Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • रेत के किले में रहने के भी अपने खतरे होते हैं
  • बतकही

रेत के किले में रहने के भी अपने खतरे होते हैं

सुनियोजित रणनीति के तहत वीपी सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए देवीलाल का नाम बैठक में शुरू में ही प्रस्तावित कर दिया…. क्योंकि वीपी आश्वस्त थे कि अगर संसदीय दल को नेता चुनने की छूट दी गई तो चंद्रशेखर भारी पड़ेंगे…
News Desk 16 October, 2019 1 minute read

बलिया जिला नाही नेशन ह…… इहे त बड़का टेंशन ह

तीन या चार साल पहले की बात है… भतीजे-भतीजी का मुंडन था… चैनछपरा के गंगा घाट पर पूरे कुनबे के साथ मैं भी मौजूद था… सूर्यदेव के तल्ख तेवर के चलते वहां रेत पर पैदल चलना भारी पड़ रहा था….. इसलिए गाड़ियां पांच-सात सौ मीटर पहले ही खड़ी कर दी गई…. घर का पदेन और उम्र के लिहाज से भी सबसे बुजुर्ग पुरुष सदस्य मैं ही हूं…. इसलिए पिछली पांत में थोड़ी छांह तलाश डेरा जमा लिया….

दूरी बनाने की एक वजह यह भी थी कि बैंड बाजे वाले पूरी तन्मयता से अपने कस्टमर का पाई-पाई चुकाने की मुद्रा में कानफाड़ू परफॉर्म कर रहे थे… ऊपर से मौजूद दर्शकों के मनोरंजन के लिए फ्री गिफ्ट की तर्ज पर दो-तीन नर्तकियां भी थिरक रही थी….

ब़ॉलीवुड की कृपा से परसेप्शन ऐसा बन गया है या बना दिया गया है कि यूपी-बिहार को लूटने के लिए इतना तो काफी होता है…. पूरी भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेरे मस्त थी…. मेरे ही कुछ कुटुंबों की बातचीत से पता चला कि इ सब जबरदस्त इंतजाम द्वाबा वाले पाड़े बाबा का है… पाड़े बाबा के चेहरे पर फिसलती खुशी और चमक….. उनका बॉडी लैंग्वेज उनके गौरव बोध को बखूबी बयां कर रहा था…. अपनी भाव भंगिमा से वे सेंचुरी ठोक चुके विराट कोहली को भी मात दे रहे थे…

इसी बीच अचानक रेत पर ही कुछ घोड़े चहलकदमी करते दिखे… घुड़सवारों की कोशिश थी कि वे दौड़ें, मगर भला ऊंट के रोल के साथ घोड़े कैसे न्याय कर सकते हैं…. मगर पार्टी ने तो इसके लिए पैसे का भुगतान किया है… फिर इसी बीच डांस में चांस मार डाइवर्ट हुई भीड़ घुड़दौड़ की तरफ लपकी…. किसी ने कहा – ओहार में भला घुड़दौड़ होला… उहो गंगा जी के तीरे… असल में घाट पर मुंडन कराने के लिए और भी कई गांव लोग आए थे… मुझे ठीक ठीक याद नहीं कि घुड़दौड़ कराने वाली पार्टी किस गांव की थी… किसी ने बताया कि ना दौड़ी त सुबहित लौटबो ना करी लोग….. एह से दउरे के त परी…..

इसी बीच किसी ने कमेंट किया कि एहि से कहाला कि बलिया जिला ना नेशन ह…..

मेरी समझ से यही शायद सबसे बड़ा टेंशन भी है बलिया के लिए…..

मणिमय कलकत्ता के यशस्वी संपादक रहे राम व्यास पांडेय ने अपनी लेखनी में समुद्र में अदहन देने जैसे प्रयोग बखूबी किया है… मेरी समझ से यह बलिया की माटी की तासीर को बखूबी बयान करता है… स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं आदमी का विजन बड़ा होना चाहिए… मगर विजन अर्थात दृष्टि और मनबढ़ई के बीच की बारीक रेखा की शिनाख्त तो करनी ही पड़ेगी….. क्योंकि रेत के किले में रहने के भी अपने खतरे होते हैं….

स्वाभाविक था चंद्रशेखर का नाराज होना…

हाल ही में ख्यातिलब्ध वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन हो गया… उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि… मगर जेठमलानी का जब भी जिक्र होता है, मुझे वीपी सिंह और चंद्रशेखर का सत्ता संघर्ष याद आ जाता है…. राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को पराजित करने के बाद जनता दल के सांसदों की बैठक होनी थी…. सुनियोजित रणनीति के तहत वीपी सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए देवीलाल का नाम बैठक में शुरू में ही प्रस्तावित कर दिया…. क्योंकि वीपी आश्वस्त थे कि अगर संसदीय दल को नेता चुनने की छूट दी गई तो चंद्रशेखर भारी पड़ेंगे… मगर देवीलाल का नाम सामने आते ही चंद्रशेखर ने कदम पीछे खिंच लिया… इसी बीच देवीलाल ने कहा कि मुझे ताऊ की भूमिका में ही रहने दिया जाए…. प्रधानमंत्री वीपी सिंह को बनाया जाए… जाहिर है यह सब सोची समझी रणनीति थी… स्वाभाविक था चंद्रशेखर का नाराज होना…

अब वीपी के कैबिनेट में जुगाड़ के लिए चुहा दौड़ शुरू हुई…. राम जेठमलानी वीपी के गुड बुक में अपना नंबर बढ़वाने के लिए कुपित चंद्रशेखर के यहां धरने पर बैठने पहुंचे… कुछ युवा नेताओं ने उनके साथ हाथापाई कर दी… और उन्हें मैदान छोड़ भागने पर मजबूर कर दिया…

माना जाता है कि ऐसा करने वाले युवक पूर्वांचल विशेष तौर पर बलिया के थे… बेशक चंद्रशेखर बलिया के गौरव हैं… उनकी हर उपलब्धि से बलिया वालों का सीना उतान होता है…

विरासत में बलिया को भृगु जैसे ऋषि मिले जो विष्णु की ही छाती पर लात रख दिए… व्यावहारिक जीवन में बलिया क्षमा बड़न को चाहिए सिर्फ बांचता है, मगर छोटन को उत्पात जरूर पढ़ता है…. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मंगल पांडेय और चितू पांडेय सरीखे नायक मिले…. और आजादी के बाद चंद्रशेखर जैसा युवा तुर्क…. जो संसद में दहाड़ते थे तो बहुतों की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती थी… इसके इतर भी बलिया के रण बांकुरों ने राजनीति, अफसरशाही, साहित्य, शिक्षा, कला, फिल्म, व्यवसाय से लेकर खेल कूद तक कई मोर्चों पर देश के कोने कोने में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया…. मगर इसका अक्स कम से कम जिले में तो नहीं दिखता… जिले की माली हालत मेरे इस दावे की तस्दीक करती है…

दिनभर पान चबाते गलचौरन करते देखना आम बात थी

बचपन में गांव आता था तो खादी कुर्ता पायजामा पहने नेताओं को सुबह नहा धोकर शहर के लिए रवाना होते और दिनभर पान चबाते गलचौरन करते देखना आम बात थी…. उन दिनों बैरिया से बलिया के लिए बसें चलती थी…. इसमें फ्री जर्नी करने वालों का तादाद ठीक ठाक होती थी…. अदना सा कोई छुटभैया नेता भी किसी ढाले पर खड़ा होकर बस वाले को धमकाता कि फोर देब शीशा तहार… रोक… वक्त बदला… धीरे धीरे बसें बंद हो गईं या बहुत कम हो गईं… उसकी जगह विक्रम और आटो ने ले लिया…. मगर दबंगई का खामियाजा कौन भुगता… जो पूंजी अर्जित करना जानता है…. जाहिर है वह उसके निवेश का वैकल्पिक इंतजाम भी करना सीख ही जाता है….

तहरा के शहर में पढावल लिखावल कुल्हि बेकार बा

साल 2001 में मेरे चाचा एसजीपीजीआई लखनऊ में गंभीर हालत में भर्ती थे… उनसे मिलने मुझे उत्सर्ग एक्सप्रेस से जाना था… मैं गांव पर रहने वाले एक छोटे भाई के साथ स्लीपर कोच में बलिया स्टेशन पर चढ़ा… एक खाली बर्थ देखकर हम दोनों उस पर बैठ गए….. टीटी के आने पर मैंने आग्रह किया कि हमें दो बर्थ एलॉट कर दें, हम उसका वाजिब शुल्क अदा कर देंगे…. टीटी ने चेकिंग निबटाने के बाद कोई उपाय करने का भरोसा दिया…. टीटी के वहां से उठते ही मेरे छोटे भाई ने मुझसे कहा – भईया तहरा के शहर में पढावल लिखावल कुल्हि बेकार बा…. कईसन पत्रकार हव भाई… अरे हेमे रोकी के हमनी के… देखत नईख पूरा ट्रेनवे खादी कुर्ता पायजामा वालन से भरल बा…. इ त ट्रेनवे ह बलिया के नेतन के राजधानी पहुंचावे खातिर…. आजमगढ़ पहुंचते पहुंचते बवाल हो ही गया… किसी नेताजी के शागिर्दों ने टीटी को दौड़ा लिया…..

उत्सर्ग एक्सप्रेस वाले प्लेटफॉर्म पर रेलवे का विशेष चेकिंग अभियान

लखनऊ स्टेशन पर भी मैंने गौर किया कि स्पेशली उत्सर्ग एक्सप्रेस वाले प्लेटफॉर्म पर रेलवे का विशेष चेकिंग अभियान चल रहा था… तब उत्सर्ग छपरा से लखनऊ के लिए ही चलती थी… इसी बीच मेरा तबादला अमर उजाला जालंधर से अमर उजाला वाराणसी के लिए कर दिया गया… बाद में एक रिपोर्टर ने जानकारी दी कि बेटिकट यात्रियों के चलते उत्सर्ग एक्सप्रेस रेलवे के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है… हालांकि बाद में उसके रूट में व्यापक बदलाव कर दिया गया….

क्या हमारी अत्यधिक राजनीतिक चेतना ओवरडोज साबित हो रही

अगर आप सोशल साइटों पर नजर दौड़ाएं तो बहुतेरे बलिया वाले बहादुर बागी, बाबा, शेर, बब्बर शेर, माफिया, रंगबाज, दबंग वगैरह जैसे तमगे अपने प्रोफाइल में चिपकाए मिलेंगे…. मगर क्या यह सच नहीं है कि नकारात्मक बड़बोलापन हमें लक्ष्य से भटकाता है…. यक्ष प्रश्न तो यह भी है कि बाबा का पहलवान होना नाती-पोतों के लिए कितना मायने रखता है… क्या हमारी अत्यधिक राजनीतिक चेतना ओवरडोज साबित हो रही है…. बलिया वालों का यह परसेप्शन भी चौकाता है कि सारी दिक्कतों की वजह राजनीति है…. जन प्रतिनिधि हैं… उन्हें चुनता कौन है…. क्यों चुनता है….. बलिया के हर सफल राजनेता के पीछे डंडा झंडा ढोने वाली अच्छी खासी युवाओं की भीड़ है… चाहे वह किसी भी पार्टी का हो…. यह भीड़ अपने नेता तक और नेता अपनी बात विधानसभा और लोकसभा और राज्य सभा या फिर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक क्यों नहीं पहुंचा पाते हैं……

गंगा, घाघरा, सरयू, टोंस अर्थात तमसा ही नहीं, लगातार हुई छप्पर फाड़ बारिश के बाद आंवला नाला, लकड़ा नाला, कटहल नाला और सुरहा ताल ने भी जिले की एक अच्छी खासी आबादी पर कहर बरपा रखा है….. मगर कोई पूछनहार नहीं है…. बर्बादी तो हुई ही….. यहां तो अस्तित्व पर ही संकट मंडरा रहा है……. और ऐसा तब है जब जिले में पब्लिक से ज्यादा आबादी नेताओं की है…..
जय हो भिरुग बाबा

  • विजय शंकर पांडेय  

Follow author on Twitter

Tags: राजनीति लखनऊ वीपी सिंह

Post navigation

Previous: शाखा प्रबंधकों के लिए नाबार्ड ने लगायी कार्यशाला
Next: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.