Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भव्यता के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस व बलिया बलिदान दिवस
  • ब्रेकिंग न्यूज

भव्यता के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस व बलिया बलिदान दिवस

जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
General Desk 11 August, 2018 1 minute read

जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बलिया। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस व 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई. जिलाधिकारी ने आजादी के पर्व को भव्यता व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने पर जोर दिया. अधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बने चौराहों को रोशन किया जाए. मलिन बस्तियों की साफ-सफाई कराने का निर्देश नगर क्षेत्र के अधिशासी अधिकारियों को दिया गया.

बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को शाम 4 बजे टाउन हाल में रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी द्वारा नाटक प्रस्तुत किया जाएगा. कला अध्यापक इफ्तेखार खां द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा. जिलाधिकारी ने इसके लिए ईओ नगरपालिका को व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
वहीं, बलिया बलिदान दिवस को भव्यता के साथ मनाने को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. कहा कि 19 अगस्त को सुबह 8 बजे जिला जेल पर अपने बैनर के साथ सभी विभाग उपस्थित रहेंगे. जिला जेल पर सेनानियों के बैठने की उचित व्यवस्था जरूर रहे.

18 अगस्त को सुबह 8 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शहीद समारकों का भ्रमण कराने के लिए बस की व्यवस्था करने का निर्देश एआरटीओ को दिया. ये शहीद स्मारक बैरिया, बांसडीह, सुखपुरा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए वापस बलिया आएंगे. उन शहीद स्मारकों पर साफ-सफाई कराने के निर्देश क्षेत्रीय अधिकारियों को दिए. शहीद स्मारक सुखपुरा में जमीन धंसने की बात सामने आने पर डीपीआरओ को निर्देश दिया कि वहां प्लेटफार्म का निर्माण करा दें. टाउन हाल में साफ-सफाई एवं मंच पर पूरी व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश ईओ को दिया. छात्र-छात्राओं को जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसओ को सौंपी गयी. बैठक में एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, नपा अध्यक्ष अजय कुमार के अलावा सेनानी व उनके आश्रित मौजूद थे.
स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार की देर शाम स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली. बार-बार पत्र लिखने के बावजूद समय से कम्प्यूटर आपरेटरों का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी दूसरी एजेंसी का चयन कर लिया जाए. हर हाल में कर्मियों का लंबित भुगतान 15 दिन के अंदर करने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 2018-19 में 98 लाख धनराशि मिलने की बात पर डीएम ने कहा कि तेज तर्रार लड़कों को लगाकर ग्राम पंचायतवार एमआईएस कराया जाए. ग्राम निधियों में पड़ा पैसा 25 अगस्त तक शून्य हो जाना चाहिए. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर ग्रामप्रधान की बैठक करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिए. अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने पर जोर दिया. बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीपीआरओ शेषदेव पांडेय आदि मौजूद थे.

Tags: स्वतंत्रता दिवस

Post navigation

Previous: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next: सुरेमनपुर में अज्ञात महिला तीर्थयात्री की ट्रेन से कट कर मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

You may have missed

Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026
mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.