Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • किसानों को रास आ रही है फव्वारा सिंचाई पद्धति
  • Featured Story
  • जिला जवार

किसानों को रास आ रही है फव्वारा सिंचाई पद्धति

सिंचाई की इन विभिन्न विधियों में स्प्रिंकलर पद्धति एक ऐसी पद्धति है, जिसे अपनाकर जल प्रबन्धन का लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है. यह पद्धति उन्नत और आधुनिक है.
Central Desk 18 December, 2019 1 minute read
Wheat-farming1
  • जल संरक्षण के साथ-साथ भू-संरक्षण में भी सहायक होती है फव्वारा पद्धति

बलिया : कृषि उद्योग और पेयजल आपूर्ति की विभिन्न जरूरतों के लिए पानी की उपयोगिता बढ़ गई है. पानी का व्यवस्थित उपयोग न करने पर जल स्तर गिर रहा है. निरन्तर बढ़ती आबादी और जल स्रोतों के असीमित दोहन से जल की जरूरत बढ़ी है. ऐसी स्थिति में जल संसाधनों के सुव्यवस्थित उपयोग से कृषि के लिए टिकाऊपन लाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाये हैं.

जल का सीमित उपयोग करके किसान अधिक क्षेत्र में फसलें बोकर अधिक उत्पादन ले सकते हैं. प्रदेश में केन्द्रीय सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंकलर पद्धति (फव्वारा पद्धति) से फसलों की सिंचाई डार्क, सेमी डार्क क्षेत्रों के किसानों के लिए बड़ी ही उपयोगी सिद्ध हो रही है.

किसानों को अपनी फसल की सिंचाई के लिए नहर, नलकूप, तालाब, कुएं, झील, नदियों आदि के पानी का उपयोग करना पड़ता है. किन्तु सिंचाई की इन विभिन्न विधियों में स्प्रिंकलर पद्धति एक ऐसी पद्धति है, जिसे अपनाकर जल प्रबन्धन का लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है. यह पद्धति सिंचाई की उन्नत और आधुनिक पद्धति है.

इस पद्धति से सिंचाई क्यारियों में न करके पाइपों और नोजलों के जरिये वर्षा के रुप में की जाती है. फव्वारा पद्धति में प्लास्टिक अथवा अल्युमिनियम पाइपों को खेत में जाल की तरह बिछाकर ऊँचे-नीचे, रेतीले, पहाड़ी व पथरीली जमीन पर सहजता से सिंचाई की जा सकती है.

यह पद्धति जल संरक्षण के साथ-साथ मृदा अपरदन रोकने तथा भू-संरक्षण में भी सहायक होती है. क्योंकि इस विधि से सिंचाई करते समय जल बाहर नहीं जाता है. बोई गई फसल और भूमि की नमी बरकरार रहती है.

फव्वारा पद्धति से सिंचाई करने पर क्यारियों के जरिये सिंचाई की अपेक्षा 30 से 50 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है. इस बचे हुए पानी से किसान अपनी फसल के क्षेत्र को बढ़ा सकते हैं. भूमिगत जल स्तर को सुदृढ़ करने में भी यह विधि सहायक है. सतही विधि से सिंचाई करने पर छोटे-छोटे मेड़ बनाने में लगने वाले श्रम, व्यर्थ समय व जमीन को भी बचाया जा सकता है.

इस विधि से सिंचाई करने पर पानी पौधों के पास जड़ों में ही रहता है, बाहर नहीं जाता है. इससे फसल सघनता में वृद्धि तथा उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होता है. फसल को अत्यधिक गर्मी व पाले से बचाव भी होता है. फव्वारा पद्धति के संयन्त्र में मुख्यतः पाइप, नोजल, राइजर, कपलर, फुटबटन और एन्ड प्लग मुख्य अवयव होते हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए उन्हें हर स्तर पर सहायता दे रही है. सरकार द्वारा स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई करने के लिए स्प्रिंकलर सेट क्रय हेतु लघु और सीमान्त किसानों को 90 प्रतिशत तथा सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दी जा रही है.

प्रदेश के किसानों द्वारा सरकार की इस नीति का लाभ लिया जा रहा है और वे सिंचाई की इस पद्धति को अपनाकर अपनी फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी तथा जल प्रबंधन में सहयोग दे रहे हैं.

राज्य सरकार इस वर्ष भी प्रदेश के किसानों को 20871 स्प्रिंकलर सेट वितरित कर रही है. किसानों के लिए लाभकारी इस पद्धति से सतही सिंचाई में लगी लागत की अपेक्षा हजारों रुपयों की बचत हो रही है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है.

Tags: यूपी सरकार सब्सिडी

Post navigation

Previous: पंदह पुलिया के पास गैस टैंकर की टक्कर से दो युवक घायल
Next: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 दिसंबर को

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.