Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • ग्रामीणों से सीधा संवाद कर किया योजनाओं का सत्यापन
  • Featured Story
  • जिला जवार

ग्रामीणों से सीधा संवाद कर किया योजनाओं का सत्यापन

चौपाल की शुरुआत में कमिश्नर ने गांव वालों से कहा कि विकास या कानून व्यवस्था से किसी को शिकायत हो तो बेहिचक बताएं. स्कूली बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे.
Central Desk 6 November, 2019 1 minute read
Chaupal_Chilkahar1
  • चिलकहर ब्लॉक के रामपुर में डिवीजनल कमिश्नर ने लगाई चौपाल

बलिया: कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने चिलकहर ब्लॉक के रामपुर गांव में चौपाल लगाकर गांव वालों से सीधा संवाद किया. आवास योजना, सड़क, बिजली, शिक्षा व्यवस्था, पेंशन, राशन और गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछकर सत्यापन किया.

चौपाल की शुरुआत में कमिश्नर ने गांव वालों से कहा कि विकास या कानून व्यवस्था से किसी को शिकायत हो तो बेहिचक बताएं. गांव में बिजली के लटके तार दो दिन के अंदर ठीक कराने कहा. कुछ स्कूली बच्चों से सवाल पूछ पढ़ाई की स्थिति जांची. उन्होंने लोगों से भी हर पंजीकृत बच्चे को स्कूल भेजने की अपील की. पुष्टाहार वितरण और टीकाकरण का भी निरीक्षण किया.

गांव में एक भी सोलर लाइट नहीं होने पर नेडा के अधिकारी को कुछ खास सार्वजनिक जगहों पर इसी हप्ते सोलर लाइट लगवाने का निर्देश दिया. मनरेगा योजना के जॉब कार्डधारकों की भी पूछताछ की. पशुओं के टीकाकरण की भी विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह मुफ्त है.

चौपाल में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि ग्राम स्तर के कर्मी अपनी विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताते रहें. आयुष्मान भारत योजना की भ्रांतियों को भी दूर किया. राजस्व अधिकारियों को अगले तीन दिन के अंदर यहां आकर छोटे-मोटे विवाद निपटा दें.

खराब शौचालयों को ठीक कराने के निर्देश

चौपाल में शौचालय की समीक्षा के दौरान पता चला कि बारिश का पानी ज्यादा होने से कई शौचालय खराब हो गए हैं. कमिश्नर ने डीपीआरओ को इन शौचालयों को ठीक कराने के लिए पहल करने का निर्देश दिया. स्वच्छता सलाहकार इसरार अहमद ने इसको ठीक करने की तरकीब भी बतायी. उन्होंने प्रतिदिन शौचालय का ही प्रयोग करने की अपील की.

पेंशन के ऑनलाइन आवेदन पेंडिंग होने पर जतायी नाराजगी

ऑनलाइन पेंशन आवेदन लम्बित होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई. उन्होंने पाया कि गांव में कुल 165 आवेदन हुए, इसमें समाज कल्याण विभाग से 117 आवेदन ब्लॉक में जांच को भेजे गए. इसमें मात्र 9 आवेदनों का ही सत्यापन किया गया और 64 निरस्त कर दिए गए.

कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ मीना सिंह को फटकार लगाई. दो दिन में सभी आवेदन नहीं निपटाने पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी. चौपाल में एसडीएम विपिन जैन, बीएसए शिवनारायण सिंह, प्रधान उर्मिला सिंह, सचिव रमेश, लेखपाल अजय वर्मा मौजूद थे. संचालन सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने किया.

Tags: सोलर लाइट

Post navigation

Previous: रसड़ा में बोलेरो की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत
Next: चौकीदारों से रोज एक बार बात करने कहा एसपी ने

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.