Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ताली-थाली बजाकर मनियर और बांसडीह में बेरोजगारों ने किया विरोध प्रदर्शन
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

ताली-थाली बजाकर मनियर और बांसडीह में बेरोजगारों ने किया विरोध प्रदर्शन

देश में बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में लेट लतीफी से परेशान बेरोजगारों ने सरकार को उसी की भाषा में दिया जवाब - सुशांत राज भारत
News Desk 6 September, 2020 1 minute read

बांसडीह (बलिया) से रविशंकर पांडेय

आवाज ए हिंद के साथियों ने बेरोजगारी के विरोध में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए ताली और थाली बजाने का काम किया. ताकि देश के युवाओं को रोजगार मिल सके. कुंभकरण की तरह निद्रा में सोई प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार जाग सके. संगठन के संस्थापक सुशांत राज भारत ने कहा कि हम सभी साथी आज बांसडीह चौराहे पर कार्यक्रम करने वाले थे. पुलिस और प्रशासन के द्वारा बार-बार निवेदन किया गया कि आप लोग चौराहे पर भीड़ मत लगाइए. इसे कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का डर है. इसलिए हम लोगों ने महामारी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को जितौरा में खेल के मैदान में आयोजित कर रहे हैं.

सुशांत राज भारत ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में हो रही भीड़ पर शासन प्रशासन अंधा हो जाता है. जैसे ही सरकार के विरुद्ध कोई कार्यक्रम होता है, तो कोरोना कोरोना चिल्लाने लगाते हैं. पुलिस प्रशासन की ये दोहरी नीति अलोकतांत्रिक है. संगठन के सचिव अविनाश वर्मा ने कहा कि इस महामारी के बाद देश में आर्थिक संकट बढ़ गया है. नौकरियां जा रही हैं. लड़के बेरोजगार हो रहे हैं. आज के कार्यक्रम का संचालन मुकेश सोनी ने किया. इस कार्यक्रम में राजकुमार यादव, अभिषेक यादव, दुर्गेश यादव, अनीस सिंह रावत, चन्दन वर्मा, अशोक वर्मा, अविनाश वर्मा आदि मौजूद रहे.

देश में बढ़ती बेरोजगारी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का समय पर रिजल्ट घोषित न आना, परीक्षा की तिथि घोषित न होना एवं नई रिक्तियां न निकलने आदि मुद्दों को लेकर युवा भारत अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को सायं 5 बजकर 5 मिनट पर क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने ताली व थाली बजाकर मनियर में भी केन्द्र व राज्य सरकार का विरोध किया.

युवाओं का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार एक तरफ नई नियुक्तियों के लिए भर्ती नहीं निकाल रही है. वही दूसरी तरफ कई भर्ती परीक्षाओं का अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं होना सरकार की हीलाहवाली का खामियाजा भुगतना युवाओं को भुगतना पड़ रहा है. प्रतियोगी बेरोजगार नौजवान छात्र एक अदद नौकरी के लिए दर दर की ठोकर खा रहा है. मोदी सरकार निजीकरण के रास्ते देश के सार्वजनिक सम्पति को कारपोरेट घरानों के हाथों बेच रही है. वहीं बेरोजगार आत्महत्या करने को विवश है. इस मौके पर मदन सिंह सचेस, राजू राजभर, दिलीप मिश्रा, मनजंय भारद्वाज, कुंदन गोड़, प्रशांत सिंह, अंकित सिंह, रवि वर्मा, इन्द्रजीत, अमित आदि मौजूद रहे.


Tags: बांसडीह बेरोजगारी भर्ती प्रक्रिया भाजपा मनियर लेटलतीफी

Post navigation

Previous: पदयात्रा कर समान शिक्षा व्यवस्था के लिए जगाई अलख
Next: मणिमंजरी कांड – आरोपियों के घर पर डुगडुगी पिटवाकर 82 का नोटिस चस्पा

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.