को जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को जानकारी कर तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया गया है.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

– बेल्थरारोड. सन 1976 से 1971 तक जनसंघ के मण्डल अध्यक्ष स्थानीय नगर निवासी दीपचंद चौरसिया के निधन पर शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री सभासद सुनील जयसवाल टिंकू के आवास पर एक शोक सभा आयोजित की गई. जिसमें व्यापार मंडल के नेता रहे एवं एक सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रखा.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

 

 

– मनियर. निर्माणाधीन सड़क के निर्माण कार्य रुक जाने के कारण नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर 11 निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ मूसा सिंह को शुक्रवार को 10 बजे से वार्ड नंबर 11 में स्वर्गीय बंशी गुप्ता के मकान के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए‌. थाना प्रभारी मनियर मदन पटेल ने अनशन स्थल पर पहुंचे तथा नगर पंचायत के ई ओ मृदुल कुमार सिंह एवं ठेकेदार से वार्ता के पश्चात राजेंद्र सिंह उर्फ मुशा सिंह का अनशन जूस पिलाकर तुड़वाया और ठेकेदार ने मोबाइल पर आश्वासन दिया कि अगले दिन से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

 

 

 

– सिकंदरपुर. बालूपुर मार्ग पर गांवकिशोर गेट के पास शनिवार की सुबह नहर में एक बाइक व शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

 

– दुबहर, बलिया. नगवा निवासी नारायण खरवार(50)वर्ष की आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है. इनके निधन पर पूर्व प्रधान ओम प्रकाश मेंपाठक(मुन्ना), गोविन्द पाठक,लालू पाठक पूर्व बिडिसी,बब्बन विद्यार्थी, पारुल पाण्डेय,के के पाठक,सोनी पाण्डेय,हीरालाल यादव,राकेश यादव,गुड्डू पासवान,संजय गुप्ता,राहुल चौरसिया, सकील आलम आदि लोगो ने गहरा शोक प्रकट किया है.
( रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

 

 

– सिकंदरपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता व नगवां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि राय ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जजौली में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सुदूर क्षेत्रों से दंगल में प्रतिभाग करने आये हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाया.
( रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

रेवती. आम आदमी पार्टी के सदस्यों द्वारा रेवती बाजार में शनिवार के दिन जनता की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए तिरंगा संकल्प यात्रा, 300 यूनिट बिजली फ्री गारंटी आदि के तहत निकाली गई. इसके बाद बांसडीह विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी बलवंत सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन भी किया गया.
(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

– बैरिया. स्थानीय पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से शुक्रवार की देर शाम 3 लोगों को 37 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब तथा एक कट्टा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र मिश्र)

 

– बैरिया. बैरिया विधानसभा अंतर्गत मझौंवां में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलहरी के कार्यालय का उद्घाटन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे के द्वारा किया गया.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र मिश्र)

– बलिया. उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल की बलिया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक जमीन खिसक गई है. जिससे वे अनाप शनाप बोल कर महर्षि भृगु की तपोभूमि के सामाजिक सद्भाव में साम्प्रदायिक बिष घोलने का प्रयास कर रहे हैं. उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने शनिवार को जारी अपने एक बयान में कहीं.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

– सिकंदरपुर. खेजुरी थानांतर्गत मासूमपुर गांव में शनिवार को टुल्लू पम्प के माध्यम से हैंडपम्प में उतरे करन्ट की चपेट में आ कर 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया है. युवक की मौत के बाद परिवार वालों ने आनन फानन उस का अन्तिम संस्कार भी कर दिया.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

– बेल्थरारोड. समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी अमरजीत चौधरी को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने के बाद शनिवार को कृषक एक्सप्रेस से गृहक्षेत्र बिल्थरारोड प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया.
( रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

-बांसडीह. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में भले ही कुछ माह शेष रह गए हैं. लेकिन सियासत पारा चढ़ते नजर आ रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी अपने विधानसभा बांसडीह का तूफानी दौरा कर रहे हैं. शनिवार को छितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी व मनियर ब्लॉक के जिगनी गांव में चौपाल लगायी.

(रिपोर्ट- रवि शंकर पाण्डेय)

 

– गड़वार. क्षेत्र के जनऊपुर गांव में झण्डा समिति के तत्वाधान में दीपावली पर्व पर हनुमत जयन्ती की 71 वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनाई गई. दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन संगीतमय प्रवचन में मानस किंकर बालकदास जी ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया. कहा कि श्री हनुमान जी का नाम सभी कष्टों व दुखों से मुक्ति दिलाता है. जो भक्त हनुमान जी की आराधना व भक्ति करता है उसे कोई दुख या कष्ट नही आता है. हनुमान जी का नाम जपने वाला भक्त हमेशा निरोग रहता है.
(रिपोर्ट- ओम प्रकाश पाण्डेय)

 

– रेवती. मनुष्य जब वासना से उपासना की तरफ अग्रसर होता है तो वह परम गति का अधिकारी हो जाता है. उक्त वाक्य साध्वी पूनम दास ने स्थानीय बस स्टैण्ड के समीप स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ में आयोजित ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌श्रीराम कथा के दौरान चौथे दिन कही. कहा कि बिना गुरु के ज्ञान नहीं होता है और बिना सत्संग के परम गति प्राप्त नहीं होता है.

(रिपोर्ट – विश्वंभर प्रसाद)

 

 

 

 

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

 

Tags: बांसडीह बिल्थरारोड बैरिया मनियर रसड़ा रेवती वाराणसी सिकंदरपुर सुखपुरा

Post navigation

Previous: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन
Next: सड़क निर्माण को लेकर मूसा सिंह का आमरण अनशन, थाना प्रभारी ने जूस पिलाकर तुड़वाया

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.