Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 10 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

सिकन्दरपुर : स्थानीय अद्वैत शिवशक्ति सत्संगाश्रम के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अद्वैत शिवशक्ति यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को जल कलश यात्रा निकलने के साथ हुआ. जल कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

बैरिया : विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि देश में शराबबंदी कानून लागू कर दिया जाय तो महिलाओं के प्रति अपराध 50 प्रतिशत कम हो जाएंगे.

सिकन्दरपुर : बलिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को साइड देने की कोशिश में ट्राली समेत ट्रैक्टर खाई में पलट गई. हादसे में चालक सहित तीन मजदूर दब गए. पुलिस की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों को सुरक्षित निकाल लिया गया. उनमें से एक घायल को रेफर कर दिया गया है.

सिकन्दरपुर : नगरा मार्ग पर भाटी चट्टी के पास सवारियों से भरी टेंपो पलट गयी. उस पर सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

बलिया : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नारी निकेतन निधरिया में विश्व मानवाधिकार दिवस पर मूल कर्तव्य संबंधी शिविर लगाया गया. शिविर में प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने बालिकाओ के बीच शल, स्वेटर और बच्चों के गर्म कपड़े बांटे.

बैरिया : भाजपा नेता को कुछ दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया. उधर, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर अपना दायित्व पूरा कर लिया.एसएचओ ने कहा कि उंगली टूटने की रिपोर्ट मिलेगी तो एनसीआर को एफआईआर में बदल देंगे.

बैरिया : थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी रिंकू देवी(32) पत्नी अरविंद यादव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की शाम को बुरी तरह झुलस गई.मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने विवाहिता को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

दुबेछपरा : दुबेछपरा ढाला पर स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को दूसरे दिन भी बाढ़-कटान पीड़ितों का क्रमिक अनशन जारी रहा. अब तक कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि अनशन स्थल पर नहीं पहुंचे.क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों में गोपालपुर, केहरपुर, आंशिक दयाछपरा, जगदेंवां, टेंगरहीं ग्राम पंचायतों के बाढ़-कटान पीड़ित शामिल थे.

बलिया : डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देख स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है. अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था के साथ ही बचाव के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं. मोहल्ले के हिसाब से जिला मलेरिया कार्यालय के द्वारा लार्वि साइडल छिड़काव का माइक्रो प्लान बनाया गया है.

• एक ही कैंपस में कभी डिग्री कॉलेज तो कभी इंटर कालेज का संचालन हो रहा था. यही नहीं स्कॉलरशिप के पैसे में भी गोलमाल की सूचना है. यहां बात हो रही है खैराखास तुर्तीपार स्थित दशरथ इंटर कॉलेज की. जिसे जरूरत और सुविधा के अनुसार कभी भी MBBS महाविद्यालय खैराखास तुर्तीपार घोषित कर दिया जाता था. जिलाधिकारी की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम की जांच में शिकायत की पुष्टि भी हो गई है. अब जिला समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी ने दशरथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार यादव और प्रधान लिपिक के खिलाफ उभाव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

• जिले का मलेरिया महकमा अगर माइक्रो प्लान बना चुका है तो मान लेना चाहिए बलिया सिटी डेंजर जोन में तब्दील हो चुकी है. वैसे बलिया सिटी में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महकमा एलर्ट मोड में आया है. अब सीएमओ के निर्देश पर मच्छरों से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं. छिड़काव भी होगा. सीएमओ ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जनपद स्तरीय और ब्लाक स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी.

• लगभग 50 साल की एक महिला की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई. मशक्कत के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी. यह हादसा बलिया और बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. उक्त महिला अप गोंदिया एक्सप्रेस की जद आने से रविवार की शाम अपनी जान गंवा बैठी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

• बेरुआरबारी प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीआरसी बेरुआरबारी पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया. आंदोलित शिक्षकों ने इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी को एक पत्रक भी सौंपा. शिक्षकों का कहना है कि कुछ विद्यालयों में पूर्व सूचना देकर अवकाश पर रहने वाले अध्यापकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है. जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

• मऊ-बलिया राजमार्ग पर रामपुर रेलवे क्रॉसिग की खुदाई और मरम्मत के चलते लगभग पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा. बलिया से मऊ आने-जाने वाले वाहनों को मेन रोड की बजाय विभिन्न संपर्क मार्गों से भेजा जा रहा था. इसके लिए जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया था. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.. कारण, मऊ से बलिया जाने वाले वाहनों को चकरा मोड़ से मोड़ दिया जा रहा था.

• नगरा ब्लाक के गांव आरीपुरसरयां में शहीद चंद्रदीप सिंह स्मारक के पास सोमवार को जनचौपाल शिविर का आयोजन हुआ. चौपाल में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीएमओ डा. प्रीतम कुमार मिश्र, एसडीएम राजेश कुमार यादव समेत विभिन्न विभाग के दर्जनों जनपदस्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. और कहा कि जनहित में सरकार की कई योजनाएं संचालित हैं. इनकी जानकारी के अभाव में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

• सीवान जिले के मैरवा में मेन रोड पर एक मजदूर का शव मिला है. मृतक बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अघाव निवासी चंद्रभान बैठा के 35 वर्षीय पुत्र राजू बैठा का बताया जा रहा है. राजू बैठा उर्फ झारखंडी बीते दस साल से मैरवा में रहकर होटल में मजदूरी किया करता था. राजू बैठा का शव नवदुर्गा हलवाई ग्रुप होटल के बाहर बरामदे में पड़ा मिला. फिलहाल पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

• उधर, रोजी रोटी की तलाश में हैदराबाद पहुंचे एक युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र कोंथ गांव में उस समय मातम पसर गया जब फोन पर परिजनों को सूचना मिली कि 28 वर्षीय श्रवण कुमार वर्मा पुत्र यमुना सागर वर्मा की मौत हो गई है. श्रवण की तीन और चार साल की दो बेटियां हैं. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

• जिले में सोमवार को भी उन्नाव रेप पीड़िता की इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. रसड़ा के गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सामने युवा कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. विधानसभा इकाई अध्यक्ष सूर्यकांत यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है.

• वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया बलिया का लाल. बलिया के औंदी गांव के निवासी हैं फिरोज गांधी. फिरोज फिलहाल तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र हैं. फिरोज गांधी की इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में भागीदारी का मौका मिलेगा. वैसे फिरोज गांधी राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.

• बलिया से नोएडा का सफर अब अपेक्षाकृत काफी कम समय में पूरा किया जा सकेगा. अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने मीडिया को बताया कि बलिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर 385 किमी का सफर कर लखनऊ पहुंचा जा सकेगा. वहां से इनर रिंग रोड के जरिए लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे 302 किमी का सफर होगा. आगरा इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे 165 किमी के जरिए सीधे नोएडा पहुंचा जा सकेगा. गाजीपुर से बलिया तक बनने वाले एक्सप्रेस- वे चार लेन का होगा. छह महीने में डीपीआर बन जाएगी. इसमें 40 करोड़ रुपये प्रति किमी का खर्च आएगा. जी हां. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना को बलिया से जोड़ने के लिए बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के परियोजना विकास व डीपीआर बनाने के लिए परामर्शी चयन को भी मंजूरी मिल गई है.

• मंगलवार की जगह सोमवार को ही हुई कैबिनेट बैठक में एक और महत्वपूर्ण फैसला किया गया. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में 218 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने की मंजूरी दी है. इनमें से 144 नई अदालतें केवल रेप मामले की सुनवाई करेगी. जबकि 74 अदालतें पॉस्को एक्ट वाले केस सुनेगी.

• उदईछपरा, गोपालपुर, दुबेछपरा के कटान पीड़ितों ने दूबेछपरा ढाला पर सोमवार की सुबह 10 बजे से क्रमिक अनशन, धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कटान पीड़ितों ने शासन, प्रशासन औऱ जन प्रतिनिधियों पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने. कटान रोकने के लिए कारगर व्यवस्था न करने का आरोप लगाया.

• सुरहाताल पंप कैनाल से निकलने वाली प्रमुख नहर औऱ उसके माइनरों की सफाई का काम प्रगति पर है. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बांसडीह तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने देवड़ी माइनर की सिल्ट सफाई का निरीक्षण किया. यह काम किसी भी सूरत में 14 दिसंबर से पूरा कर देना है. इस मामले में तहसीलदार ने मौके पर मौजूद पर सिचाई विभाग के जेई और मेठ से सफाई के बारे में जानकारी ली.

• महीनों से इलाके की बत्ती गुल है. मगर बिजली का बिल बिल्कुल राइट टाइम पहुंच जाता है. इस बात से खफा बांसडीहरोड के शाहोडीह बिचला टोला के ग्रामीणों का धैर्य आज जवाब दे गया. वहां महिला-पुरुषों की टोली आज सीधे टकरसन फीडर का रूख की. वहां जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया. साथ ही बिजली बिल को दुरुस्त करने की मांग की गई. एसडीओ ने एक-एक कर कई ग्रामीणों के बिल को कम्प्यूटर आपरेटर को देकर उसके समायोजन का बंदोबस्त किया.

• जेल एक सुधार गृह होता है. लिहाजा यहां से कुछ अच्छा सीख कर जाएं. ऐसा कहना है जिलाधिकारी बलिया हरि प्रताप शाही का. सोमवार को डीएम बलिया ने जेल में महिला बंदियों और उनके बच्चों के बीच गर्म कपड़े बांटे. इस मौके पर डीएम ने एक-एक बच्चों को पास बुलाकर बातचीत की और उन्हें टॉफी-बिस्कुट दिए.

• रसड़ा के छितौनी गांव के पास मऊ रेल मार्ग पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक क्षत विक्षत शव मिला है. हमारे संवाददाता संतोष सिंह के मुताबिक युवक मटमैले रंग के टी-शर्ट औऱ कथई रंग का जीस पहने हुए था. चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है. कुछ अंग भी कट चुके हैं. चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है. इसके चलते युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही. युवक के पास एक आधार कार्ड मिला हैं. जिसमें नाम मनीष कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी महामुनि जनपद हाथरस उत्तर प्रदेश दर्ज है. पुलिस को अनुमान है कि कल रात में किसी ट्रेन से कट कर मरा है युवक.

• किसी चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सुल्तानीपुर निवासी 22 वर्षीय डिंपू गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सोमवार की शाम रसड़ा नगरा मार्ग पर सिंगही चट्टी के पास हुआ. लगभग बेहोशी की हालत में डिंपू को वहां से गुजर रहे फुलेहरा स्मारक महिला कालेज के प्रबंधक गोविंद नारयण सिंह ने सीएचसी पहुंचाया. वहां के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

• 5 व 6 दिसंबर को वीर लोरिक स्टेडियम बलिया मे आयोजित दो दिनी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया गया. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र नवानगर अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर के प्रांगण मे सोमवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर करीब 28 छात्राओं और 15 छात्रों को मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया.

• यातायात पुलिस का एक हैरतंगेज कारनामा सामने आया है. पकड़ी इलाके के रहने वाले मंगलदेव सिंह कुशवाहा प्राइवेट शिक्षक हैं. बीते दो महीने से वे शहर नहीं गए हैं. क्योंकि ऐसी कोई जरूरत नहीं पड़ी. स्कूल घर के बगल में ही है. सो बाइक से आते जाते हैं. जिले की ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बैठे-बैठे उनकी बाइक (यूपी-60 वाई-2381) का चालान कर दिया. आरोप है कि मंगलदेव ने बाइक पर सीट बेल्ट नहीं लगाया था. पुलिस ने 3500 रुपये ई-चालान काटकर मंगलदेव सिंह के नंबर पर मैसेज भेज दिया. जब उन्होंने मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए. शिक्षक का कहना है कि ई-चालान 30 नवंबर को काटा गया. उस दिन वह घर पर ही थे.

Tags: बाइकसवार मजदूर मलेरिया महिला महिला कैदी मौत रसड़ा शव सिकंदरपुर सिल्ट सीवान सुरहाताल हैदराबाद

Post navigation

Previous: जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति ने की तैयारियों पर चर्चा
Next: चालान का मैसेज देख बाइक मालिक के होश उड़े

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.