Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • सारे बवाल की जड़ तो ‘मन का काम’ न मिलना ही है
  • बतकही

सारे बवाल की जड़ तो ‘मन का काम’ न मिलना ही है

शिक्षा की बेहतरी के लिए कितनी पुस्तकें हैं, कितने ही दार्शनिक सिद्धांतों और पद्तियों का आविष्कार किया गया. कितने धर्मों की स्थापना हुई और कितनी शिक्षा पद्तियां अपनाई गईं. लेकिन वो सभी शिक्षा पद्तिया सही मायनों में असफल हो गईं.
Assignment Desk 4 September, 2019 1 minute read
blog vichar kranti batakahi
  • अरविंद राज

टीचर्स डे यानि शिक्षक दिवस को यूं देखा जाए तो शिक्षक और छात्रों के लिए प्रतिदिन टीचर्स डे होता है, किंतु शिक्षा जगत में शिक्षकों के विशेष योगदान और सम्मान हेतु टीचर्स डे को मनाने से 5 सितंबर का महत्व अधिक हो जाता है. लेकिन इस विशेष अवसर पर मैं कुछ अलग बात करना चाहता हूं. हालांकि ये शिक्षा से जुड़ी हुई बात ही है पर है बहुत गहरी. मैं जिन बातों को आपके बीच रखने जा रहा हूं अगर इनको समझ लिया जाए तो शिक्षा और शिक्षक के उद्देश्यों की सफलता व विफलता को समझने जैसा होगा.

दुनियाभर में शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बड़े-बड़े स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई. जहां से महान शिक्षकों के मार्गदर्शन में हजारों-लाखों छात्र तमाम तरह की डिग्रियां लेकर वास्तविक दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में कदम रखते हैं. जिनमें कोई डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रोफेसर जैसे अनेक प्रोफेशन में समाज के बीच खप जाते है.

शिक्षा की बेहतरी के लिए कितनी पुस्तकें हैं, कितने ही दार्शनिक सिद्धांतों और पद्तियों का आविष्कार किया गया. कितने धर्मों की स्थापना हुई और कितनी शिक्षा पद्तियां अपनाई गईं. लेकिन वो सभी शिक्षा पद्तिया सही मायनों में असफल हो गईं. हालांकि दुनियाभर में प्रचलित शिक्षा ने लोगों की जीवनशैली को आसान बनाया. विज्ञान और तकनीक ने बैलगाड़ी की 2 किमी प्रतिघंटा स्पीड को जेट विमान बनाकर 700 किमी प्रतिघंटा कर दिया. पिछले पचास वर्षों में सैटेलाइट और इंटरनेट की सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती.

शिक्षक दिवस विशेष

लेकिन दूसरी तरफ हमारी शिक्षा प्रणाली, फिर वो चाहे किसी भी देश की हो. इसने युद्धों को रोकने में मदद नहीं की और न तो इसने संसार में शांति लाने में सहायता की है और न ही इसने मनुष्य को मानवीय स्तर पर किसी प्रकार की समझ ही प्रदान की है. इसके विपरीत, हमारी समस्याओं में और अधिक वृद्धि हुई है. हर देश विध्वंसकारी युद्ध की तैयारी में बैठा है. पूरी मनुष्यता पर किसी न किसी विचारधारा, धर्म, संस्कृति, व्यवस्था को मानने या न मानने का अव्यक्त और अदृश्य दबाव है. क्योंकि मनोवैज्ञानिक तौर पर हमें ऐसे ही शिक्षित किया जाता है और व्यक्ति तथा समाज उसी मानसिकता का संस्कारबद्ध होकर रह जाता है. जहां न कोई स्वतंत्र वैचारिक क्रांति घटती है और न ही समाज द्वेष रहित, हिंसामु्क्त जैसी भावनाएं स्थापित कर पाता जबकि कहने के लिए हर समाज शिक्षित है.

शिक्षा का कार्य कुछ डिग्रियां देकर जॉब पाने योग्य बनाना ही नहीं है, बल्कि यह समझने में हमारी मदद करना भी है कि मन किस प्रकार से काम करता है. क्योंकि मन के कार्य करने का तरीका ही अनेक उपद्रवों का कारण है, यही अनेक युद्धों को जन्म देता है, यह युद्ध हमारे परिवार में, समाज में, देश या देश के बाहर कहीं भी हो सकता है. हालांकि हमारे पास पर्याप्त संसाधन और भौतिक वस्तुएं मौजूद हैं. जिससे मनुष्य की सारी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं और वह शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ्य जीवन जी सकता है. परतु फिर भी ऐसा जीवन असंभव बना हुआ है. आखिर क्यों?

क्योंकि हर देश में मनुष्य को ऐसी शिक्षा दी जा रही है, ऐसे ढंग से संस्कारित किया जा रहा है जहां मनुष्य का परिष्कृत मन हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, यहूदी, सिख, कम्युनिस्ट, सोशलिस्ट, राईट विंग, लेफ्ट विंग, सेक्युलरिज्म, कैपिटिलिज्म आस्तिक, नास्तिक आदि में फिक्स कर दिया जाता. इसके बाद उसकी आगे की सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती. इसीलिए हर देश के राजनीतिक दल और उनके नेता वहां की समूची मनुष्य जाति को अपने-अपने ढंग से समय-समय पर इस्तेमाल करते रहते हैं और ये सिलसिला अनवरत चलता रहता है. आप अगर दुनियाभर के देशों पर नजर डालें तो गरीब-अमीर, विकसित-अविकसित देशों की समस्याएं कभी खत्म नहीं होतीं. ज्यादातर समस्याएं हैं ही नहीं, क्योंकि वो काल्पनिक समस्याएं है. लेकिन उनको ऑक्सीजन देकर दशकों जिंदा रखा जाता है. तो ये कैसी शिक्षा है और हम कैसा समाज शिक्षित कर रहे हैं.

अगर वाकई हमें जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाना है तो हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था पर फिर से विचार करना होगा. ऐसी शिक्षा प्रणाली, ऐसी शिक्षा नीति को विकसित करना होगा जो शिक्षा इंसान को इंसान से दूर न करे, जो शिक्षा एक असहाय को सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाना सिखाए, जो शिक्षा दो देशों में युद्ध नहीं, शांति और सौहार्द स्थापित करे. और ऐसा सिर्फ मन के स्तर पर ही हो सकता है.
अगर शिक्षक जगत परंपरागत शिक्षा से बाहर जीवन उन्नयन के मूल्यों को प्रमुख आधार बनाकर लोगों को शिक्षित और संस्कारित करें तो हम ऐसी दुनिया देख सकते हैं, जैसी हम सभी चाहते और कल्पना करते हैं.

Follow Author on Twitter

DISCLAIMER : ये लेखक के निहायत ही निजी विचार हैं. लेख में व्यक्त विचार से ballialive.in की सहमति या असहमति कतई जरूरी नहीं है. लेख से जुड़े सभी दावों या आपत्तियों के लिए सिर्फ और सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

Tags: ब्लॉग विचार शिक्षा

Post navigation

Previous: क्राइम राउंडअप – असलहों समेत नगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन अपराधी
Next: ललई छठः हजारों दंपतियों ने लगाई लोलार्क और क्रीं कुंड में आस्था की डुबकी

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.